Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com, बिलासपुर। मोपका इलाके के आवासपारा में अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की लाश सड़क किनारे मिली है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
मोपका आवासपारा से कुटिपारा जाने वालों सड़क किनारे आज सुबह युवक की लाश मिली. राहगीरों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची, तो मृतक का शव दलदल में धंसा हुआ था, जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मोबाइल से हुई मृतक की पहचान
जांच के दौरान मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान राजकिशोर नगर निवासी पुष्पराज उर्फ अल्पू के रूप में हुई. उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं. मृतक पुष्पराज वहां कैसे पहुंचा, और किसने उसकी हत्या की. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. सबूत के साथ शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और प्रमोशन में मनमानी जैसी कई शिकायतें कर्मचारियों की है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से चर्चा की।
रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक रनिंग स्टॉफ के पदोन्नति और विद्युत कर्षण विभाग में किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बीते 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी है. 11वें दिन में अभी तक 8 अनशनकारी अतिगंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किए जा चुके हैं, लेकिन रेल प्रशासन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को नजरअंदाज कर रहा है. अभी तक रेलकर्मियों की मांगे पूरी करने के लिए कोई उचित कदम रेल प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है और न ही संज्ञान में लिया जा रहा है।
रेलवे कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं कि भ्रष्टाचार द्वारा सरकारी कोषागार का दुरूपयोग बंद हो, रनिंग कर्मचारुयों एवं सभी रेल विभाग में पदोन्नति में आरक्षण बहाल किया जाए. लोको पायलट को पदोन्नति में भ्रष्टाचार और अनियमिता बंद कर प्रमोशन दिया जाए. सभी रनिंग कैडर में आरक्षित वर्ग की कमी दूर किया जाए. पदोन्नति और स्थानांतरण में भ्रष्टाचार बंद करने जैसी 8 सूत्रीय मांगें हैं।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक हिरण की मौत हो गई. रतनपुर-पोड़ी मार्ग में भूतहा डबरी के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मृत हिरण की उम्र करीब 2 वर्ष बताई जा रही है. दुर्घटना में हिरण के पेट के पास चोट लगी है।
हादसे में हिरण की मौत
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया. बाद में ग्रामीणों की नजर मृत हिरण पर पड़ी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच कर रही है।
बरसात के मौसम में वन क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है, ताकि वन्यजीव दुर्घटना के शिकार न हो जाएं, लेकिन मुख्य वन क्षेत्र के अलावा कई बार हिरणों का झुंड सड़क और ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच जाता है. अक्सर सड़क पार करने की कोशिश में हिरण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
इस हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर वन विभाग पर लारवाही के आरोप लग रहे हैं. वैसे वन्य जीवों को बचाने के लिए सरकार मुहिम छेड़ रखी है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही देखने को साफ मिल रही है. अब वन विभाग और पुलिस की टीम कार चालक को पकड़ पाती है या नहीं अभी तफ्तीश जारी है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव एवं कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज कदम का पौधा रोपित किया।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। ऑक्सीजन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधांे का रोपण करना चाहिए। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने इस अवसर पर कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाना अनिवार्य हो गया है। यह कार्यक्रम किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। पयार्वरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए न केवल पौधरोपण आवश्यक है अपितु लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। आज लगाए गए यह पौधे छायादार वृक्षों में तब्दील होने के बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद अनुभव देने वाले होंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। पौध रोपण कार्यक्रम के तहत आज 750 से अधिक छायादार, फलदार पौधे व्यापार विहार सड़क, गौरव पथ एवं प्लेनेटोरियम के ऑक्सीजोन में रोपित किए गए।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, पार्षद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री पी.के. पंचायती सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। शिवतराई के जंगल के पास मकान में जुआ खेलते बिलासपुर के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जुआरियों से 7 लाख 46 हजार 100 रूपए नगदी रकम, 13 मोबाइल और 3 कार जब्त किया गया है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पुलिस के दबाव में जुआरी स्थान बदल-बदल कर जुआ खेल रहे थे. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि शिवतराई के जंगल के पास मकान में बिलासपुर से कुछ जुआरी जुआ खेलने के लिए इकटठे हुए हैं. सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को अवगत कराया गया. जिन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस की टीम ने मुखबिर के निशानदेही पर शिवतराई में जंगल किनारे मकान में छापेमार कार्रवाई की. जहां से जुआ खेलते 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके पास से 7 लाख से ज्यादा रकम बरामद किया।
बता दें कि आरोपियों में अशोक सिंह, रूपेश दुबे, दिलीप कुमार पाण्डेय, दीपक सिंह ठाकुर, सुखदास कोल, नथन लाल, सीता राम साहू, रवि कुमार, गणेश साहू, राधे, दीपक शुक्ला, सजीत प्रजापति, संदीप यादव, दिवेश कुमार और सतीष को गिरफ्तार किया गया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। 23 जुलाई। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मामले की सीबीआई से जांच कराने की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. यही नहीं राजद्रोह प्रकरण में भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस एनके व्यास की एकल पीठ ने जीपी सिंह की दोनों याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जीपी सिंह की ओर से सीनियर एडवोकेट किशोर भादुड़ी ने पैरवी की, वहीं राजद्रोह प्रकरण में सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल अमृतोदास ने पैरवी की. आय से अधिक संपत्ति प्रकरण पर एसीबी की तरफ से राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केटीएस तुलसी उपस्थित हुए. कोर्ट ने जीपी सिंह की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से केस डायरी तलब की थी।
बता दें कि एसीबी ने निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सिंह के रायपुर स्थित सरकारी आवास के साथ लगभग दीगर प्रदेश को मिलाकर 10 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी. छापेमारी में जीपी सिंह के खिलाफ 10 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले थे. वहीं तलाशी के दौरान मिली डायरी की पड़ताल के बाद उनके ऊपर राजद्रोह का मामला भी दर्ज कर दिया गया था।

panchayattantra24.com,मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के नाली घोटाले मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर ने नगरपालिका अध्यक्ष, तत्कालीन सीएमओ समेत 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, मुंगेली नगरपालिका के परमहंस वार्ड में 17 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना था. लेकिन बगैर नाली निर्माण के ठेकेदार को 13 लाख का भुगतान कर दिया गया।
नाली घोटाले मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई थी. टीम की जांच में असंतुष्ट और विरोधाभास जवाब पाया गया. इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा तखतपुर परियोजना के सेक्टर गिरधौना अंतर्गत ग्राम खैरी के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में तखतपुर के पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केन्द्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर बच्चों के वजन का रिपोर्ट कार्ड उनके माता पिता को दिया गया। परियोजना अधिकारी श्री ओपी चंद्रवंशी ने उपस्थित पालकों, महिलाओं को शासन द्वारा वजन त्यौहार मनाने के उदेश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का पोषण स्तर मापने के लिए वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे का पोषण स्तर कम है अर्थात बच्चा यदि कुपोषित रहता है तो उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। इसी प्रकार राज्य के किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में एनिमिया की समस्या विद्यमान है। बालिकाओं का बीएमआई एवं एनिमिया का जाँच करके उन्हें एनिमिया से मुक्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित सभी पालकों एवं नागरिकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चे एवं गर्भवती शिशुवती महिलाओं के खान पान में विशेष ध्यान दें ताकि ’स्वस्थ्य एवं सुपोषित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तखतपुर के सभापति श्री शिवेंद्र प्रताप कौशिक द्वारा बच्चों को स्वस्थ्य एवं सुपोषित रखने हेतु पालकों से अपील की गई।
इस अवसर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास जनपद पंचायत तखतपुर के सभापति, जनपद सदस्य सरवानी भोलू सिंगरौल, सरपंच संतोष सिंगरौल, पंचगण, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए एवं पालक गण उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। निलंबित सीनियर आईपीएस जीपी सिंह की याचिकाओं पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. जीपी सिंह के अंतरिम राहत की मांग पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से केस डायरी मांगी है. सरकार के जवाब आने के बाद ही अंतरिम राहत को लेकर सुनवाई होगी. मामले की अगली सुनवाई अब मंगलवार को होगी।
बता दें कि आय के अधिक संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरों ने उनके सरकारी आवास के साथ-साथ प्रदेश के अलावा दीगर प्रदेश में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें आय के अधिक संपत्ति के मिले पुख्ता सबूतों के बाद मामला दर्ज किया गया था. वहीं दस्तावेजों की जांच के बाद सरकार के खिलाफ षड़यंत्र की बात सामने आने पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चुटकी ली है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 6-8 महीने से डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ घूम रही हैं. पहले छत्तीसगढ़ का दौरा कर लें और ज्ञान बढ़ा लें, फिर मैं उन्हें जवाब दूंगा।
वहीं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के हर घर नक्सली होने के बयान पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब वे गृहमंत्री थे और अगर उन्हें मालूम है कि हर घर में नक्सली हैं तो इलाज क्यों नहीं किया. अगर यही चिंता अपने गृह मंत्री रहने के दौरान किए होते तो आज छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त होता. रामसेवक पैकरा को घर बैठे हर घर नक्सली होने का ज्ञान कहां से प्राप्त हुआ. अब तो खुद रामसेवक पैकरा बस्तर का दौरा नहीं करते हैं।