Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com, बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य शासन के 7 प्रमुख अफसरों के नए सिरे से डीपीसी कराए जाने के आदेश पर रोक लगा दिया है. आगामी आदेश तक उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है. इन अधिकारियों के प्रमोशन को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
दरअसल साल 2003 में आयोजित पीएससी परीक्षा के बाद तूलिका प्रजापति, फरिहा आलम सिद्दीकी, चन्दन त्रिपाठी, जयश्री जैन, प्रियंका थवाईत, दीपक अग्रवाल समेत 7 लोगों का चयन उप जिला कलेक्टर पद पर हुआ था. इनको पिछले साल प्रमोशन दिया गया था. एक अभ्यर्थी हिना नेताम ने प्रमोशन प्रक्रिया को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में चुनौती दी थी. केट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य लोकसेवा आयोग को दोबारा इन पदों के लिए डीपीसी कराने का आदेश दिया था।
केट के इस आदेश को इन सभी अफसरों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. याचिका में एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच में सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष नहीं जाना और इन्हें सुनवाई का अवसर दिए बिना ही एक तरफा डीपीसी का आदेश जारी कर दिया. यह विधि के प्राकृतिक न्याय के सिध्दांत के खिलाफ है. तर्कों से सहमत होते हुए हाईकोर्ट ने कैट द्वारा जारी प्रमोशन आदेश पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तेलीपारा के खंडहरनुमा मकान में एक 12 साल के बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. यह हत्या है या आत्महत्या, अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि बच्चा नशे की लत थी. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कतियापारा में रहने वाला 12 साल के नाबालिग कबाड़ बीनने का काम करता था. सुलोशन, बोनफिक्स जैसी चीजों के नशे का आदी था. बीते 31 अगस्त से वह घर से लापता था. आज सुबह तेलीपारा पुराने शंकर दाल मिल से लगे नाला रोड़ के पास खंडहर में नाबालिग की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अफसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे. घटना स्थल के निरीक्षण के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने इसे हैंगिंग का केस बताया है. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स रवाना किया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

panchayattantra24.com,,बिलासपुर। महिला सरपंच के घर देर रात चोरों ने धावा बोल नगद व सोने की ज्वेलरी समेत करीब 30 लाख से ऊपर के माल पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. सुबह नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हुई. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर की है. सरपंच गिरिजा देवी अग्रवाल उनके पति कमल अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे. सुबह उठे तो घर की हालत देखकर उन्हें समझ आया कि चोरी हुई है. देर रात चोरों ने घर में घुसने के बाद कमरों की तलाशी कर एक कमरे के लॉकर में रखे करीब 20 लाख कैश और सोने की ज्वेलरी लेकर भाग गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने पुलिस डॉग क्षेत्र में घुमाया, लेकिन कोई पुख्ता सबूत हासिल नहीं आया. इसके बाद अब पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवित्र सिंह बेदी ने पुलिस के समक्ष दिये गये वचन के अनुसार अपनी प्रेमिका से तखतपुर में एक सादे समारोह में विवाह कर लिया। पहले से विवाहित मुंगेली जिले के ग्राम फुलवारी के निवासी 54 वर्षीय बेदी का गांव की 23 वर्षीय ज्योति कोसले के साथ पिछले 6-7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। पिछले दिनों वह जरहागांव थाने पहुंच गई और उसने बेदी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस बेदी के विरुद्ध रेप का आरोप दर्ज करने जा रही थी। मामला बिगड़ते देख बेदी ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष युवती तथा उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि वह 2 सितम्बर के पूर्व उससे विवाह कर लेगा। इसी क्रम में तखतपुर के सतनाम भवन में दो सितंबर को एक सादे कार्यक्रम में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार बेदी ने अपनी प्रेमिका ज्योति कोसले से विवाह कर लिया। सतनाम सत्संग समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक चोवादास खांडेकर व समाज के अन्य लोग इस मौके पर उपस्थित थे। इसके पहले बेदी की पहली पत्नी सुधा कौर बेदी से भी इस विवाह के लिये सहमति ली गई। निःसंतान होने के कारण उन्होंने विवाह के लिये सहमत होने की बात कही है। विवाह की रस्म के दौरान सतनामी समाज के कई पदाधिकारी व उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के 6 महीने के अयांश को नई जिंदगी मिलने जा रही है. अयांश को नोवार्टिस कंपनी की तरफ से फ्री में 16 करोड़ रुपए की ‘क्रांतिकारी’ जीन थेरेपी मिलने वाली है. लॉटरी सिस्टम में अयांश का नाम सामने आया है. दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) से ग्रसित अयांश का बेंगलुरु के अस्पताल इलाज होगा।
दरअसल राजकिशोर नगर में रहने वाले अंचल और आशु के 6 महीने का बेटा अयांश अपने जन्म के दूसरे महीने से ही दुर्लभ बीमारी SMA ( स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी) से ग्रसित है. इस बीमारी में खाने-पीने, पैर उठाने और शरीर की दूसरी गतिविधियां करने में समस्या होती है. इस बीमारी के इलाज के तौर पर जोल्जेंसमा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्विटजरलैंड की कम्पनी नोवार्टिस तैयार करती है. यह कंपनी इसे 16 करोड़ में बेचती है. लेकिन अब यह इंजेक्शन अयांश को फ्री में मिलने जा रहा है।
कंपनी हर साल इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित दुनिया भर के 100 लोगों को फ्री में यह इंजेक्शन प्रोवाइड करती है. इसके लिए कंपनी लॉटरी सिस्टम निकालती है. जिसमें इस बार उन 100 लोगों में अयांश का भी नाम है. मासूम के पिता अंचल बताते है कि मालिश करने या टीका लगने के दौरान अयांश को उस दर्द का अहसास तो होता था, लेकिन उसके शरीर में इतनी ताकत नहीं थी कि मूवमेंट कर पाए. तभी उन्हें संदेह हुआ कि आयांश में कोई कमी है।
अयांश के पिता पहले तो शहर के अपोलो में अस्पताल में डॉ. सुशील कुमार से इसकी जांच करवाई. फिर बंगलौर के एक बड़े अस्पताल भी बच्चे का चेकअप करवाया. दोनों अस्पतालों में जांच के दौरान आई रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि उसे स्पाइलनल मस्र्कुलर डिस्ट्रोफी है. जब तक उसे 16 करोड़ रुपए का वह इंजेक्शन नहीं लगेगा, ऐसे ही रहेगा. इसके बाद से अब तक माता-पिता, परिजन, दोस्त और समाज के लोग बच्चे की जिंदगी के लिए हर तरह से प्रयास करने में लगे हैं।
परिवार इस स्थिति में नहीं पहुंचा है कि वे बच्चे का इलाज करवा सके. उसे नई जिदंगी दे सके. सरकार और समाज से मदद की गुहार लगा रहे थे. इस दौरान उन्हें लोगों से आर्थिक मदद के तौर पर केवल लगभग 2 लाख रूपए ही मिल पाए थे. लेकिन अब आशा की नई किरण उनके सामने आई है. फिलहाल अयांश को निमोनिया हो गया है. उसे बेंगलुरु में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. एक बार पूरी तरह से जब वह स्वस्थ हो जाएगा, तो उसे इंजेक्शन लगा दिया जाएगा।

panchayattantra24.com-बिलासपुर। जल जीवन मिशन योजना के तहत अब दूरदराज के गांवों में लोगों को पीने के लिये साफ पानी उनके घर तक नल कनेक्शन देकर पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक गांव के हर एक घर में नल कनेक्शन दिया जायेगा। योजना के तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर की ग्राम पंचायत लाखासार के गड़रियापारा में सोलर पंप के माध्यम से घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम गड़रियापारा में 23.26 लाख की लागत से 244 जनसंख्या वाले इस गांव के 30 में से 13 घरों में नल लग चुके हैं शेष कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार ग्राम पंचायत के गड़रियापारा में सोलर पम्प के जरिये घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाखासार में 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग योजना शुरु की गई है जिसके तहत 80 किलोलीटर व 75 किलोलीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक बनाये गये हैं। यहां दो जोन बनाकर पाइप लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है। इससे लाखासार गांव के 401 घरों में नल से जल पहुंचेगा।
जल जीवन मिशन से लाभान्वित श्रीमती मीनाक्षी पॉल, श्रीमती जोविधा पॉल और श्रीमती अंजनी पॉल ने बताया कि पहले उन्हें गली में लगे सार्वजनिक हैण्डपम्प से पानी लाना पड़ता था, और घर तक पानी ढोकर लाने में परेशानी भी होती थी। कई बार भीड़ होने के कारण लंबी कतार में भी लगना भी पड़ता था, साथ ही साथ बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ भी जाती थी। हमारे छोटे बच्चे हैं, जिन्हें घर पर छोड़कर जाना पड़ता था। अब हमारे घर पर ही नल से जल मिलने से हमें बहुत राहत मिली है। ग्राम के ही दिलहरण और सीताराम का कहना है कि घर-घर में नल लग जाने से समय की बचत तो हो ही रही है, जिससे काम पर निकलने और घर की देखभाल में भी सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार को ग्रामीण महिलाओं ने धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना से पेयजल उपलब्ध होता था। अगले वर्ष मार्च माह तक एक लाख घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक 4 हजार घरों के भीतर नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं। ये कनेक्शन स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांवों में जल परीक्षण भी किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव के हर एक घर को मिलेगा योजना का लाभ

panchayattantra24.com-बिलासपुर। ग्राम गड़रियापारा की महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही है क्योंकि अब उनके घर पर ही टेप नल लगा दिये गये हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के लाखासार ग्राम पंचायत के गड़रियापारा में सोलर पम्प के जरिये घर.घर टेप नल से पानी पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है। इस योजना से लाभान्वित मीनाक्षी पॉलए जोविधा पॉलए अंजनी पॉल ने कहा कि पहले उन्हें गली में लगे सार्वजनिक हेंडपम्प से पानी लाना पड़ता थाए और घर तक ढोकर लाने में परेशानी होती थी। कई बार भीड़ होने के कारण लाइन भी लगाना पड़ता था। वर्षाऋतु में परेशानी और बढ़ जाती थी। हमारे छोटे बच्चे हैंए जिन्हें घर पर छोड़कर जाना पड़ता था। अब हमारे घर पर ही सरकार ने मुफ्त में टेप नल लगाकर दे दिया है। इससे हमें बहुत राहत मिली है। ग्राम के ही दिलहरण और सीताराम का कहना है कि टेप नल घर में लग जाने से हमारे समय की बचत हो रही हैए जिससे काम पर निकलने और घर की देखभाल करने में सुविधा हो रही है।
गड़रियापारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 23ण्26 लाख की लागत से सोलर नल जल योजना का कार्य हो रहा है। इस गांव की जनसंख्या 244 है। यहां के 30 में 13 घरों में नल स्थापित किये जा चुके हैंए शेष में काम चल रहा है।
ग्राम पंचायत लाखासार में 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग की जा रही है जिसके तहत 80 किलोलीटर व 75 किलोलीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक बनाये गये हैं। यहां दो जोन बनाकर पाइप लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है। इससे लाखासार के 401 घरों में टेप नल से पानी पहुंचेगा।
इस वर्ष 1 लाख घरों में टेप नल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि अभी तक केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना से पेयजल उपलब्ध होता था। जल जीवन मिशन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना हैए जिसके तहत दूरदराज के गांवों में लोगों को पीने के लिये साफ पानी उनके घर तक कनेक्शन देकर पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक गांव के हर एक घर में नल कनेक्शन दिया जायेगा। अगले वर्ष मार्च माह तक एक लाख घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक 4 हजार घरों के भीतर नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं। ये कनेक्शन स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी दिये जा रहे हैं।
पानी की शुद्धता की नियमित जांच होगी
विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि योजना के तहत गांवों में पेयजल परीक्षण भी किया जा रहा है। सामान्य जल का पीएच वेल्यू 7 होता है यदि इससे नीचे होता है तो उसे पीने से मना किया जाता है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जायेगी और शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
ई-पीओएस मशीन के माध्यम से 16 हजार 5 सौ 55 राशनकार्डो के 56 हजार 3 सौ 27 हितग्राही होंगे लाभान्वित

publicuwatch24.com-मुंगेली। राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले के 16 शहरी शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालको को ई पी.आ.ेएस. मशीन प्रदाय किया गया है। यह मशीन मापदण्डों के अनुरूप परीक्षण उपरांत प्रदाय किया गया है। उक्त ई- पीओएस मशीन का लिंकवेल टेली सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मैपिंग उपरांत जिले में शहरी दुकानों से मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का ऑनलाईन वितरण किया जाएगा। मशीन के माध्यम से राशन कार्ड धाराको अथवा उनके परिवार के आश्रित सदस्यों के आधार प्रमाणी करण से खाद्यान्न सामग्री का वितरण होगा। वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत जिले में प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के 16 हजार 5 सौ 55 राशनकार्डो के 56 हजार 3 सौ 27 हितग्राही ई-पीओएस मशीन के माध्यम से लाभान्वित होंगे।
144 पदो पर की जाएगी भर्ती

panchayattantra24.com,मुंगेली। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी नियोजक समृद्ध किसान बायो प्लानटेक बिलासपुर, द्वारा ग्रुप लीडर के 04 पद एवं सेल्स आफिसर के 10 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रुप लीडर हेतु 1-3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। साथ ही फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीटयूट दुर्ग के द्वारा फायरमेन के 20 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 100 पद एवं ड्राइवर हैवी लाइसेंस के 10 पदों पर भी भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए निधारित शैक्षणिक योग्यता फायर सेफ्टी में डिप्लोमा एवं 10वीं पास होनी चाहिए। इच्छुक योग्यताधारी आवेदक समस्त प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत पर वन विभाग में ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़िता और आरोपी दोनों भिलाई निवासी हैं।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एसडीओ मानवेंद्र मारकंडे और वे दोनों भिलाई के रहने वाले हैं. 3 साल पहले परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई. इस बीच लड़की बिलासपुर आ गई और सरकंडा थाना क्षेत्र में रेंट का मकान लेकर एग्जाम की तैयारी करने लगी।
आरोपी युवक बीच-बीच में लड़की से मुलाकात करने उसके घर आकर रहता था. इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. आरोपी युवक ने लड़की को झांसा दिया था कि एक्जाम में उसका सलेक्शन होने के बाद वह उससे शादी करेगा. दोनों ही फॉरेस्ट विभाग में एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए थे।
एक्जाम में लड़के का सलेक्शन हो गया, लेकिन लड़की का सलेक्शन नहीं हो पाया. नौकरी लगने के बाद जब लड़की ने आरोपी से शादी का वादा पूरा करने से वह मुकर गया, जिसके बाद अब युवती ने सरकंडा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपी एसडीओ वर्तमान में असम में ट्रेनिंग कर रहा है।