Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दुर्ग

दुर्ग । भिलाई के रुआबांधा बस्ती में हुए नरबलि प्रकरण के आरोपियों को दी गई फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना है. तीन सदस्यी खंडपीट ने हाईकोर्ट के फैसले को न्याय संगत पाया. इस फैसले के बाद अब कथित तांत्रिक लाल यादव, उसकी पत्नी किरण यादल को मौत की सजा होगी. दंपति ने दो साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी बलि दे दी थी. बता दें कि इस मामले में सात आरोपियों को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मार्च 2014 में फांसी की सजा सुनाई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को बरकरार रखा है ।
भिलाई में हुए दिल दहला देने वाले नरबलि कांड में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मुख्य आरोपियों सहित 7 को दी गई फांसी की सजा को बरकरार रखा है. तांत्रिक दंपति सहित मामले के 7 आरोपियों को दुर्ग न्यायालय ने साल 2014 में फांसी की सजा सुनाई थी. दो साल के बच्चे चिराग राजपूत की बलि चढ़ाने वाले दोषी ईश्व लाल यादव और उसकी पत्नी किरण बाई के प्रकरण की सुनवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण और रिकाॅर्ड में लाए गए साक्ष्यों के आधार अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए ये फैसला दिया गया ।

दुर्ग । एक किन्नर की सुबह सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। किन्नर की लाश एक बोरी में पायी गयी है। शव के गले पर गहरे जख्म के निशान भी पाये गये हैं जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गयी है।
घटना दुर्ग थाना सिटी कोतवाली के राजीव नगर की है। मृतिका किन्नर का नाम छाया उर्फ सोनू है। छाया राजीव नगर में अपने नानी के साथ रहती थी साथ ही उसका एक पाटनर भी उसके साथ राजीव नगर के मकान में रहता था, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। दरअसल आज सुबह कचरे के ढेर में एक शव बंद बोरी में पाया गया था। जिसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दी।

दुर्ग । शहर में एक बार फिर डेंगू पाव पसार रहा है। गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मृतक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार दोपहर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के कसारीडिह इलाके में रहने वाले तुलेश कुमार साहू को तेज बुखार आने के बाद उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने जांच कर तुलेश को डेंगू पॉजीटिव पाया था। इसके बाद उसे राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान तुलेश की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी और गुरुवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।

दुर्ग ।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अदालत ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फैसला दिया। मामले में दोषी बच्ची का रिश्तेदार, उसका मौसा ही था। कोर्ट ने दोषी को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी ने पहली दफा, मासूम को 6 साल पहले अनाचार का शिकार बनाया। घटना के चार साल बाद दोबारा मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को उसने इस कदर डराकर रखा था कि वह चुपचाप सब कुछ सहती रही ।

दुर्ग । दुर्ग जिले के धनोरा में 4 वर्षीय स्कूली बच्चे के अपहरणकर्ता पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं. मामले में दुर्ग पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी अभी फरार है. गिरफ्तार किये गए लोगों में बच्चे के पिता का करीबी दोस्त और पड़ोसी राजकुमार साहू, राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मगरलोटा गांव का रहने वाला रुकेन्द्र सिन्हा, रुकेन्द्र की पत्नी बबीता सिन्हा और धनोरा के रहने वाले हेमू साहू है. इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कौन है और वजह क्या थी ।
दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता और एसपी प्रखर पाण्डेय ने बुधवार को प्रेसवार्ता ली, जिसमें उन्होंने पूरे मामले से पर्दा उठाया. आईजी ने बताया कि अपहरण कांड की साजिश और किसी ने नहीं बल्कि बच्चे के पिता चंद्रशेखर साहू के करीबी दोस्त और पड़ोस में रहने वाले राज कुमार साहू उर्फ राजू साहू ने ही रची थी. राजू पेशे से ड्राइवर है, जो कि अक्सर बाहर आना जाना करता है. चंद्रशेखर साहू का पड़ोसी होने की वजह से आरोपी का उसके घर आना जाना लगा रहता था. आरोपी को चंद्रशेखर की पारिवारिक और आर्थिक पृष्ठभूमि की भंलीभांति जानकारी थी. चंद्रशेखर साहू 5 से 7 माह पूर्व अपनी एपीएस रोड की पुस्तैनी जमीन को 1.20 करोड़ में बेचा है. जिसकी उसकी पूरी जानकारी थी. पैसों की लालच में उसने बच्चे के अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई ।
ऐसे किया अपहरण
पैसों के लालच में उसने पूरी साजिश रची और चारों से मिलकर इसकी जानकारी दी. घटना को अंजाम देने के लिये दिनांक 20.08.2019 को एक फरार आरोपी प्रातः से ही बालक के स्कूल वेन पर नजर रख रहा था. आरोपी द्वारा वेन के आते ही अपने साथियों को इसकी जानकारी दिया तो आरोपी राजकुमार अपने साथी आरोपी रूकेन्द्र सिन्हा, हेम् साहू स्कूल वेन के आने के स्थान पर पहले से ही पहुंच गये. तीनों आरोपी रूकेन्द्र सिन्हा की मोटर सायकल लाल अपाचे में थे. स्कूल वेन के आते ही आरोपी हेमू ने वेन ड्रायवर को रोका और उसे अपनी बातों में उलझाया कि तुमने कल एक पामेरियन कुत्ते को अपनी चेन से एक्सीडेंट किया है, इसी बीच आरोपी राजकुमार वेन में जाकर बच्चे का स्कूली वेन से अपहरण कर लिया. पहले से तैयार रूकेन्द्र सिन्हा अपनी मोटर सायकल स्टार्ट रखा था, राजकुमार अपह्रत बालक को लेकर मोटर सायकल के बीच में बैठ गया. आरोपी हेमू साहू भी गाड़ी में सवार हो गया. उसके बाद वे बच्चे को लेकर फरार हो गये. जिसके बाद कुछ दूरी पर ही गैस गोदाम के पास आरोपी हेमू साहू उतर गया. आरोपी अपहृत बालक को लेकर बोरसी, थनौद, चंदखुरी, अंजोरा, देवादा होते हुए रूकेन्द्र सिन्हा के मगरलोटा स्थित घर ले गए. जहां उसकी पत्नी के देखरेख में रखा गया.
उधर बच्चे के अपहरण की जानकारी उसके पिता ने अपने दोस्त और आरोपी राजकुमार को फोन पर दी. जिसके बाद वह उसके साथ रिपोर्ट लिखाने थाने भी पहुंचा. उधर इस मामले में मीडिया की खबर और सोशल मीडिया के दबाव में आरोपियों ने बच्चे को सोमनी में छोड़ दिया ।
ऐसे गिरफ्त में आए
इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 टीमों को गठन किया था. पुलिस के अनुसार मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलगांव चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को ले जाते आरोपी नजर आए, लेकिन राजनांदगांव टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में वो नजर नहीं आए. जिससे माना गया कि आरोपी अंदरुनी रास्तों से निकले हैं या फिर आस-पास ही रुके हैं. इधर पुलिस की एक टीम घटना क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को खंगाल रही थी और पीड़ित के परिजनों और परिचितों का मोबाइल लोकेशन व पारिवारिक हिस्ट्री खंगाला जा रहा था. मोबाइल नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिये के अनुसार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. उधर इस मामले में एक और आरोपी अभी फरार है जिसे जल्दी पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है ।
दुर्ग । दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ द्वारा श्रेष्ठ और यशस्वी जनों के आत्मीय अभिनंदन की वर्षों पुरानी परंपरा निर्वहन के क्रम में इस बार सर्वप्रथम दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अत्यधिक लोकप्रिय व जनसेवी नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल का हार्दिक अभिनंदन क्या गया और सांसद अभिनंदन के पश्चात सांसद के हाथों समाज के उज्ज्वल एवं कर्मठ छवि वाले पत्रकारों तथा अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया. उक्त आयोजन गरिमामय व उल्लासपूर्ण वातावरण में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भवन ,सुभाष नगर दुर्ग में सामाजिक परिवेश में सम्पन्न हुआ, आयोजन में समाज के कर्मठ सशक्त स्तंभ केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र हरमुख व महाचिव कालिशरण देशमुख के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही, सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उदबोधन में समाज के लोगों द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये समाज के गौरव हैं और आज पत्रकारों,अधिवक्ताओं के के सम्मान से पूरा समाज सम्मानित हुआ है, समारोह में पत्रकारिता से जुड़े सहदेव देशमुख,पुरेन्द्र देशमुख,होमेन्द्र देशमुख ,खोमेंद्र देशमुख,योगी बस्तरिया व मुकेश देधमुख सहित 15 व्यक्तित्वों के सांथ वकालत के पेशे से जुड़े परमानंद देशमुख,गजेंद्र देशमुख सहित 37 लोगो का सम्मान किया गया ।
दुर्ग । दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गया युवक शिवनाथ नदी में बह गया है। पिछले आठ घंटे से गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक को ढूंढ रही है पर अभी तक वह नहीं मिला है। दुर्ग पुलिस ने बताया की शनिवार रात लगभग 11 बजे तीन दोस्त महमरा एनीकट घूमने गए थे। एनीकट पैदल पार करते वक्त युवक देवेंद्र वर्मा, उम्र 22 साल का पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह पानी के सैलाब में बह गया ।
दोस्त को गिरता देख अन्य दो युवक भी पानी में कूद गए पर बहाव तेज होने के कारण किसी तरह तैरकर वे किनारे पहुंचे गए। आधी रात घटना की सूचना परिजनों और पुलिस की दी। फिलहाल देवेंद्र का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने युवक के मौत की आशंका जाहिर की है। शिवनाथ नदी में बहने वाला युवक बेमेतरा जिले का निवासी है।

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम, भिलाई ने छ.ग. शासन के मंशा के अनुरुप पशुधन की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए शहर के सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को निगम द्वारा निर्मित सर्व सुविधायुक्त गौठान में रखने हेतु आवारा मवेशियों का धरपकड़ प्रारम्भ किया है। छ.ग. शासन प्रदेश के गौधन को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए अपनी गंभीर मंशा व्यक्त की है। इस दिशा में सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बनकर दुर्घटना के कारण बनते हैं जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन की हानि होती है इससे बचने के लिए आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर शहर के सड़को पर आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित कोसानगर में निर्मित सुविधायूक्त गौठान में रखने हेतु तीन पाली में अलग-अलग टीम का गठन कर वृहद अभियान चलाये जाने के निर्देश जारी किये हैं। इसी क्रम में टीम के सदस्यों ने शनिवार को नेहरु नगर बटालियन से खुर्सीपार तिराहा तक जीई रोड के दोनों तरफ, कोहका रोड जुनवानी, सुपेला से राजेन्द्र प्रसाद चौक तक, वैशाली नगर के मुख्य मार्ग, 18 नम्बर रोड, लिंक रोड, जवाहर मार्केट, गौरव पथ, हाउसिंग बोर्ड, नंदनी रोड, खुर्सीपार एवं रिसाली के मुख्य मार्ग, सहित सम्पूर्ण निगम क्षेत्र के व्यस्तम सड़कांे पर आवारा घूमने वाले 39 पशुओं को पकड़कर गौठान में रखा गया है।
आयुक्त रघुवंशी ने खटाल मालिक तथा पशुपालकों से कहा है कि वे अपने पालतु पशुओं को सड़कों पर आवारा न घुमने दें उसे बांधकर रखें या निगम द्वारा भिलाई नगर स्टेशन के समीप कोसानगर में निर्मित गौठान में रखें ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो सड़कों पर बेतरतीब मवेशी के घूमने से होने वाली दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन की हानि से बचा जा सके। शहर के सड़कों पर मवेशी आवारा घूमते या बैठे पाये जाने पर निगम की टीम ऐसे मवेशियों को गौठान में रखकर पशु मालिक के विरुद्ध अर्थदण्ड अधिरोपित करेगी, साथ ही मवेशी मालिक के विरुद्ध पशु अतिचार अधिनियम के तहत् थाने में प्रकरण दर्ज किया जायेगा। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु मालिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने पालतु पशु को सड़क पर आवारा नहीं घूमने देवें उसे बांधकर रखें अथवा निगम द्वारा निर्मित सुविधायुक्त गौठान में रखें सड़क पर घूमने वाले पशुओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम में बेदखली अभियान के प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, संजय वर्मा, एमएस सोरी, परमेश्वर चन्द्राकर, श्यामलाल मांझी, मंगल जांगड़े, राहूल उईके, धर्मेन्द्र मनहरे, रामरतन कोसरे, मुरारी, बालकराम, चैतू, राजेन्द्र, सुरेश पाटले, विष्णू सोनी, रमेश, खेमलाल, दीनू जांगड़े, कन्हैया यादव, किशन उईके, माटू उईके, राहूल पवार शामिल है।

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार दोपहर एक इंजीनियर की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने अपनी 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर 11 साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी की। दोपहर को जब दूध वाला पहुंचा तो पूरी घटना सामने आई। सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। अभी तक इस घटना का कारण सामने नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक, जामुल के एसीसी कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर हैं। वह रोज की तरह सोमवार को भी अपने काम पर चले गए थे। घर में उनकी पत्नी प्रीति और दोनों बच्चे घर में थे। दोपहर में दूध वाला घर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से झांकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घबराकर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। अंदर प्रीति और उसके बेटे शव पंखे से लटक रहा था। जबकि बेटी का शव वहीं पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटी के गले पर निशान देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने पहले उसकी हत्या की और फिर बेटे के साथ अपनी जान दे दी। घटना की खबर मिले ही रंजीत सिंह भी पहुंच गए। जामुल में महिला ने दो बच्चों के साथ खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों, परिजनों और महिला के पति से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
विश्वास चंद्राकर, सीएसपी, जामुल थाना

भिलाई । वार्ड 60 स्थित सांस्कृतिक भवन का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे आस-पास खड़े लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में आ गए, लेकिन भवन का दरवाजा खोलकर देखा तो छत का प्लास्टर टूट कर गिरा पड़ा था। लोगों ने रिसाली जोन कमिश्नर को सूचना दी। बता दें कि इस भवन की मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पहले मेंटनेंस और रंगाई-पुताई के लिए ढाई लाख में ठेका दिया था। ठेकेदार ने चुनाव के दौरान काम पूरा कर दिया। दो महीने बाद छज्जा फिर से टूटकर गिर गया। पार्षद चुम्मन देशमुख का कहना है कि निगम ने बिल का भुगतान कर दिया है, लेकिन काम ठेका शर्तों के अनुसार नहीं हुआ है।जिसके कारण आज ये बड़ा हादसा हो गया है।अगर भवन के अंदर शिविर लगा होता तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी ।