Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कड़ा विरोध करते हुये कहा कि रेणुका सिंह का बयान बेहद ही आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। रेणुका सिंह ने सिर्फ सोनिया गांधी नहीं भारत की समस्त नारी शक्ति और सनातन धर्म तथा हिन्दू संस्कृति का अपमान किया। सनातन परंपरा में भारतीय संस्कृति में विवाहिता स्त्री का विवाह के बाद ही उसका ससुराल ही उसका मूल घर हो जाता है। सोनिया गांधी ने जन्म इटली में लिया था, लेकिन वे विवाहित होकर भारत आई थी विवाह के बाद उन्होंने भारत को ही अपनी मातृभूमि माना, अपने पति की शहादत के बाद भी उन्होंने विवाहिता के धर्म का निर्वहन किया तथा अपने जीवन भर का नाता भारत से जोड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की नेता और सांसद के रूप में सोनिया गांधी ने भारत के आम आदमी को शसक्त बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। यूपीए की चैयरमेन के रूप में देश के लोगों को सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया, साथ ही भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कदम सोनिया गांधी के निर्देशन में कांग्रेस की सरकार ने उठाकर आम आदमी को मजबूत बनाया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को ठुकरा कर यह साबित किया उनके लिये पद महत्वपूर्ण नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नेता रेणुका सिंह ने अपने बयान से भाजपा के नारी विरोधी मूल चरित्र को भी उजागर किया जो दंभ तो भारतीय संस्कृति की भरते है लेकिन भारतीय परंपराओं भारत की मान्यताओं के खिलाफ बयान देते है रेणुका सिंह अपने बयान के लिये न सिर्फ देश की जनता बल्कि सोनिया गांधी और देश की महिलाओं से माफी मांगे उन्होंने अपने बयान से भारत की आधी आबादी की भावनाओं को आहत किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने भाजपा पर आक्रमण करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में चुनावी पहुना बनकर आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेता जिन 15 साल का राग अलाप रहे हैं, उसी काले कालखंड के दंड स्वरूप भाजपा पिछले चुनाव में सिर्फ 15 सीटों पर सिमटकर सत्ता से बेदखल हुई थी और आज उसी वक्त की याद जनता के दिल में तरोताजा कर भाजपा के नेता अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में प्रदेश का जल, जंगल, जमीन सब कुछ बेच दिया था। आदिवासियों की जमीन पर डाका डालकर औद्योगिक घरानों को परोस दी गई थी जिसे कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों को वापस लौटाया। नगरनार संयंत्र के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने जमीन दी, जिसका उपयोग केवल एनएमडीसी के प्लांट के लिए हो सकता है लेकिन भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को अपने मित्रों को बेचैन हेतु कार्ययोजना बना ली है जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर आकर भी छत्तीसगढ़ के बस्तर वासियों को यह वचन नहीं दिया कि नगरनार संयंत्र नहीं बेचा जाएगा। जो काम छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 15 साल तक किया, वही काम भाजपा की मोदी सरकार भी कर रही है। छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन पर अपने मित्रों का कब्जा करा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता के संसाधनों को लूटा जा रहा है। मित्रों को उपकृत किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने एक गिरोह की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय नेता मोदी, शाह, नड्डा जैसे नेता यहा आकर किस विकास की बात करते हैं। 15 साल में भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ में केवल विनाश हुआ है। विकास हुआ था तो केवल भाजपा, रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के खास गिरोह के नेताओं और मंत्रियों का हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को रमन सिंह पर यदि इतना ही नाज है तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके देख ले, भाजपा के बड़े नेता 15 साल के रमन राज में छत्तीसगढ़ की सम्पदा की लूट खसोट के लिए जनता से माफी मांगें या फिर जिस रमन राज की झूठी दुहाई दे रहे हैं, उसके सरगना रमन सिंह पर दांव लगाने की हिम्मत दिखाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कार्यालय में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, घोषणा पत्र के विषय में विचार-विमर्श चल रहा है और अपने अंतिम स्वरूप में है. इतना ही नहीं इस दौरान रमन सिंह कांग्रेस पर निशाना साधा है. साथ ही अपने प्रतिद्वंदी गिरीश देवांगन को लेकर भी तंज कसा है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के लिए विभिन्न स्तर पर कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी को लेकर रमन सिंह ने कहा, संगठन की दृष्टि से स्थानीय स्तर पर प्रभारी बनाए हैं. जिला स्तर के प्रमुख लोगों को प्रभारी का दायित्व दिया है. प्रभारी के साथ एक संयोजक और संचालक एक विधानसभा में बनाया है. कोऑर्डिनेशन की दृष्टि से बाहरी नेताओं के कार्यक्रम के लिए अन्य स्थानों से भी कार्यकर्ता आए हैं, जो स्थानीय लोगों की मदद करेंगे।
राजनांदगांव में कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाने को लेकर भी रमन सिंह ने तंज कसा है. कांग्रेस की रणनीति क्या है यह बताना उचित नहीं है, मगर राजनांदगांव के 3 लाख मतदाता में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाई. बाहरी लोगों को बुलाने की जरूरत क्यों पड़ गई।
गिरीश देवांगन के ’रमन सिंह के पास विजन नहीं है’ वाले सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा, मेरे विजन के बारे में उन्हें एक घंटा सोचना पड़ेगा. छग यहां तक पहुंचा है एक विजन को लेकर पहुंचा है. 15 साल जो काम हुए उसके पीछे एक विजन था,11. गिरीश भैया उस ऊंचाई तक पहुंचे नहीं है, इसलिए ज्यादा प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं समझता।
panchayattantra24.-रायपुर/यूपी। सीएम भूपेश बघेल से लखनऊ एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की. इसकी जानकारी वहां के स्थानीय नेता शाहनवाज आलम ने दी और बताया कि मौसम खराब होने के कारण कल देर रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान की आकस्मिक लैंडिंग लखनऊ में हुई। कांग्रेस जनों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
बता दें कि 16 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन सीएम भूपेश बघेल का चार्टर्ड प्लेन लखनऊ में लैंड हुआ। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण रूट डायवर्ट किया गया। जिसके बाद सीएम बघेल आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली रवाना हुए। प्लेन में सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एवं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 ऑनलाईन सट्टा एप की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत सेलटैक्स कॉलोनी के अपार्टमेंट में कुछ व्यक्तियों ऑनलाईन सट्टा एप पर आई.डी. लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश धु्रव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर अपार्टमेंट में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान अपार्टमेंट में 03 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण खेमानी, दीपक सचदेव एवं आशीष साहू निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन में मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 नामक ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. से सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 06 नग मोबाईल फोन एवं लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी के हिसाब का कॉपी, ए.टी.एम. कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/2023 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5, 6, एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी करण खेमानी पूर्व में भी रायपुर सहित अन्य जिलों से सट्टा के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) करण खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 27 साल निवासी टाटीबंध मारूती इन्क्लेव थाना आमानाका जिला रायपुर।
(2) दीपक सचदेव पिता श्री धर्मेन्द्र सचदेव उम्र 27 साल निवासी केबीडी- 108 एकता चौक के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
(3) आशीष साहू पिता चंद्रिका प्रसाद साहू उम्र 22 साल निवासी – शिवानंद नगर सेक्टर 03 उषा प्रोविजन स्टोर्स के सामने खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 20 सीटों पर 7 नवंबर को होगा. भाजपा चुनावी तैयारी में जुट गई. वहीं पूर्व मंत्री समेत और 4 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन रैली में गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे हैं. इस दौरान रमन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला. रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 15 हज़ार करोड़ का घोटाला किया।
डॉक्टर रमन सिंह ने आगे कहा, राजनांदगांव की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे पहचान दी है. यदि मैं केंद्र में मंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री बना तो राजनांदगांव की जनता की वजह से ही यह मुमकिन हो पाया. मुख्यमंत्री और इस क्षेत्र के विधायक के रूप में पंद्रह साल मैंने विकास किया, लेकिन पिछले पांच सालों में विकास पिछड़ गया. भूपेश सरकार ने राजनांदगांव के साथ हमेशा पक्षपात किया।
आगे रमन सिंह ने कहा, भूपेश सरकार ने राजनांदगांव के साथ छल किया, धोखा किया. आईआईटी, आईआईएम लाने का काम बीजेपी सरकार ने किया, एक लाख से ज्यादा शिक्षाकर्मियों की भर्ती बीजेपी ने किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी. लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ गई है कि, ये सब है लबारी.

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस ने साजा विधानसभा से रविंद्र चौबे को टिकट दी है। इस पर रविंद्र चौबे ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत की बात कही है। वही आज राजनांदगांव में गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर रविंद्र चौबे ने कहा अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं।
देश की समस्याओं पर खूब बोलना चाहिए। साजा के भाजपा प्रत्याशी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह बयान देकर अपना कद खुद ही छोटा कर रहे हैं। साजा में कोई तुष्टिकरण की राजनीति नहीं हो रही है। सभी मंत्रियों को टिकट मिलने और 8 विधायकों की टिकट काटने पर मंत्री चौबे ने कहा यह पार्टी हाई कमान का फैसला है।
panchayattantra24.-रायपुर। जशपुर प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम बातचीत कर उन्हें समझा लेंगे. सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. बातचीत करने आए हैं. उन्हें बातचीत कर समझाया जाएगा. वह जल्दी समझ जाएंगे और पार्टी के हित में काम करेंगे. प्रत्याशी बदले जाने के सवाल साव ने कहा कि एक बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद परिवर्तन की संभावना नहीं है. कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सबको काम में लगाएंगे. हम अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करेंगे. भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी के घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर साव ने कहा कि राजनांदगांव के चार विधानसभा सीटों पर आज नामांकन भरा जायेगा. उनके नामांकन रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह आ रहे हैं. सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा. उनके आने से पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा. कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि तारीख पर तारीख के बाद कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की. कांग्रेस डरी और घबराई हुई है. सरकार की सफलता का ठीकरा कांग्रेस ने विधायकों की टिकट कांग्रेस काटकर फोड़ दिया. ये दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है. कांग्रेस ने जनता को लूटने और परेशान करने का काम किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में स्टंटबाजी करने वाले 4 बाईक राईडर पर पुलिस ने कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक सत्य सांई तालाब के सामने सेंध तालाब पास, परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना स्थित शमशान घाट के सामने तथा सी.बी.डी. बिल्डिंग के सामने अलग-अलग 04 व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था, जिससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद व राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए मधु बघेल, बीरा रेड्डी परशुराम, सुधीर धृतलहरे एवं मुकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त कुल 04 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 593, 594, 595, एवं 596/2023 धारा 279 भादवि. 184 एम.व्ही.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. मधु बघेल पिता दुतिया बघेल उम्र 21 साल निवासी पीयूष कॉलोनी म.नं 04 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। जप्त- मो०सा० एक्सट्रीम क्रमांक सी जी/22/टी/1341।
02. बीरा रेड्डी परशुराम पिता गोपाल रेड्डी उम्र 42 साल निवासी म.नं. 382 एचआईजी प्रिमियर सेक्टर 29 नवारायपुर थाना राखी। जप्त- मो०सा० जी.टी.आर. क्रमांक के ए/05/जे आर/1786।
03. सुधीर धृतलहरे पिता मनोहर धृतलहरे उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र 5 ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद रायपुर जप्त- मो०सा० के.टी.एम. क्रमांक सी जी/04/एन ई/9673।
04. मुकेश चन्द्राकर पिता नरोत्तम चन्द्राकर उम्र 20 साल निवासी शिव मंदिर के पास रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर। जप्त – मो०सा० यामहा एम.टी. 15 क्रमांक सी जी/07/सी सी/7461।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे है. रायपुर में स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,प्रदेश मंत्री रामू रोहरा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिनानंद उपासने,जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, खेम सेन और गोविंदा गुप्ता मौजूद थे. बता दें कि अमित शाह पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह पहली बड़ी रैली है। शाह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। सिंह राजनांदगांव से चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में राज्य की अन्य 70 सीट के लिए मतदान होगा।