Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर। पूरे देश मे पैर पसार चुका महादेव बुक अब पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर भी सट्टा शुरू किया है। ऐप पर लोगों को सट्टा लगाने के लिए कई ऑफर भी दिए गए है। किस राज्य में कितनी सीट, कौन सी पार्टी जीतेगी, कौन हारेगा ऐसे कई विकल्प ऐप में दिए गए है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी सहित कई राजनीतिक दलों का बाकायदा प्रोफाइल भी बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महादेव बुक ने सट्टा शुरू किया है। मध्यप्रदेश में 103 सीट से कम जितने पर 100 रुपये पर डबल याने कि 100 रुपये दिए जाने का ऑफर दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम के लिए भी भाव तय किये गए है। मालूम हो कि महादेव ऐप को लेकर देश के कई राज्यों में ऐप से जुड़े लोगों के ठिकानों में ईडी की रेड कार्रवाई जारी है। महादेव ऐप किंग छत्तीसगढ़ निवासी सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल के खिलाफ 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी है। सौरभ चन्द्राकर दुबई में रह कर वहीं से इस ऐप को अपने गुर्गों के माध्यम से भारत मे संचालित कर रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की टिकट घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. रमन सिंह ने कहा, टिकट जारी होने के बाद अंदर का विरोध खुलकर सामने आने लगे हैं, जिसकी चर्चा वर्षों से थी. नाराजगी, इस्तीफा, रूठना और मनाने का खेल चलता रहा. जय-वीरू की जोड़ी खंडित हो चुकी है. जनघोषणा पत्र में अपने आपको अलग करने का निर्णय लिया. कांग्रेस ने विश्वास तोड़ा इसलिए टीएस बाबा समिति में नहीं रहने का फैसला लिया. टिकट वितरण के बाद ही नाम सामने आ रहे हैं. अलग-अलग व्यक्ति के नाम सामने आ रहे हैं. बृहस्पति सिंह की टिकट कटने के पर रमन सिंह बोले, इनमें टकराव पहले से है. जिस व्यक्ति ने हत्या का आरोप लगा दिया था, उसी का टिकट काटा.
रायपुर ग्रामीण से विधायक के बेटे को टिकट दिए जाने पर रमन सिंह ने परिवारवाद का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, उनका परिवार, परिवार नहीं होता. हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परिवारवाद है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका उसके बाद उनका बच्चा राजनीति करेगा और शीर्ष पद पर रहेगा. परिवारवाद की राजनीति का जनक कांग्रेस है. ये सबसे बड़ा उदाहरण है. आगे रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस के पास नामांकन के लिए कोई बड़ा फेस नहीं है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुला लें, इनके अलावा किसी नेता की गिनती होती नहीं. न इनकी पार्टी में कोई नेता है।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भक्त चरण दास ने चुनावी माहौल के बीच भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. भक्त चरण दास ने कहा, मेरा सीधा जुड़ाव छत्तीसगढ़ से है. मैंने 10 साल यहां काम किया है. मैं गांव-गांव घुमा हूं. कार्यकर्ताओं के साथ मेरा प्रत्यक्ष परिचय है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रति अपार प्यार लोगों में है।
छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म की भूमि है. छत्तीसगढ़ न्याय की भूमि है. छत्तीसगढ़ प्रभु राम की भूमि है. माता कौशल्या की भूमि है. भाजपा के लोग इस धर्म और प्यार की भूमि में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भड़काऊ भाषण यहां दे रहे हैं. भाजपा दंगा भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।
आगे भक्त चरण दास ने कहा, भाजपा के लोग जातीय जनगणना का विरोध कर रहे हैं. 54 फीसदी से अधिक ओबीसी के लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं. पीएम मोदी ओबीसी के लोगों को भूल चुके हैं. बीते चुनाव में सीना ठोक के खुद ओबीसी होने की बात कहते थे, लेकिन आज जातीय जनगणना के खिलाफ हैं. कांग्रेस में तीन मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं. राजस्थान से अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, कर्नाटक से सिद्धारमैया हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े हाट सीट में बाहरी और भीतरी को लेकर चुनावी भट्ठी गरम हो रही है। इसे गरमाने वाले भी मौके पर चौका लगाने वाले है, जो चुनाव के एक-एक क्षण फायदे के नजरिए से देखरहे है। गिरीश देवांगन और डा. रमनसिंह में टक्कर कांटेदार होने की भविष्यवाणी राजनीतिक पंडित भी कर रहे है। अब रमन की राह उतनी आसान नहीं जितना वो सोचा करते थे, अब सारे समीकरण बदल गए है। पहले सीएम चेहरा हुआ करते थे, अब मोदी का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ना पड़ रहा है। फर्क तो पड़ता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजनांदगांव में जो हवा बह रही है उसे भी बाहरी और भीतरी कहा जा रहा है। दस साल तक राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने वाले डा. रमनसिंह को गैर छत्तीसगढ़िया और गिरीश देवांगन को विशुद्ध छत्तीसगढ़िया कहा जाने लगा है। क्योंकि सीएम भूपेश ने पूरे पांच साल तक सरकार की तमाम योजनाओं को छत्तीसगढ़ियावाद का या स्वरूप देकर लोगों के मन में जो कुंठा भरा था कि लोग छत्तीसगढ़िया बैला कहते है को, छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया बनाकर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ का डंका बजवाया जिससे छत्तीसगढ़वासियों का आत्म सम्मान जगाने में कारगर साबित हुआ । अब लोग न जय जोहार में शरमाते है न छत्तीसगढ़ी बोलने में घबराते है, अब तो दिल्ली भी हवाई जहाज से जाते है और दिल्ली से लेकर विदेशों में छत्तीसगढ़ी खान-पान बटकी में बासी अऊ चुटकी में नून खाकर छत्तीसगढ़ी धड़ल्ले से-बोलने लगे है।
तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डा. रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और सहपाठी को उतार कर तगड़ी घेराबंदी करने की कोशिश की जा रही है। बाल सखा गिरीश देवांगन को 2018 के चुनाव में सीएम भूपेश ने वादा किया था, कि 2018 में फंडिंग का ध्यान रखो, तब गिरीश देवांगन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालते थे, और भूपेश बघेल अध्यक्ष थे, भूपेश के समक्ष गिरीश चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो भूपेश ने सलाह दे दी कि सत्ता में काबिज होते ही सबसे पहले बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलेगी। फिर अगले विधानसभा में जहां से चुनाव लड़ना है वहां जमीन तलाशते रहना । भूपेश बघेल ने पूरी ईमानदारी से जो वादा किया उसे बखूबी निभाया। गिरीश देवांगन को खनिज विकास निगम का चेयरमैन बनाकर गिरीश देवांगन को गिरीश बना दिया। जैसे ही चुनाव का ऐलान भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुनाव में बढ़त बना ली। उसके बाद डेढ़ माह तक भाजपा सीएम चेहरा को लेकर भ्रमित रही, तो हाई कमान के आदेश पर पीएस मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात पर सहमति बनी।
जब दूसरी सूची में विलंब होने लेगी तो पार्टी के नेताओं सहित सत्तादारी दल के नेता कयास लगा रहे थे कि डा. रमनसिंह को टिकट नहीं दिया जाएगा। लेकिन कयासों के विपरीत भाजपा ने फेर दिया। भाजपा ने सीएम चेहरा की जगह संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव लड़ने का मंत्र दिया। अब पहले चरण के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस की पहली सूची में देरी को लेकर तरह -तरह के राजनीतिक अफवाहों के साथ समीकरण बैठने की खबरे सोशल मीडिया में वायरल होती रही। कहा तो यहां तक जा रहा था कि राजनांदगांव सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम को उतारा है तो वर्तमान सीएम को भी वहीं से उतारा जा सकता है। भाजपा के पास तो पांच-पांच सीएम चेहरा है, अरूणसाव, डा. रमनसिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक । वहीं कांग्रेस के पास पूर्व के पांच चेहरों सीएम भूपेश,टीएस सिंहदेव, डा. चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा और नए में दीपक बैज का नाम शामिल हो गया है। भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा ओपन न करके पांच-पांच मुख्यमंत्री के दावेदारों को चुनावी कुरूक्षेत्र में उतारा है। 15 साल तक सीएम रहे डा. रमन को सीएम चेहरा नहीं बनाकर भीड़ में जोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए सत्तादारी दल के कनिज विकास निगम के अध्यक्ष और सीएम भूपेश के बालसखा को पूर्व सीएम के सामने उतार कर कांग्रेस यह संदेश दे रही है कि वर्तमान सीएम का निर्वाचन क्षेत्र नहीं बदला जाएगा। लेकिन डा. रमनसिंह को टक्कर दोने सीएम जैसे ही कद्दावर नेता को मैदान में उतारा जाएगा और वहीं हुआ भी। सीएम भूपेश ने डा. रमन के सामने गिरीश देवांगन को उतार कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि मैं नहीं मेरे जैसे पार्टी में और नेता है जो डा, रमनसिंह को टक्कर दे सकते है, और वह है गिरीश देवांगन जो मांग रहे थे, भाटापारा से लेकिन मिल गया राजनांदगांव से। खैर किस्मत की बात है कि राजनांदगांव गिरीश देवागंन का ननीहाल है, लोग गिरीश देवांगन को राजनांदगांव के भांजे के रूप में जानते है। लेकिन गिरीश ने कभी जंचाने की कोशिश नहीं की। वो धीरे-धीरे भूपेश बघेल के साथ रहकर राजनीतिक के सारे हथकंडे में पारंगत होते गए है। अब तक का गिरीश देवांगन के सार्वजनिक जीवन का यह पहला चुनाव होने के बाद उनके चेहरे पर किसी तरह दबाव नहीं है, कारण यही है कि यह माना जा रहा है कि यहां से गिरीश देवांगन नहीं सीएम भूपेश बघेल ही चुनाव लड़ रहे है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस की 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है तथा हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कांग्रेस ने बुधवार को 53 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अब तक कुल 83 उम्मीदवारों की सूची जारी है।
राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पार्टी उम्मीदवारों की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया गया तथा जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशियों की सूची में 14 महिलाएं और 32 नये चेहरे हैं और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
बैज ने कहा कि 83 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस द्वारा तय ‘अबकी बार 75 पार’ का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को तथा संत महात्मा को अवसर दिया गया है। बैज ने दावा किया है कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने दावा किया कि अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा और रमन सिंह भी चुनाव हारेंगे। कांग्रेस की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विमल चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की ‘‘विफलता के लिए अपने विधायकों पर दोष मढ़ने की कोशिश की है।’’ उन्होंने कहा कि अब तक 18 विधायकों (जिनको कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है) को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 7 नाम जो बचे हैं, उन पर भी मंथन चल रहा है. हाई लेवल कमेटी के पास गया है. जल्द ही वो भी नाम आ जाएंगे. वहीं 10 विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि ये सर्वे का आधार था. सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा. सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं।
विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं. हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है. कांग्रेस ने काम अच्छा किया है. इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा. बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं. केवल 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था।
कांग्रेस की 7 विवादित सीटों का सीएम भूपेश बघेल लेंगे फैसला
बता दें कि छग में कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी है मगर अब सवाल ये उठता है कि बाकी बची 7 सीटों के प्रत्याशी के नामों का कौन निर्णय लेगा। सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी सामने आ रही है कि आपको बता दें कि छग विधानसभा की ये 7 सीटें है जिसमें बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी ये सीटें अब भी विवादित है जिसकी वजह से इन सीटों में प्रत्याशियों के नामों का निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों के भीतर ले सकते है और दिल्ली कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा जताया है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू से ये साबित कर दिया कि सीएम आखिरकार सीएम ही होता है सीएम से आगे कोई नहीं होता। जो कि कांग्रेस के 83 सीटों के प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर ये कहा जा सकता है। जो तेरा मेरा करने गए वो लोग अपने जिले और अपने लोकसभा सीटों में ही सीमित रह गए है।

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस की सूची में 18 विधायकों के नाम काटे जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बहुत खलबली मची हुई है. कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में प्रदेश को पीछे की ओर धकेल है. कांग्रेस के कार्यकाल में जनता के साथ कई विश्वासघात हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से मैं अपील और निवेदन करने आया हूं कि छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्जवल हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को पुन: यहां सरकार बनाने मौका दे. मुझे पूरा आशा है कि छत्तीसगढ़ की जनता मन बनाकर भारतीय जनता पार्टी को जिताएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद विरोध के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के दावेदार, 2018 में पराजित कन्हैया अग्रवाल के समर्थकों ने कल जहां राजीव भवन घेरा था। आज उन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए कन्हैया ने शेर के अशआर के साथ अपने इरादे जताए हैं। हालांकि कन्हैया ने परसों रात टिकट घोषणा से पहले , महंत राम सुंदर दास को आशीर्वाद दिया था।
वहीं रायपुर उत्तर को कांग्रेस ने होल्ड पर रखा है। यहां से दो बार के विधायक कुलदीप जुनेजा की टिकट लगभग कट चुकी है । और अजीत कुकरेजा का नाम सार्वजनिक हो चुका है। जुनेजा ने बिना कुछ बोले इस तस्वीर के साथ अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। डा. राकेश गुप्ता भी प्रबल दावेदार रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शरमा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. कवर्धा और लोरमी में आम सभा को संबोधित करेंगे. सुबह साढ़े 11 बजे हिमंता बिस्व शरमा रायपुर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से ही हैलीकॉप्टर से कवर्धा जाएंगगे. दोपहर 01 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के साथ रोड शो में शामिल होंगे।
कवर्धा में आमसभा को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 03 बजे सीएम हिमंत कवर्धा से लोरमी पहुंचेंगे. लोरमी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ विजय विश्वास सम्मेलन में शामिल होंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे. शाम करीब 05 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश की 19 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम, प्रेमनगर से जयनाथ सिंह केराम, अम्बिकापुर से बालसाय कोराम, जशपुर से राजेश लकड़ा, कुनकुरी से भगतसाय पैकरा, पाली तनाखार से तुलेश्वर सिंह मरकाम, महासमुंद से डेजीरानी नेताम, बिंद्रा नवागढ़ से टीकम नागवंशी, सिहावा से मायाराम नागवंशी, पाटन से मोतीराम यादव, बेमेतरा से उमाशंकर यादव, कवर्धा से परशादी कुमरे, खैरागढ़ से संतोष मारिया, डोंगरगांव से नरेश मोटगरे, मोहला मानपुर से राजेन्द्र कुमार उसारे, अंतागढ़ से शिवप्रसाद गोटा, कांकेर से हेमलाल मरकाम, दंतेवाडा से घनश्याम जुरी और रायपुर दक्षिण से अजय चकोले को चुनावी मैदान में उतारा है।