Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपर। सीएम भूपेश बघेल ने महादेव आनलाइन सट्टा एप को लेकर ईडी के चालान पर एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा का आरोप है कि महादेव सट्टे पैसा दाउद और पाक के जरिए कांग्रेस को मिल रहाा है? सीएम ने कहा कि मुर्खतापूर्ण बात कह रहे हैं।
इससे हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है! पूरे देश में शायद किसी राज्य ने कार्रवाई की हो। छत्तीसगढ़ में हमने की। 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई। और हमने खुद होकर लुक आउट नोटिस जारी करने लिखी। एप के संचालक( नाम नहीं लिया) को गिरफ्तार करने कहा ,जो विदेश में है। और फिर हमारा कहना है कि एप बंद क्यों नहीं करते। एप बंद करने का काम केंद्र का है राज्य का नहीं। मेरा आरोप है कि बंद क्यों नहीं कर रहे। चुनावी फंड तो नहीं ले लिया ।क्यों बंद नहीं कर रहे। बघेल ने कहा कि क्यों बंद नही कर रहे महादेव एप । पूरे देश में चल रहा है। उसमें आप ही के लोग (भाजपा)तो बैठते हैं। केक काट रहे,पार्टी कर रहे । उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे। हमने कार्रवाई की, आप नहीं कर रहे। आपके क्या संबंध हैं। बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा आम लोग खेलते हैं। पैसा वो वसूल रहे। लोगों को बर्बाद कर रहे। और ये जीएसटी लगा रहे। कार्रवाई नहीं कर रहे। कर रहे तो हमारे लोगों को पकड़ रहे, सलाहकार को पकड़ रहे जहां कुछ नहीं मिला। केवल बदनाम करने कार्रवाई कर रहे। संचालक को क्यो नहीं पकड़ रहे। मेरा कहना है कि आप भयादोहन तो नहीं कर रहे। बघेल ने कहा कि हिम्मत है तो इन सवालों के जवाब दे देना… कहीं कोई फंड तो नहीं ले लिया?

panchayattantra24.-रायपुर। एक तरफ जहां चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ खबर आई है कि छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता की घर में घुंस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बता दें कि इस मामले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूं कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. लूट-खसोट भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहे हैं. राजनीति में प्रतिद्वंद्वी होते हैं, दुश्मन नहीं होते. साथ ही गांधी परिवार पर हमला बोला, उन्होंने कहा, गांधी परिवार कह रहा है, जितना समय बचा है लूट लो, कोई लिमिट नहीं है. भूपेश जी को मंथली टारगेट देते हैं गांधी परिवार, लूटो औऱ भेजो. कांग्रेस के लिए G गारंटी का नहीं G घोटाले का है।
आगे गौरव भाटिया ने भाजपा नेता की हत्या पर कहा, हम लोग आहत हैं, छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना भाई खोया है. लोकतंत्र का महापर्व है, जनता के हाथ सारी शक्ति केंद्रित है. बिरझु तारम को हम श्रद्धांजलि देते हैं. यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार मस्त है. मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला अभी तक. सरकार कानून व्यवस्था में विफल रही है. छत्तीसगढ़ की पहचान जनजती समुदाय की संस्कृति है, जो पहचान है. जनजाति समुदाय को निशाना बनाया जाए शर्मनाक है. मुख्यमंत्री कुछ दिन के मेहमान हैं।
आगे गौरव भाटिया ने कहा, जनजाति संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है. धर्मांतरण करवाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं और लीडर को टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी जनजाति समुदाय के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री तो बीजेपी कांग्रेस सभी के होते हैं, फिर सरंक्षण क्यों दे रहे? आगे गौरव भाटिया ने कहा, इन्हें सट्टा से प्यार है, भ्रष्टाचार से मोहब्बत है, पैसा जो दिल्ली पहुंचाना है. इनसे सत्ता ले लेना चाहिए. पूरे देश का मीडिया छत्तीसगढ़ की तरफ देख रहा है. नक्सली, माओवादी को राज्य सरकार प्रोटेक्ट कर रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। शहर में आज तड़के हुए हुड़दंग, तोड़ फोड़ ने पुलिस के गुंडा विरोधी अभियान की पोल खोल दी है। बीच राजधानी के कोतवाली इलाके को छोटापारा में बंद दो दुकानों का शटर तोड़कर सामान सड़क पर फेंककर आतंक मचाया। इन गुंडों ने दुकान में अपना ताला जड़ा और दुकान से कपड़े लेकर हुए फरार हो गए। बैखौफ 20 से ज्यादा लडको ने दुकान का ताला तोड़कर बीच सड़क पर सामान फैंक दिया।
ये लड़के ईरानी डेरा के बताए गए हैं जो इस तरह,मकान दुकान प्लाट खाली कराने की सुपारी लेते है। कल के इस मामले में भी प्रॉपर्टी विवाद की बात कही जा रही है। इसे लेकर स्थानीय दुकान संचालकों और रहवासियों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंचे हुए हैं। बताया गया है कि सिद्धार्थ देव के पिताजी छोटापारा में 40 साल से कपड़ो के ड्राई क्लीन की दुकान संचालित कर रहे हैं। दुकान में कब्जे को लेकर एक व्यक्ति लगातार विवाद कर रहा है। आज सुबह लगभग 5 बजे लगभग 20 लड़कों के समूह ने दुकान का ताला तोड़ा और शटर काटकर सामान बाहर फेंक दिया दिया। बड़ी संख्या में कपड़े उठा कर ले गए हैं और गल्ला उखाड़ फेंका । लड़के ईरानी डेरा और आसपास के बता रहे हैं। सिद्धार्थ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

panchayattantra24.-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्य स्तरीय संगोष्ठी में दिव्यांग मतदाताओं के सुझावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान के संबंध में चर्चा होगी। दिव्यांगजन के उत्थान हेतु कार्यरत संस्थाओं द्वारा दिए गए प्रमुख सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में मतदान दिवस को मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उपलब्ध कराई जा रही विशेष सुविधाओं के साथ ही सुगम मतदान हेतु जिलों में किए जाने वाले नवाचारों/अनुकरणीय कार्यों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
panchayattantra24.-रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में हुए BJP नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया दी है. साव ने कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है. मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुई है यह भी टारगेट किलिंग है. BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है. अरुण साव ने बताया कि मोहला-मानपुर के क्षेत्रों में पहले भी BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी. ये बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।
अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है. खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पहले भी दिया गया था. छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नहीं है. सोशल मीडिया का जमाना है. तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं, इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दी गई थी. यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है. हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं. जिससे आज राज्य में सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गई थी, वहीं दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था. इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है. साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे. राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए उखाड़ फेंकेगे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका के अमर जवान स्तंभ में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृहविभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है।अब सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी बीच कल यानी 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें कई नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है। जहां एक ओर रायपुर ग्रामीण से सत्यानाराण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन बात करें रायपुर दक्षिण की तो कांग्रेस ने गौ सेवा के अध्यक्ष महतं राम सुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ उतारा है।
जिसके बाद बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं महंत रामसुंदर दस का बहुत सम्मान करता हूं। कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है उसका भी स्वागत करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वो जांजगीर चांपा से तैयारी करते रहें और उन्हें दक्षिण से टिकट दे दिया गया है ये उनके साथ धोखा और अन्याय है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों का ऐसा ही अपमान करती है।
panchayattantra24.-रायपुर। आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित समेत पप्पू ढिल्लन को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने तीनो के गिरफ्तारी वारंट पर स्टे लगा दिया है. आबकारी विभाग FIR की जांच पर स्टे के बावजूद अंतरिम जमानत खारिज कर वारंट जारी करने का ऑर्डर ओवर रूल करने पर ईडी को कोर्ट से फटकार भी पड़ी।
बचाव पक्ष से वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखा. तीनो ही आरोपियों को कोर्ट ने अगले 6 हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है. जस्टिस संजय किशन कौल की डबल बेंच में मामले में सुनवाई हुई।

panchayattantra24.- रायपुर। राजधानी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ नगर में चाकूबाजी की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है. वहीं इस घटना पर उत्तर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी चिंता जताई है. वहीं जगन्नाथ नगर के रहवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि अपराधी तत्वों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर बाकायदा उसे वायरल करने से भी नहीं डर रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में अनाकानी करती है. ताजा घटना में भी जगन्नाथ नगर निवासी युवक राजू सोना को चाकू मारकर उसका वीडियो वायरल किया गया है, लेकिन सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है. इसे लेकर जगन्नाथ नगर के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है. पुलिस की कार्यशैली पर भड़के लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया है और कहा है कि चाकूबाजी के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर सिविल लाइंस थाने का घेराव किया जाएगा।