Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। दो पेड़ों के तने में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई हैं. पूरा मामला इन्दागांव परिक्षेत्र गरियाबंद का हैं. जानकारी के मुताबिक मौत के बाद चार दिन तक तेंदुए की लाश फंसी रही. जानकारी मिलने पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम करवा कर शवदाह किया।
इस मामले में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामला उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व की है. जहां तेंदुए की लाश मिलने की सूचना मिली थी. फ़िलहाल तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दी गई हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रचार अभियान शुरू होने से पहले भाजपा अपने सभी चुनाव समितियों की तैयारियों को परखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष अब से कुछ देर पहले रायपुर पहुंच गए हैं । उन्होंने दोपहर तीन बजे से समिति प्रमुखों की बैठक बुलाई है। ये बैठकें ठाकरे परिसर में होंगी।
इसकी सूचना कल रात ही सभी संयोजकों को दे दी गई थी। पार्टी ने चुनाव की दृष्टि से 17 समितियों का गठन किया है । इनमें घोषणा पत्र सबसे अहम है। इन बैठकों में अजय जामवाल, पवन साय भी रहेंगे। संतोष आज रात के विमान से लौट जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के दो सांसद सुनील,सोनी,संतोष पांडे,विधायक और प्रत्याशी अजय चंद्राकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले से बड़ी शिकायत करने वाले है। वे सभीनिर्वाचन आयोग संपर्क समिति संयोजक डॉक्टर विजय शंकर मिश्रा के साथ आज दोपहर 3 बजे डीकेएस चौक मुख्य निर्वाचन पधाधिकारी कार्यालय में कंगाले से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता में शिकायत का खुलासा करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज सक्ती के दौरे पर रहने वाले हैं। वे दोपहर 1 बजे रायपुर से सक्ती के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 1:45 पर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के उपस्थिति में जिले के कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे।
आपको बता दें,सक्ति जिले में 3 विधानसभा है। सक्ती से डॉ चरणदास महंत, चंद्रपुर से रामकुमार यादव और जैजैपुर से बालेश्वर साहू कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन पर पेंच फंस गया है. इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर पूर्व प्रदेश प्रभारी की एंट्री हो गई है. पूर्व प्रदेश प्रभारी अपने अनुसार रायपुर उत्तर सीट पर उम्मीदवार घोषित करने अड़े हुए है. जिसके कारण डॉ राकेश गुप्ता का नाम सबसे आगे होने के बावजूद उनकी दावेदारों मुश्किल में पड़ती जा रही हैं. कुलदीप जुनेजा का नाम कटने पर डॉ राकेश गुप्ता को उम्मीदवार बनाने सीएम के सलाहकार पूरी दमदारी से डटे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इलेक्शन समिति ने बाकि सीटो पर सीएम और पीसीसी चीफ से दावेदारों के बीच समन्वय कराकर सिंगल नाम मांगे हैं. वही कुलदीप जुनेजा और डॉ राकेश गुप्ता दोनों एक -दूसरे के पक्ष में नजर आने की चर्चा हैं. खबर के अनुसार एक संभावित प्रत्याशी लगातार ताकत लगाने के कारण हर दूसरा नेता उसका नाम सुनते ही एक-दूसरे नेताओं को शक के निगाह से देखते हैं. चर्चा यह भी हैं कि कम से कम उत्तर की टिकट के लिए 25 करोड़ तक लेनदेन हो सकता हैं. आम कांग्रेस जन खुलेआम इस बात को स्वीकारते भी हैं।
गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के कारण बाकि टिकटों के वितरण में देरी हो रही है जिसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि रायपुर उत्तर में पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री दिल्ली में अपनी पूरी ताकत से अपने करीब प्रत्याशी को टिकट दिलाने दबाव बना रहे हैं. इसी कारण भूपेश बघेल की टीम के चार सदस्य में से एक करीबी डॉ राकेश गुप्ता की टिकट कठिन होती जा रही है. ऐसा रायपुर शहर से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो रही हैं. कांग्रेस के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर राकेश गुप्ता को नए प्रत्याशी के हिसाब से सही और सटीक माना जा रहा था उसके बावजूद रायपुर के महापौर ने अपनी दावेदारी उत्तर सीट से ठोक दी अब नया नाम भी प्रमोद दुबे का इस दावेदारी में शामिल हो गया अब देखना होगा कि रायपुर उत्तर की टिकट किसको मिलती है. फिलहाल जानकारी आ रही है कि कल शाम तक कांग्रेस अपनी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से अडानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की है। सीएम ने दावा किया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की संपदा को कारोबारी गौतम अडानी को सौंपना चाहती है। सीएम ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब सबसे पहले अपना घोषणा पत्र सामने रखते थे लेकिन अबतक भाजपा जनता के सामने कोई बात नहीं रख पाई है। उन्होंने तंज भरे में कि सिर्फ लटकाने की बात भाजपा की तरफ से कही गई है।
भाजपा नेताओं के सम्बोधन और भाषणों पर सवाल खड़े करते हुए सीएम ने कहा कि इनके नेता गली-मोहल्ले के दादा की तरह भाषण देते है। इनकी सिर्फ एक मंशा है कि प्रदेश की संपदा को अडानी को सौंप दिया जाये। मोहला-मानपुर में आदिवासी नेता बिरझू तारम की हत्या पर सीएम बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे असहनीय बताया है। सीएम ने लिखा कि उनके परिवार का दुःख हम सब छत्तीसगढ़वासियों का साझा दुःख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। हिंसा के सामने अगर हैम राजनीति के आइने को रख देंगे तो हिंसा जीत जाएगी, छत्तीसगढ़ के लोग हार जाएँगे।
हम सबको मिलकर लड़ना है। झीरम के बाद भी हम सब संभले हैं और अभी तक लड़ाई लड़ रहे हैं। मोहला-मानपुर की घटना के संबंध में मैंने प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से बातचीत की है एवं उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। सामरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज बीजेपी में शामिल होंगे. इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. जिसके चलते चिंतामणि महाराज नाराज हैं. जानकारी के मुताबिक वे बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे. सूत्रों के मुताबिक रायपुर के बीजेपी नेता हेलीकॉप्टर लेकर उन्हें लेने निकल गए हैं।
कौन है चिंतामणि महाराज
चिंतामणि महाराज का जन्म भी उस तारीख को हुआ जिस तारीख को देश को गणतंत्र मिला। याने 26 जनवरी। उनका जन्म वर्तमान बलरामपुर जिले के श्रीकोट गांव में 26 जनवरी 1968 मे हुआ था। उनके पिता का नाम रामेश्वर है। चिंतामणि महाराज ने 11 वीं मेट्रिक तक की शिक्षा ग्रहण की है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शुरू से आखिरी तक संस्कृत में ही पूरी की है। चिंतामणि महाराज की शादी 26 मई 1992 को रविकला सिंह के साथ हुई थी। उनके 2 पुत्र व तीन पुत्री है। जो सभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कृषि उनका मुख्य पेशा है और उन्होंने अपना स्थायी निवास गहिरा गुरु आश्रम,बिलासपुर चौक भाथुपारा, अंबिकापुर में बना रखा है। चिंतामणि महाराज खुद तो खेती करते ही है, साथ ही युवाओं को खेती के लिए प्रेरणा देते हैं। उनका मानना है कि खेती देश का परंपरागत व्यवसाय है और 80 प्रतिशत लोगो की आजीविका पहले खेती से चलती थी। अब भी युवा खेती से जुड़ कर बेरोजगारी दूर करने के साथ ही अच्छी आय अर्जित कर सकतें है और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। खेती के अलावा गौ पालन व गौ सेवा भी करना चिंतामणि महाराज को पसंद है।

panchayattantra24.-रायपुर। एक लंबे इंतजार एवं छत्तीसगढ़िया सगाजनों के दृढ़ आग्रह के बाद छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने अपने राजनैतिक विंग “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” की घोषणा समारोह पूर्वक विशालकाय जनसभा में की। एयरपोर्ट वीआईपी रोड फुंड़हर के भाठा में 21 अक्टूबर को बहुत ही भव्यतापूर्ण माहौल, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक आतिशबाजी के बीच उपस्थित बुजुर्ग सियानों ने पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल के सिर पर पागा बांध कर एवं चुनाव चिन्ह छड़ी (बबा के गोटानी) भेंट करके उनसे छत्तीसगढ़ियों को शोषण और गुलामी से मुक्ति दिलाने का ठोस वादा लिया।
इस बहुप्रतीक्षित राजनैतिक अवतरण के संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक वास्तविक रजिस्टर्ड क्षेत्रीय दल की मांग काफी दिनों से उठ रही थी। लोग राष्ट्रीय राजनैतिक दलों की रीति-नीति से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे थे। क्रान्ति सेना क्योंकि लगातार छत्तीसगढ़ के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ रही है, विभिन्न जनांदोलनों के तहत पुलिस की लाठी और जेलयात्रा हमारी पूंजी बन चुकी है। गैर राजनैतिक रहते हुए भी हमनें दोनो राष्ट्रीय पार्टियों की गलत नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद करके हमेशा वास्तविक विपक्ष की भूमिका निभाई है, हम एक कैडर आधारित संगठन हैं जिसके हजारों पदाधिकारी एवं लाखों सदस्य छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिलों में सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों के लिये आंदोलनरत हैं। यही कारण है कि पिछले दस सालों के कठोर मेहनत से बनाए सांगठनिक ढांचे के कारण पहले ही चुनाव में हम बाजी जीतने में कामयाब रहेंगे।
सभा में उपस्थित छत्तीसगढ़िया प्रबुद्धजनों ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान दशा-दिशा पर अपने चिंतन रखे एवं छत्तीसगढ़ियावादी राजनीति के लिए “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” पर अपना संपूर्ण भरोसा जताते हुए नवगठित पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रदान की। मौके पर छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने छत्तीसगढ़ महतारी को गौरवगान समर्पित किया। पार्टी महासचिव भूषण साहू ने आगे की कार्यनीति बताते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं जिसकी विधानसभावार सूची एवं पार्टी घोषणा पत्र को जल्द ही पत्रकार-वार्ता में साझा किया जाएगा।
चुनाव चिन्ह “छड़ी” को परिभाषित करते हुए उन्होने कहा कि घर के सबसे जिम्मेदार सियान के हाथों में एक छड़ी होती है जिसे छत्तीसगढ़ में गोटानी कहा जाता है, जो कभी कमजोरों का सहारा बनता है तो कभी उसी गोटानी को सुधारसिंह बनाकर बेईमानों के गले में खींचकर सजा देने के भी काम आता है। वक्ताओं ने छड़ी छाप चुनाव चिन्ह पर बटन दबा कर छत्तीसगढ़ियों को स्वयं अपने लिये, अपने ही घर के लिये वोट डालकर प्रथम “देसी सरकार” बनाने की अपील की। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की तरफ से बात रखते हुए डॉ. अजय यादव ने पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृ संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पूर्व की भांति ही गैरराजनैतिक रुप से छत्तीसगढ़ियों के हक अधिकार के लिये पूरे तेवर के साथ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। अमित जोगी के प्रत्याशी का राजनांदगांव में नामांकन निरस्त हो गया है. जिसके बाद वहां JCCJ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया. बता दें कि JCCJ ने राजनांदगांव से शमशूल आलम को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. नामांकन निरस्त किन कारणों से की गई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं. बताया जा रहा हैं कि नामांकन निरस्त होने की खबर लगते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया.
20 अक्टूबर को अमित जोगी ने JCCJ की पहली सूचि अपने ट्वीट पर शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 16 उम्मीदवारों की प्रथम सूची पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति की अनुशंसा से आज जारी की गयी है। मैं सभी प्रत्याशियों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर रात अपनी पत्नी और परिवार के साथ डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार देर शाम रायपुर से रवाना हुए और सबसे पहले आमानका स्थित बंजारी शक्ति पीठ पहुंचे जाना माता के दर्शन और आरती कर मां का आशिर्वाद लिया और डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। । यहां से दुर्ग होते हुए बृजमोहन का काफिला राजनांदगांव पहुंचा जहां स्थानीय लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया यहां जी ई रोड स्थित श्री राम दरबार मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की और एक अल्प विश्राम लिया। इसके बाद से उनका काफिला राजनांदगांव में ही गंज मंडी स्थित दुर्गा पांडाल गया जहां सभी ने माता के दर्शन किया और वहां चल रही रामलीला भी देखी। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल का काफिला डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुआ। देर रात वो डोंगरगढ़ पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के जन नायक और लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर लोगो मे भी जोश और खुशी दिखाई दी । जगह-जगह जनता ने बृजमोहन अग्रवाल-जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने प्यारे नेता का स्वागत किया।
डोनगढ़गढ में भी स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने परिवार के साथ पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी के धाम पहुंचेकर माता की पूजा अर्चना की। वहां बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही राज्य के लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी और माता का आशिर्वाद लिया। दर्शन के बाद बृजमोहन ने प्रसाद ग्रहण किया और वापस पहाड़ी से वापस नीचे लौट आए। उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे और वहां भी पूजा अर्चना की। देर रात ही बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के लिए प्रस्थान किया और जल्द सुबह वापस रायपुर लौट आए।