Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं आज 25 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल का बेमेतरा और बालोद जिले का दौरा है। सीएम बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों मंत्री रविंद्र चौबे, अनिला भेड़िया, गुरुरुद्र के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं 26 अक्टूबर को सीएम बलौदाबाजार रायपुर और 27 अक्टूबर को सीएम सरगुजा और रायगढ़ का दौरा करेंगे। 30 अक्टूबर को सीएम दुर्ग और बिलासपुर जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में नामांकन दाखिल करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं। आपको बता दें कि दुर्ग जिले के 6 उम्मीदवार एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम भूपेश बघेल 8 जिलों का दौरा करेंगे और नामांकन में शामिल होंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो ईडी की छापेमारी करवा रही है। आज तक छत्तीसगढ़ में ईडी ने जितनी भी कार्यवाहियां की चाहे कथित शराब घोटाला हो या कोल घोटाला हो सब में ईडी ने केवल काल्पनिक आंकड़े जारी किया किसी भी आरोप का ईडी के पास कोई प्रमाण नहीं था सिवाय काल्पनिक आंकड़ो के।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  ईडी के द्वारा कुछ राइस मिलर्स और व्यापारियों पर छापा मारा गया है, ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस नेताओं पर, कभी ट्रांसपोर्टर पर, कभी अधिकारियों पर और अब राइस मिलर एवं व्यापारियों पर छापे की कार्यवाही के द्वारा छत्तीसगढ़ में भय और भ्रम का माहौल बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है, ईडी की कार्यवाही हमेशा से सवालो के घेरे में रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुये कहा था कि- “ईडी अपने कामकाज में पारदर्शी और निष्पक्ष रहें, प्रतिशोधी ना बने” सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईडी के खिलाफ दी गई लगातार टिप्पणियों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर दूषित वातावरण बनाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर नान और चिटफंड घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिशाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है? नान गरीबों के राशन में 36,000 करोड़ का डाका डाला गया है, जब इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है, नान डायरी में सीएम सर, सीएम मैडम, ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे दर्जनों नामों का उल्लेख है जिनका मोटी-मोटी रकम देने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस अवैध लेनदेन की जांच ईडी क्यों नहीं करती है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी की कार्यवाही पर भाजपा ज्यादा मत उछले विधानसभा चुनावों में मतदान केन्द्रों पर ईडी के अधिकारी वोट दिलाने नहीं आयेंगे। छत्तीसगढ़ में राजनैतिक रूप से रसातल में पहुंच चुकी भाजपा सोच रही है कि ईडी की कार्यवाही करवा कर वह कांग्रेस का मुकाबला कर लेगी तो वह मुगालते में है। ईडी की कार्यवाही करके वह राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भली भांति समझ चुकी है कि ईडी की कार्यवाही भाजपा के राजनैतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलायी जा रही सरकार और उनकी योजनाओं का राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पा रही है। इसलिये मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की और सरकार की छवि खराब करने के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही है।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर के सांसद और लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने छत्तीसगढ़वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने अपने शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ के सभी भाइयों-बहनों व माताओं को अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी व दशहरा पर्व की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के जन-जन को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान कर सभी के परिजनों की उत्तरोत्तर प्रगति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। हम सब मिलकर खुशहाल छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम करें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे 5 साल किसानों के साथ धोखा किया। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ नहीं किया। लगातार झूठे दावे किए कि कर्ज लेकर किसानों को एक लाख करोड़ रुपये बांट दिए। किसान गोबर बेचकर ट्रेक्टर खरीद रहे हैं। मकान बना रहे हैं। गोबर बेचकर हवाई जहाज में घूम रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बना दी है। किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया है! अब क्या हुआ? भूपेश बाबू का ढोल फट गया। पहले गोबर और गोठान घोटाले किए। किसान को उन्होंने किस हाल में पहुंचा दिया, यह अब वे खुद घोषणाबाजी करके स्वीकार कर रहे हैं कि किसान कर्ज में फंसे हैं। किसानों को कर्जदार बनाने के लिए सिर्फ भूपेश बघेल कसूरवार हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को जबरन मिट्टी बेचने वाले भूपेश बघेल को चुनाव में किसान याद आ रहे हैं। हकीकत यह है कि उनकी धोखेबाजी के कारण ही किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। कोरोना काल में भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? हर साल किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? किसानों को सिंचाई करने बिजली कनेक्शन क्यों नहीं दिए? कभी गिरदावरी, कभी तौल में भूपेश टैक्स, दूसरे राज्यों के चुनाव के लिए आरटीओ के जरिए धान खरीदी केंद्रों के रास्ते में अवैध वसूली, कभी सहकारी समितियों के जरिए वसूली, कभी बारदाने के लिए तरसाने वाली कांग्रेस को किसानों की चुनावी याद आ रही है। जबकि भाजपा किसानों को कर्ज में फंसने से बचाने के पक्के उपाय करेगी, ताकि किसानों को कर्जदार न बनना पड़े।
बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल अब इसलिए अब केवल घोषणा पर घोषणा कर रहे है क्योंकि 5 साल तक उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। न ग्रामीण गरीब को मकान मिलने दिए न शहरी गरीब को छत मिलने दी। अभी भाजपा का घोषणा पत्र आने वाला है। गांव, गरीब, किसान की उम्मीद भाजपा पर टिकी है। किसानों की सभी उम्मीदें पूरी होंगी। गांव, गरीब और किसान का सम्पूर्ण विकास होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं। किसान का दाना दाना धान खरीदने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को वचन दे दिया है कि उनकी बेहतरी के लिए डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से काम करेंगी। छत्तीसगढ़ के सभी आवासहीनों को आवास मिलेंगे। घोटालेबाज जेल में होंगे।
बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि किसान हर साल कर्ज लेता है। वोट लेने के लिए अब किसान का कर्ज दिख रहा है। अब तक कहां थे? जब किसान आत्महत्या कर रहे थे। किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था। इसे ब्याज मुक्त ऋण में बदलने वाली भाजपा अपने घोषणा पत्र में ऐसी ठोस योजनायें देगी, जिनसे किसानों को कर्ज के मकड़जाल में फँसना ही नहीं पड़ेगा। भूपेश बघेल ने खुलासा कर दिया है कि 5 साल में उन्होंने किसानों और गरीबों के हित के कोई काम नहीं किए हैं। अब उनकी सरकार सड़क पर आ रही है तो किसानों और गरीबों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार छत्तीसगढ़ में अभियान की शुरूआत 30 अक्टूबर को सीएम बघेल के गृह जिले  दुर्ग से करेंगे। उनकी सभा में दुर्ग जिले के प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल करेंगे।
इनमें विजय बघेल, जितेंद्र यादव, ललित चंद्राकर शामिल हैं। वहीं उनसे पहले  सांसद रविशंकर प्रसाद 27 को दुर्ग में सभा करेंगे । उनके साथ सरोज पांडे भी रहेंगी। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। 30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा संभावित हैं मामले में कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छग के लोगों को कुछ सौगात देते तो यहां के लोग मानते, चुनाव के नजरिए से पीएम मोदी दौरा कर रहे हैं।
मोहला मानपुर में हुई बिरजू ताराम की हत्या को टारगेट किलिंग का आरोप कहकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की इस मामले में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा सुरक्षा एजेंसी अपना कार्य करेंगी। चुनाव में पार्टियां अपनी-अपनी बात रखेंगी। जो क्राइम हैं वो हैं। भाजपा क्राइम पर राजनीति करना चाहती है जो गलत है। रूठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने की बात पर कुमारी शैलजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में नाराजगी है, उम्मीदें भी है, नाराजगी को दूर किया जा रहा है।
बीजेपी के “भूपेश का बाप” वाले ट्वीट पर कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा जिस स्तर पर उतर सकती है वो सब देख रहे हैं इनकी शैली बन गई हैं। कांग्रेस कभी इस स्तर पर नहीं गई। चुनाव में धर्म की राजनीति पर कुमारी शैलजा ने कहा कि धर्म की आड़ लेना भाजपा की पुरानी आदत हैं। ये पहले धर्म, कर्तव्य निभाना सीखे। जिसमे ये फेल हो चुके। लोगों के बीच जाना, विश्वास बनाना यह धर्म है। सीएम भूपेश के किसानो के कर्जमाफी की घोषणा पर बीजेपी के बयान पर कुमारी शैलजा ने कहा कि कर्जमाफी की मांग किसानो की थी। लोगों के बीच में जायेंगे तो सुनेंगे की क्या बात है. कांग्रेस के नेता लोगों के बीच जाते हैं। भाजपा के कोई नेता आमजनता के बीच नहीं जाते। उन्हे सत्ता छोड़े 5 साल हो गए, वे कभी लोगों के बीच नहीं गए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सपरिवार नवाखाई का उत्सव मनाया। ट्विटर पर फोटो साझा करते सीएम ने बताया कि दशहरा के पावन अवसर पर आज अपने पैतृक निवास कुरूदडीह में सपरिवार कुलदेवता की पूजा-अर्चना कर नवाखाई का उत्सव मनाया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपने 31 प्रत्याशियों की घोषणा की है. पाटन से मघुकांत साहू, कसडोल से डॉ. देवेश वर्मा, राजनांदगांव से मनीष देवांगन को मैदान में उतारा गया है. बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है। 
 
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की  
 

panchayattantra24.-रायपुर। ब्लाक मुख्यालय धरसींवा से 5 किलोमीटर दूर मोहदी गांव में रावण बाबा की भव्य मूर्ति है और वे इस गांव की कुल देवता है। गांव में किसी के घर में शादी हो या कोई नए काम की शुरुआत होती है तो यहां सबसे पहले रावण बाबा की पूजा होती है।
आज पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है और जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। ऐसे में एक गांव ऐसा भी है जहां दशहरे पर रावण की भव्य पूजा-आरती की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार रावण बाबा की मूर्ति लगभग 95 वर्ष से विराजमान है।
ग्रामीणों ने बताया कि, मोहदी गांव में साल के 12 महीने रावण बाबा की पूजा की जाती है। गांव में रहने वाले लोग शरीर पर टैटू गुदवाकर जय लंकेश, जय रावण बाबा लिखवाते हैं। यहां के लोगों के वाहनों, मकानों और दुकानों पर भी जय लंकेश या फिर जय रावण लिखा होता है और गांव में दशहरा के मौके पर रावण की पूजा-अर्चना की जाती है और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। गांव में रामलीला का मंचन भी होता है और बुराई का पुतला जलाते है। गांव के लोगों की रावण के प्रति भक्ति देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जनता और भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को घोषणा पत्र का बेकरारी से इंतजार है। कांग्रेस और बीजेपी घोषणा पत्र बनाने की कयावद में लगी हुई है। दोनों ही पार्टियों का घोषणा पत्र करीब करीब तय भी है, लेकिन दोनों ही पार्टियों धान की कीमत पर अपने-अपने पत्ते नहीं खोल रही हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर जनता की निगाहें भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर टिकी हुई हैं। पहले चरण का चुनाव 7 नवम्बर को है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक GFXIN बीजेपी का फोकस धान की कीमत के साथ मुफ्त शिक्षा, कर्मचारियों के नियमितिकरण, आयुष्मान योजना को ओडिशा की तर्ज पर लागू करने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है। बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य चंद्रशेखर साहू का कहना है कि हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान, किसान और गोबर का तोड़ है।
इस बार कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी ने भी जनता से सुझाव लेकर अपने घोषणा पत्र को तैयार किया है। बीजेपी का दावा है कि जन घोषणा पत्र जनभावना के अनुरूप होगा, और भाजपा उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जिसे वो धरातल पर पूरा कर सकेगी। तो वहीं कांग्रेस का दावा है कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र पर विश्वास जताकर सत्ता में काबिज होगी। फिलहाल चुनावी सरगर्मियों के बीच घोषणा पत्र को लेकर वेट एंड वॉच के हालात हैं।