Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी राजनीतक पार्टियां की चुनावी प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज कोरबा दौरे पर रहेंगी. उन्होंने लगातार दौरों को लेकर कहा, कई जगह कल हम गए हैं. सब जगह लोगों में उत्साह है. हमारे कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है. जो हमने काम किया उसको लोग पहचान रहे हैं।
सैलजा ने कहा, बस्तर एरिया में चुनाव अब जोर पकड़ता जा रहा है. हमारे नामांकन सब जगह भरे जा रहे हैं. लोगों में एक भावना जोर पकड़ती जा रही है कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखती है. हमारा घोषणा पत्र भी आना है. सब लोग इंतजार में हैं जल्द ही हम लाएंगे. नए प्रत्याशियों को लेकर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स है, इस पर सैलजा ने कहा, ये बदलाव हैं. टिकट भी हमारे यहां उन्ही को मिलता है, जिनका नाम राजनीति में जमीनी स्तर पर रहा हो. समय-समय पर बदलाव होता है. कभी किसी को पार्टी मौका देती है. बहुत सोच समझकर टिकट वितरण होता है।
महिलाओं को टिकिट देने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा, हमने 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकिट दिया है और सिर्फ देने के लिए नहीं दिया है. वो सक्षम हैं. महिलाओं को साधने के लिए नहीं हमारा नेतृत्व बेहतर है. बीजेपी के आरोपों पर कुमारी सैलजा ने कहा, बीजेपी के पास कुछ नहीं है. ढूंढने की कोशिश करते हैं. खोद रहे हैं कहा से हम क्या निकाले. सामने इनको कुछ नज़र नहीं आ रहा. सामने लोग विकास देख रहे हैं. बीजेपी के 15 साल बनाम कांग्रेस पार्टी के 5 साल, काम हुआ है, इस काम की कोई काट नहीं है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार और मुंगेली दौरे पर रहेंगे. वहीं रायपुर जिले के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होकर गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे चुनावी सभा लेंगे. सीएम बघेल 11:30 बजे कलेक्ट परिसर पहुंचेंगे और रायपुर जिले के 7 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
12 बजे गांधी मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड से बलौदा बाजार के लिए रवाना होंगे, जहां चुनावी सभा लेंगे. 2 बजे बलौदाबाजार से मुंगेली के लिए रवाना होंगे और आमसभा में शामिल होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के बोरियाखुर्द खेल मैदान में द्वितीय वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थिति रहे। दशहरा के दिन बच्चों के लिए पतंग उत्सव के साथ शुभारंभ किया । उसके पश्चात शाम 4:00 बजे से छत्तीसगढ़ी नृत्य और गायन का आयोजन महिला मंडल दलों एवं बच्चों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात रामलीला का संगीतमय मंचन किया गया, भव्य आतिशबाजी और 60 फिट के रावण व 40-40 फिट के कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया । रात्रि कालीन कार्यक्रम में आरु साहू के टीम के द्वारा गायन और नृत्य का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि समिति के दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी द्वारा गायत्री परिवार रायपुर के परिजनों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा चलाये गए सप्तसूत्रीय आंदोलन में से एक व्यसन मुक्ति आंदोलन से अवगत कराते हुए व्यसनों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी एवं नशा नहीं करने का संकल्प दिलवाते हुए नशे की वस्तुओं को भी रावण के पुतले के साथ जलाया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी वर्ष व आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद, संरक्षक एन. के. शुक्ला, रामाधार साहू, रामजी साहू, सचिव रुद्र कुमार साहू, सदस्य एल.पी. साहू, रमेश नंदे, लेख राम साहू ,कमलेश साहू, रोहित साहू, सुरेंद्र सिंन्हा, डी.पी. पटेल, गजमोहन साहू , कोमल साहू, रोशन साहू, फलेश्वर साहू, दूज राम साहू, संदीप साहू, ओमप्रकाश सिंन्हा, प्रवीण साहू, सूर्यकांत निर्मलकर, कृष्ण कुमार साहू, गोपाल साहू, संजीव यादव, मोहित सेन, विजय वर्मा, कमलनारायण साहू, राजू देवांगन तथा सभी सदस्यों एवं पूरे क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल भी मौजूद थे। नामांकन के दौरान उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा यह नामांकन जीत का आगाज है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती। भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल की सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। परंतु आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। बृजमोहन ने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। निश्चित ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव से पहले भाजपा के नेता हो या कांग्रेस के…टिकट कटने का दुख जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में BJP के पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने बताया कि, मैं बीजेपी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं…लेकिन इस वक्त परिस्थिति और टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। इसलिए कार्यकर्ताओं की बात सुनकर जल्द ही निर्णय लेने का मन बनाया है। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि भाजपा को सत्ता में लाना है। लेकिन जिस तरह से टिकट बांटे गए हैं। उससे प्रतीत नहीं होता कि, हम लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
बता दें, धरसीवां से भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने धरसीवां या रायपुर उत्तर से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं…
बता दें, देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से X बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं। इसी बीच JCCJ और ‘आप’ लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं भाजपा के नेता भी उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि शराबबंदी का फैसला अगली चुनी हुई सरकार लेगी। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव रेवड़ी और रेहड़ी के बीच खड़ा है।
मजदूर, गांव गरीब के लिए काम कांग्रेस की रेहड़ी है तो अडाणी के लिए थाली सजाकर देना भाजपा की रेवड़ी है। कांग्रेस लोक हित में रेवड़ी बांटती रहेगी। रेवड़ी बांटने भाजपा ने नगरनार प्लांट को राज्य सरकार के लेने पर रोक लगा दी है । कांग्रेस ने रोजगार, शिक्षा और धान की सर्वाधिक कीमत दी है। सुप्रिया ने कहा कि भाजपा के पास न कोई मुद्दा न कोई रास्ता बचा है। ध्रुवीकरण ही भाजपा का अंतिम पैंतरा है। धर्म किसी की बपौती नहीं है । भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग गंगाजल पर भी जीएसटी लगाते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी से नाराज चिंतामणि महाराज ने ऑफर के तहत बीजेपी से टिकट मांगी थी. लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दी है. आज जारी किए चौथी लिस्ट में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, और कसडोल से धनीराम धीवर व दीपेश साहू को बेमेतरा से टिकट दी गई है।
टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ने जताई थी इच्छा
बीते दिनों चिंतामणि महाराज ने कहा था कि अगर उन्हें अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट मिले, तो वे बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं. महाराज ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने को तैयार है।
बता दें कि अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव विधायक हैं. उन्हें इस सीट से फिर उम्मीदवार बनाया गया है. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. सामरी और अंबिकापुर उन 70 सीटों में से हैं, जिन पर दूसरे चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सगरर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस ने पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. घोषणा होने के बाद भाजपा सवाल उठा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी अभी से विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गई है. इसलिए अभी से सवाल कर रही है. हम किसानों के लिए काम किए हैं और करते रहेंगे. इससे छत्तीसगढ़ मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद के लिए रवाना हो गए है. यहां सीएम चुनावी सभा में शामिल होंगे. आज सीएम बघेल बालोद और बेमेतरा जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि आज दोनो स्थानों पर नामांकन है और आमसभा भी होनी है. कर्जमाफी की घोषणा पर बीजेपी के सवालों पर सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोगों को धन्यवाद. अभी भी वो सवाल कर रहे हैं तो विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार है. किसानों के लिए हमने काम किया है. किसान मजबूत होगा तो छग मजबूत होगा, इसलिए ये घोषणा की गई है।
पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आवास हमने दे दिया है, केंद्र सरकार ने जो सर्वे किया था उनमें भी 47 हजार लोगों को हमने आवास की राशि दे दिया. सबको राशि दे दी गई है, इसके बाद हमारे सर्वे के हिसाब से 10 लाख लोग पात्र है उन्हे भी देंगे, कुल 17.5 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा।
श्री राम नाम से ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि ये छग, माता कौशल्या का स्थल है इसका कभी बीजेपी ने संरक्षण और विकास नहीं किया. बीजेपी को कभी याद नहीं आई, ये लोग राम नाम से नोट और वोट मांगते है, राम हमारे आस्था का विषय है. हम नोट और वोट नही मांगते. अपने बूते पर बीजेपी कुछ नही कर सकती, बीजेपी में पर भरोसा तीन परोसा की नीति है।

panchayattantra24.-रायपुर। आज रायपुर कोर्ट में कोयला घोटाले की चार्जशीट में शामिल 11 लोगो को अग्रिम जमानत के साथ कोर्ट में पेश होना है। इनमें विधायक और प्रत्याशी देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आर पी सिंह, समेत जेल में विरूद्ध दो लोग शामिल हैं। 550 करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई दिसंबर 22 से विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चल रही है।
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले में पहला आरोपपत्र पिछले साल नौ दिसंबर को दायर किया गया था, जिसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और उनके रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था, सभी को ईडी ने पहले गिरफ्तार कर लिया था।

panchayattantra24.-रायपुर। चक्रवाती तूफान हमून की यह तस्वीर सुबह 7.20 मिनट की है। इसके मुताबिक यह छत्तीसगढ़ से मीलों दूर है। इसका राज्य में कोई असर नहीं होगा। इसका प्रभाव प्रदेश में कोई विशेष पढ़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का क्रम बने रहने की संभावना है।
वैसे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान “हमून” पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। और पूर्व के निकट, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 330 किमी दूर पूर्व में, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 290 किमी दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में, खेपुपारा (बांग्लादेश) से 190 किमी दूर दक्षिण में और चटगांव से 305 किमी दूर दक्षिण पश्चिम (बांग्लादेश) स्थित है।
अगले 06 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते समय इसके और कमजोर होने और 25 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के रूप में चटगांव के दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है, जिसमें 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।