Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के छग आने से पहले भूपेश बघेल ने ट्वीट किया हैं. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘न्याय’ के पर्याय, जननायक श्री राहुल गांधी जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हम सब स्वागत करते हैं। भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, नामांकन रैली में भी पार्टियां जमकर ताकत लगा रही है। ऐसे में प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का धुंआदार दौरा भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज छग आ रहे हैं।
राहुल गांधी का आज से 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे भानुप्रतापपुर और फरसगांव में सभा में शामिल होंगे। वहीं, कल भी 2 विधानसभा क्षेत्रों में सभा करेंगे। बता दें की राहुल गांधी राजनांदगांव और कवर्धा में सभा लेंगे। सभी पार्टिया प्रदेश में अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। ऐसे में देखना होगा की इस बार छत्तीसगढ़ में क्या कांग्रेस बनी रहेगी या फिर वापस कमल का फूल खिलेगा।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रियंका गांधी के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर बयान ने शिष्टाचार के पालन करने की नसीहत दी है, इस पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा शिष्टाचार का पालन भाजपा नेता करें। BJP को उपदेश देने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा सोनिया गांधी भी पूर्व PM की बहू और पत्नी हैं, फिर भी BJP ने सोनिया गांधी को अपशब्द कहे। वहीं ED कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के बयान पर CM भूपेश बघेल ने कहा केंद्र को अब इंटरपोल जांच करा लेना चाहिए, CBI जांच कराने हाईकोर्ट पहुंचे गए हैं, नान और पनामा की जांच ED क्यों नहीं करती ? CM हेमंत बिस्वा की जांच ED क्यों नहीं करती? अजीत पवार को क्लोजर रिपोर्टर क्यों भेजा? केंद्र महादेव ऐप को क्यों बंद नहीं कर रही है? क्या महादेव ऐप-केंद्र का कोई सांठगांठ है।
वहीं सीएम ने BJP के विकास का रॉकेट वीडियो ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख रु खाते में आ गए, अच्छे दिन आ गए है! 2 करोड़ लोगों को नौकरियां मिल गई! जनता को केवल कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा करती है। बता दें कि बीजेपी ने वीडियो ट्वीट कर अपने घोषणा पत्र की ​तुलना विकास के राकेट से है और कहा है कि जल्द ही ​विकास का राकेट आने वाला है।
वहीं राजस्थान में ED की कार्रवाई पर CM भूपेश बघेल ने कहा इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है, राजस्थान में BJP बुरी तरह हारने वाली है।BJP कांग्रेस को डिस्टर्ब करना चाहती है, इसलिए ED और IT की लगातार कार्रवाई हो रही है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, टिकट नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसलिए वे अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का ओर बढ़ रहे हैं। चुनाव पास आते ही दल-बदल का दौर भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।
एक के बाद एक कुछ दिग्गज जोगी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच गोरेलाल बर्मन ने भी कांग्रेस छोड़ JCCJ प्रवेश कर लिया है। अमित जोगी ने उन्हें JCCJ की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि 2018 में गोरेलाल बर्मन कांग्रेस उम्मीदवार थें। वें इस बार पामगढ़ से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान के तहत राज्य स्तर पर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस यात्रा में पूरे प्रदेश के 146 विकासखंडों के हर कस्बे, गांव, हर घर से शहीदों के सम्मान में मिट्टी और चावल एकत्र किया गया छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी से भरे इन अमृत कलशों को नेहरू युवा केंद्र के युवा 30 अक्टूबर को नई दिल्ली ले जाएंगे । जिन्हें राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर अमृत वाटिका निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आजादी के 75वें वर्ष पर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। मेरा माटी मेरा देश कलश यात्रा इस कार्यक्रम का हिस्सा है।
इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान का सूत्र वाक्य ‘‘मिट्टी को नमन – वीरों का वंदन‘‘ छत्तीसगढ़ के लिए विशेष है जिसमें हमारे युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने मातृ भूमि को दुश्मनों से बचाने का रास्ता चुना है और अधिक से अधिक संख्या में सी.आर.पी.एफ, भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र सेना में शामिल हुए है।  हरिचंदन ने कहा कि ‘‘मेरा माटी मेरा देश‘‘ अभियान में देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय वीर शहीदों के नाम पर 2 लाख से अधिक स्मारक पट्टिकाएं बनाई गयी हैं, 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गये है और पर्यावरण में सुधार के लिए पूरे देश में 2 लाख से अधिक अमृत वाटिकाएं बनाई गयी हैं। उन्होंने अभियान के तहत की गई अदभुत पहल के लिए केंद्रीय रिजर्व बल और नेहरू युवा केंद्र के टीमों की सराहना की। जिन्होंने इस कार्य के द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही सामुदायिक विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है।
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल अमित कुमार ने अपने संबोधन मंे कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 अगस्त 2023 को शहीदों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की गई। गांव, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय स्तर के बाद अब राज्यस्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आज यहां मेरा माटी मेरा देश अभियान अमृत कलश यात्रा के तहत 206 युवाओं के दल को बिदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। जो प्रदेश के 146 विकासखंडों की मिट्टी कलश लेकर नई दिल्ली प्रस्थान कर रहें हैं। पुलिस महानिरिक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल साकेत कुमार सिंह ने अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों से राज्यपाल हरिचंदन ने मुलाकात की और उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धमतरी जिले के संगवारी युवाओं ने बस्तर अंचल के परब नृत्य और छत्तीसगढ़ संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया जिसकी सराहना राज्यपाल ने भी की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद आज सूरजपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रवाना हुए. इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से एक भावनात्मक लगाव है. मैंने पहले भी कहा था, मैं यहां प्रभारी रहा हूं, यहां के कार्यकर्ताओं को जानता हूं. माहौल जानता हूं, आपको भी जानता हूं. अच्छा लगता है. जा रहा हूं प्रचार करने, पूरा विश्वास है, हर दिन जो स्थिति बदल रही है हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं. हमारे निर्णायक जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भूपेश बघेल की टिप्पणी आई है, समानता मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. जैसे कुत्ते घूमते हैं, वैसे ईडी के लोग घूम रहे हैं, ये कौन सी भाषा है ? मालूम है ईडी से परेशानी होती है. तो भ्रष्टाचार मत करिए. झूठ मत बोलिए, तो परेशानी नहीं होगी. कार्रवाई नहीं होगी. यह तो नहीं होता. तो कार्रवाई तो होगी।
प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. लेकिन शिष्टाचार का पालन करना चाहिए, प्रियंका गांधी जिस जगह पर हैं उनकी अपनी क्षमता कितनी है इस पर चर्चा होनी चाहिए. वह इसलिए है कि वह एक प्रधानमंत्री की पुत्री हैं. एक प्रधानमंत्री की पोती हैं. इतने प्रधानमंत्री को देखा है, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के प्रति कैसे सम्मान से बात करें, आलोचना भी होनी चाहिए, लेकिन उसकी भी मर्यादा होनी चाहिए. लिफाफा बाजी की राजनीति अब खत्म हो गई है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा पर ED की छापेमारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “इसका मतलब ये है कि भाजपा बौखला गई है और राजस्थान में वे बुरी तरह से हारने वाले हैं… 12 साल पुराना कोई केस है जिसे लेकर छापा डाला जा रहा है, इसका मतलब है कि वे हमें भटकाना चाहते हैं। यह तो उनकी बौखलाहट है, इसके अलावा कुछ और नहीं।”
बता दें कि कल गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ED की रेड पड़ी थी, उनकी गिनती प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेताओं में होती है. वह गहलोत कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं. लक्ष्मणगढ़ सीट से गोविंद सिंह डोटासरा तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं. पहला चुनाव गोविंद सिंह डोटासरा ने केवल 34 वोटों से जीता था.  2013 में राजस्थान में वसुंधरा राजे की अगुवाई में बीजेपी सरकार बनी. इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में कई अहम मुद्दे उठाए.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी पार्टियां चुनाव में जीत को लेकर जोरों-शोरों से मैदान पर उतरी हुई है। वहीं, दूसरे चरण के नामांकन कार्यक्रम में प्रदेश में बीजेपी के बड़े नेता का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं, आज बीजेपी के बड़े नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सूरजपुर और दुर्ग का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज मनेंद्रगढ़ और कोरबा में आमसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी केंद्रीय मंत्री व सांसद मीनाक्षी लेखी गरियाबंद में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, गरियाबंद में मीनाक्षी लेखी आमसभा को संबोधित करेंगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी रायपुर पहुंची हैं. CM भूपेश बघेल के बयान पर मीनाक्षी लेखी ने जवाब देते कहा कि ED और आयकर के नाम से कौन डरेगा। जिसने चोरी की उसे पुलिस से डरना ही चाहिए। जिसने काला धन अर्जित किया है उसे ED और आयकर विभाग से डरना ही चाहिए। सांसद मीनाक्षी लेखी गरियाबंद में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, गरियाबंद में मीनाक्षी लेखी आमसभा को संबोधित करेंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी पार्टियां चुनाव में जीत को लेकर जोरों-शोरों से मैदान पर उतरी हुई है। वहीं, दूसरे चरण के नामांकन कार्यक्रम में प्रदेश में बीजेपी के बड़े नेता का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं, आज बीजेपी के बड़े नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के दावेदार पूर्व MLA गुरुमुख सिंग होरा नामाकंन दाखिल नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। बता दें कि गुरुमुख सिंग होरा आज नामांकन दाखिल करने वाले थे। वहीं धमतरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं।
वैसे तो कांग्रेस ने धमतरी विधानसभा से ओंकार साहू को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया है। वहीं टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे गुरमुख सिंह होरा को इस बार टिकट नहीं मिला है जिसके कारण धमतरी में कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कार्यालय एवं घरों में आकस्मिक अग्नि दुर्घटना होने पर रोकथाम एवं बचाव के लिए आज राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि आग कितने प्रकार की होती है। किस प्रकार की आग से बचाव के लिए कौनसा अग्निशमन यंत्रो का प्रयोग किया जाता है। बिजली से लगने वाली आग से कैसे बचंे, कार्यालय में आग लगने की दशा में कैसे बचाव करें और इसकी रोकथाम के उपाय बताए गये। वाहनों में किस प्रकार अग्निशमन यंत्र रखा जाए यह बताया गया। घर में एल.पी.जी. गैस सिलेंडर, कढाई में तेल से आग लगने की दशा में बाल्टी, कम्बल से आग बुझाने के तरीके प्रदर्शन के माध्यम से बताएं गये। खुद पर एवं अन्य व्यक्ति पर लगे आग को कैसे बुझाएं इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।
राजभवन परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला सेनानी दुर्ग नागेंद्र सिंह, फायर स्टेशन टिकरापारा रायपुर के सहायक उपनिरिक्षक दीपक कौशिक, अनिल साहू, श्री रोशन सिंह, फायर मैन भट्ट, विजय चौरागढ़े और हरीश पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।