Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।।
इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – देश में सबसे सस्ता सिलेंडर #छत्तीसगढ़ में मिलेगा. आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी. तो सिलेंडर सिर्फ़ 474 रुपए में मिलेगा।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट भी अपडेट होंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हो रहे इन चुनावों से करीब दो महीने पहले 30 अगस्त को मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए थे। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में मिलने लगा है।
राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक-चौराहों तक लोग इसे मोदी सरकार का चुनावी मास्टर स्ट्रोक बता ही रहे थे कि एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 209 रुपये तक बढ़ा दिए गए। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 209 रुपये महंगा हो गया। वहीं, कोलकाता में 203.50 रुपये दाम बढ़े तो मुंबई के उपभोक्ताओं को 202 रुपये का झटका लगा। चेन्नई में भी 203 रुपये प्रति सिलेंडर रेट में बढ़ोतरी की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। छग के मंत्री टीएस सिंहदेव के पास भी Apple की ओर से अलर्ट आया हैं. यह जानकारी राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें अपने फोन और ईमेल पर Apple की ओर से अलर्ट आया है. इस अलर्ट में उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, सरकारी सूत्रों का दावा है कि ये मेल एल्गोरिदम की खराबी के चलते आए हैं. कुछ देर बाद इसे लेकर बयान जारी किया जाएगा।
इस तरह का अलर्ट जिन नेताओं को मिला है उसमें विपक्ष के बडे़ नेता शुमार हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, शशि थरूर, सपा चीफ अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के अलावा राहुल गांधी के कार्यालय को भी इस तरह का मेसेज मिला है।
कैश फॉर क्वेरी केस में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सबसे पहले Apple की ओर से मिले अलर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. महुआ ने कहा, APPLE से मुझे अलर्ट और ईमेल मिला कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली से बिलासपुर की नियमित उड़ान सेवा आज से शुरू हो गई हैं. सीएम बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि बधाई बिलासपुर! देश की राजधानी दिल्ली से बिलासपुर हवाई मार्ग से जुड़ गया है। बिलासपुर अंचल की वर्षों पुरानी माँग आज पूरी हुई है। हमारे निरंतर प्रयासों से आज सीधे (NON-STOP) दिल्ली से बिलासपुर की नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ हुई है।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा संचार प्रमुख अमित चिमनानी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि लोगों के सुझाव के हिसाब से घोषणा पत्र आएगा. कांग्रेस का घोषणा पत्र सत्ता में आने के लिए है. वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना का पूरा करने वाला होगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के लोगों की मन की बात होगी. यहां के लोग जो चाहते हैं, जिन लोगों की आकांक्षाए हैं, लाखों सुझाव पार्टी के पास आए हैं, उन सुझावों को लेकर ही हमारा घोषणा पत्र आएगा. भाजपा का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास को लेकर होगा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ में की गई घोषणाएं को लेकर अमित चिमनानी ने कहा कि उनकी किरकिरी हो रही है. 5 साल पहले जिन घोषणाओं को किया था, उन्हीं घोषणाओं को फिर से कर रहे हैं. कर्ज माफी की घोषणा 5 साल पहले की थी, फिर से वही वादा कर रहे हैं, तो जनता क्यों विश्वास करेगी. 5 साल तक घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाए तो आने वाले दिनों में क्या करेंगे.कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर अमित चिमनानी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जो बयानबाजी कर रही है, क्या वह सकारात्मक राजनीति का परिचय है. विपक्ष का दायित्व है कि जनता का आवाज बने. छत्तीसगढ़ के जनता के साथ अन्याय होगा, तो बीजेपी बोलेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। 2 नवंबर को भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल और भाजपा के दिग्गज नेता घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है. संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र किसानों और युवाओं पर केंद्रित हो सकता है।
अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जारी कर सकते हैं. बता दें कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे कांकेर में चुनाव प्रचार करेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. संभवत: इसी बीच वे घोषणा पत्र भी जारी कर सकते हैं. इसके बाद पीएम मोदी 4 नवंबर को दुर्ग में भी चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं 14 नवंबर को वे फिर से छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. जहां वे राजधानी रायपुर में रोड शो भी करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। 2018 में बंपर सीट्स के साथ सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 में फिर से सरकार बनाने की चुनौती है, जिसके लिए वो एक के बाद पार्टी ने अब तक करीब एक दर्जन वायदे जनता से कर चुकी है। मुख्यमंत्री पहले ही किसानों की कर्जमाफी का वायदा कर मास्टर स्ट्रोक खेल चुके हैं, बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वायदा किया।
पहले की इन 6 घोषणाओँ के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से 8 और घोषणाएं की। जबकि बीजेपी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस की एक के बाद एक घोषणाओं को बीजेपी ने झूठ का पुलिंदा और छलावा बताया, साथ ही सही वक्त पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का दावा किया। बता दें कि ये सभी वो संभावित वायदे हैं जिनके बीजेपी घोषणापत्र में शामिल किए जाने की संभावना है।
1- हेलीकॉप्टर से तीर्थ दर्शन योजना
2- हर हाथ में हुनर और नौकरी की गारंटी- जिसमें MP की तर्ज पर उद्योगों के साथ करेगी लिंक कर ट्रेनिंग और नौकरियों का वादा
3- सबको फ्री इलाज का वादा
4- महिलाओं को 1500 रुपए महीने देने वायदा संभव
5- धान का समर्थन मूल्य 3 हजार से ज्यादा करने का वादा
6- संविदा और अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण

panchayattantra24.-रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास जन सरोकार के मुद्दे बचे नहीं है. बीजेपी के नेता दंगा भड़काने का काम करते हैं. योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, तो जनता उनसे सवाल पूछेगी।
गैस सिलेंडर में सब्सिडी दिए जाने पर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश है कि जनता को राहत दी जाए. छत्तीसगढ़ में घोषणा के बाद सबसे सस्ता सिलेंडर मिलेगा. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कल होने वाले छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि उनकी सुकमा और महासमुंद में चुनावी सभा होगी।
पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो पार्टी के अनुशासन से बाहर जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी. नामांकन वापस नहीं लेंगे तो पार्टी कार्रवाई करेगी. पार्टी में किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथ में नगद के अलावा अचल संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल से आगे हैं, वहीं चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं. इस बात का खुलासा भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन पत्र के साथ जमा किए शपथ पत्र में किया है।
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनकी अचल संपत्ति एक करोड़ आठ लाख 78 हजार 591 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी के पास तीन करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रुपए की चल संपत्ति है. इन संपत्तियों में मुख्यमंत्री के पास एक महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी के अलावा एक ट्रेक्टर शामिल है, जबकि उनकी पत्नी के पास मारुति 800 के अलावा तीन ट्रेक्टर शामिल है. बैंक खातों की बात करें तो मुख्यमंत्री के बैंक खातों में 56 लाख तीन हजार 923 रुपए जमा हैं, तो वहीं मुक्तेश्वरी बघेल के खाते में एक करोड़ 38 लाख15 हजार 326 रुपए जमा है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के खिलाफ पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे। अमित जोगी ने आज नामांकन दाखिल किया है। अब चुनावी मैदान में पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी CM भूपेश बघेल, पाटन से BJP प्रत्याशी सांसद विजय बघेल और मरवाही से जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी उतरेंगे। अब देखना होगा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कौन किसको मात देगा।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से सीएम भूपेश बघेल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। अब पाटन विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए एक और प्रत्याशी अमित जोगी सामने आ गया है।