Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए सैकड़ों साधु संत आज उनके निवास पहुंचे है। बता दें कि बीजेपी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से टिकट दिया है।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए प्रत्याशी सिर्फ आज नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो नवंबर हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस से बाग़ी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बनकर अजीत कुकरेजा रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आज वे हजारों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया. अजीत कुकरेजा का बागी होना कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत माना जा रहा हैं।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- 5 साल तक छग में भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं हुआ

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी द्वारा की गई घोषणाओं पर बीजेपी के सवाल उठाने पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सवाल इसलिए उठा रहे हैं, क्योंकि यही गारंटी 5 साल पहले भी दी थी. पहले लोकतंत्र में जवाबदेह होनी चाहिए कि 5 साल पहले जो गारंटी दी उसमें क्या पूरा किया. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बीते दो दिनों में मंच से की गई घोषणाओं को लेकर कहा कि हर चुनाव में नई गांरटी देना और उसको भूल जाना केवल छत्तीसगढ़ में नहीं, बल्कि यही स्थिति राजस्थान में भी है. वहां भी भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं हुआ. इनकी एक गांरटी पक्की हैं कि इनकी तिजोरियों भरेंगी. ये गारंटी ये कम्प्लीट करते हैं. रायपुर विमानतल में भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जैसवाल,लोकेश कावड़िया,ललित जैसिंघ ने उनका स्वागत किया।
धान के मुद्दे पर बोले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने धान में एमएसपी मोदी सरकार देती है, ऊपर का पैसा यहां की सरकार देती है. ऊपर का पैसा देकर क्रेडिट कांग्रेस सरकार लेती है. ये जनता को भी पता है कि पैसा कहां से आया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बेला हमें दिखाई पड़ रही है. छत्तीसगढ़ फिर एक बार मोदीजी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार को वापस लाना चाहता है. जिस सरकार ने केवल झूठे वायदे और भ्रष्टाचार किया, ऐसी सरकार को अब छत्तीसगढ़ विदा करेगा, और बीजेपी को वापस लाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है. वहीं इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा चुनाव नहीं लड़ेंगे. कांग्रेस के दावेदार गुरुमुख सिंह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. बता दें कि इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था. होरा धमतरी विधानसभा से पहले विधायक रह चुके हैं।
दरअसल, आज प्रेसवार्ता लेते हुए पूर्व विधायक होरा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, पार्टी में गुटबाजी के शिकार नहीं होते हैं और होते भी हैं तो थोड़ी तकलीफ होती है, उस तकलीफ को सहना भी चाहिए. चरणदास मंहत मेरे वरिष्ठ है उनका सहयोग और प्रेम बना हुआ है, उन्हीं की समझाइश है कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
panchayattantra24.-रायपुर। सीसीटीवी कैमरे की एजेंसी और ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर युवाओं और व्यापारियों को झांसे में लेकर उनके खाते को महादेव सट्टा एप के लिए इस्तेमाल कर करोड़ों का लेन देन करने वाले 6 आरोपियों रायपुर पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिलाई कोहका निवासी देवेश सिंह चौहान समेत भिलाई के ही शैलेन्द्र सिंग उर्फ सन्नी ,सियोन पाल, रामकृपाल साहू, हरीश वर्मा और मरवाही के कौशल प्रसाद लहरे को हिरासत में लिया है। इस गोरखधंधे में देवेश सिंह चौहान नाम का आरोपी गैंग का मास्टर माइंड है।
देवेश सिंह चौहान ने रायपुर नगर निगम के पार्षद दीपक जयसवाल के भाई को झांसे में लेकर 24 घंटे के भीतर उसके खाते से 2 करोड़ रुपए का लेन देन कर दिया था। जिसके बाद पार्षद ने अगस्त माह में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। देश में देवेश सिंह चौहान और उसकी गैंग द्वारा झांसे में लेने का मामला सामने आया, जिसके बाद आजाद चौक थाना में दर्ज शिकायत पर सायबर सेल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गैंग का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाए गए कानून छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 भी जोड़ी गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर स्ट्रोक की व्यापकता और स्ट्रोक की रोकथाम की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक पहल की गई. नारायणा हेल्थ ने “अपने मस्तिष्क को जानें” स्वाथ परिचर्चा का आयोजन करके एक सक्रिय रुख अपनाया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विविध समाज और सामाजिक समूहों की पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व के बारे में शिक्षित करना और संलग्न करना है. अंततः समुदायों को इस जीवन-घातक स्थिति से खुद को और अपने प्रियजनों को बचाने के लिए सशक्त बनाने का प्रयास करना है।
स्ट्रोक दुनिया भर में विकलांगता और मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है. स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यक्तियों को उनके जोखिमों को कम करने और उनके स्वास्थ्य के संबंध में सूचित विकल्प चुनने में मदद करने के लिए ज्ञान और संसाधन प्रदान करना आवश्यक है।
इस स्वस्थ परिचर्चा में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई. इसने उपस्थित लोगों के लिए मस्तिष्क के स्वास्थ्य, इसकी जटिल कार्यप्रणाली और मस्तिष्क से संबंधित स्थितियों की रोकथाम और उपचार में न्यूरोलॉजिकल देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका की गहरी समझ हासिल करने के लिए एक अद्वितीय मंच के रूप में कार्य किया. इस ज्ञानवर्धक पहल का नेतृत्व न्यूरोलॉजी के क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित विशेषज्ञ कर रहे थे. डॉ. एच.पी. सिन्हा, वरिष्ठ सलाहकार, और डॉ. प्रशांत कुमार सलाहकार इन प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्टों को न केवल उनकी विशेषज्ञता के लिए बल्कि समुदाय के भीतर मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी मनाया जाता है।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने जमकर हमला बोला है. सांसद अरुण साव ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वे नई घोषणाएं करने के पहले पिछले चुनाव में की गई अपनी घोषणाओं का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता को देंगे?
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ में 200 फूड प्रोसेसिंग प्लांट कहां हैं? नक्सल प्रभावित हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए क्यों नहीं मिला? शराब बंदी लागू क्यों नहीं हुई? सभी को चार गैस सिलेंडर मुफ्त में क्यों नहीं मिले? महिलाओं की 1,500 रुपए की पेंशन कहां है? कर्मचारियों का नियमितीकरण कहां है? छात्रों को 5 साल तक मुफ्त परिवहन क्यों नहीं मिला? बेरोजगारों के 15 हजार करोड़ रुपए कहां गए? न भत्ता दिया न रोजगार दिया। अब तक 700 से ज्यादा घोषणाएं की जा चुकी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, सीएम भूपेश बघेल की खुद की गारंटी नहीं है और वे घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं. भूपेश बघेल और राहुल गांधी मिलकर घोषणाओं का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने पर आमादा है, लेकिन जनता इनके किसी भी वादे पर ऐतबार नहीं कर सकती. क्योंकि 5 साल तक जनता ने कांग्रेस की धोखेबाजी झेली है. कांग्रेस ने पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में करीब 300 वादे किए थे. उन्होंने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता से कुल मिलाकर 400 के करीब वादे कर चुके हैं. इसके बाद हर रोज घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं. राहुल गांधी भी इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि जब 5 साल पहले किए गए वादे नहीं निभाए तो अब नई-नई घोषणाएं करने का उन्हें नैतिक अधिकार कैसे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने का हार चोरी करने वाले दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया हैं. जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ बेगानी ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 05 टैगोर नगर कोतवाली रायपुर में रहता है तथा उसका स्वरूपचन्द ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान मोवा रायपुर स्थित है, जिससे वह संचालित करता है। दिनांक 24.10.2023 को दशहरा पर्व होने से प्रार्थी दुकान को दोपहर करीबन 02ः00 बजे बंद कर घर चला गया। दिनांक 25.10.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे प्रार्थी के दुकान में काम करने वाला कर्मचारी देवेन्द्र निर्मलकर दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला नहीं था तथा सेन्ट्रल लॉक खुला था। काउंटर के डिस्प्ले का कांच टूटा था जिसमें लगा हुआ सोने का 03 नग हार नहीं था। प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो डिस्प्ले में लगा हुआ 03 नग सोने का हार नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 338/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पृथक – पृथक पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में दुकान में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर तस्दीक करते हुए अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले कर्मचारी सूरज कुमार मानिकपुरी से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलता था तथा अलग – अलग प्रकार की कहानियां बनाकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी सूरज कुमार मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 03 नग सोने का हार कीमती 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 381 भादवि. भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपी – सूरज कुमार मानिकपुरी पिता मधुरदास मानिकपुरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पाड़ाभाट थाना खरोरा रायपुर। हाल पता- सिद्धार्थ बेगानी का मकान टैगोर नगर थाना कोतवाली रायपुर।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार चरम पर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा लेंगे और बड़ी घोषणा करेंगे. सीएम भूपेश बघेल भी सभा में शामिल होंगे. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम बघेल ने घोषणा पत्र पर कहा, हमने चार गारंटी दी है. भाजपा बताए घोषणा पत्र कब जारी करेंगी. कांग्रेस की गारंटी पर जनता को भरोसा है. आज भी राहुल गांधी जनता के लिए गारंटी देने वाले हैं.
निर्वाचन आयोग में भाजपा की शिकायत पर सीएम बघेल ने कहा, चुनाव यहां निष्पक्ष हो रहा है. भाजपा अधिकारियों को डराना चाहती है, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. ईवीएम में नोटा को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, नोटा के विकल्प पर निर्वाचन आयोग को विचार करना चाहिए. कई बार जीत हार से अधिक मत नोटा को मिल जाता है. इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है. नोटा का विकल्प नहीं होना चाहिए.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि ईवीएम में नोटा( नन अदर दैन एबव-इनमें से कोई नहीं) के विकल्प पर चुनाव आयोग को पुनर्विचार करना चाहिए । माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि वो इसलिए कह रहे हैं कि कई बार नोटा को अधिक मत मिल जाते हैं। इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है। इसलिए नोटा या विकल्प नहीं होना चाहिए। उधर दो दिन पहले एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी पुन ईवीएम पर संदेह जताया है।
यहां बता दें कि 2008,और 2013,18 के चुनाव मेम कांग्रेस ने ईवीएम पर ही संदेह जताते हुए मतपत्र से चुनाव कराने की मांग करती रही है। इतना ही नहीं पिछले चुनाव में रायपुर पश्चिम, बेमेतरा और अन्य विस क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मतदान के बाद गणना की तिथि तक स्ट्रांग रूम के बाहर शामियाना लगाकर दिन रात निगरानी भी की थी।