Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश के दौरे पर है, तो वहीं पीएम मोदी कल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी जगदलपुर और दुर्ग जिले अहिवारा जाएंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान दोनों ही जगहों में बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संचार विभाग प्रभारी  जयराम रमेश ने आज “कांग्रेस वार रूम” में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्ययोजनाओं पर विमर्श किया। वही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पीएम दुनिया भर की बात करेंगे, कांग्रेस की आलोचना करेंगे, लेकिन पीएम मोदी गलती से भी सच नहीं कह सकते. नगरनार स्टील प्लांट पर क्या-क्या नहीं कहा? अक्टूबर 2020 से लेकर पिछले ढाई साल मोदी सरकार नगरनार इस्पात कार्यालय को बेचने में लगी है. आज कह रहे हैं कि निजीकरण नहीं होगा. 5 अक्टूबर को मोदी जी के स्टेटमेंट का खण्डन किया था. अगर मोदी सरकार को मौका मिले तो भिलाई स्टील प्लांट भी निजीकरण कर दें।
जयराम ने कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण हो रहा है उसकी नगरनार तो एक शुरुआत थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कहते है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था. मोदी सरकार अक्टूबर 2020 से निजीकरण करने में लगी हुई है. कोरबा के प्लांट का निजीकरण हुआ. केंद्र के निजीकरण की नीति छत्तीसगढ़ के हित के लिए नहीं है. सबसे ज्यादा विलंब ट्रेनों का छत्तीसगढ़ में होता है, प्राथमिकता उन रेल गाड़ियों को दी जा रही है, जो कोयला ले जाता है. 80 प्रतिशत रेल यात्रा में भारी कटौती हुई है. मोदी सरकार की नीतियों से रेल यात्रा प्रभावित है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने घोटाले ही घोटाले किये हैं. छत्तीसगढ़ में गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा हैं. इस तरह प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना ठीक नहीं है. यह बात उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज ने कही. भाजपा के एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में सतपाल महाराज ने कहा कि यहां की जो संस्कृति है, वो 10 हजार साल पुरानी संस्कृति है. ये प्रदेश की मान्यता है कि ये सत्यता का पालना रहा है. आज के दिन उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ बने थे. यह राज्य आगे बढ़े, ये कामना मैं करता हूं. अटल बिहारी बाजपेई ने राज्य को आगे बढ़ाया. उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के अच्छे संबंध रहे हैं. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ को हम रामायण सर्किट रूप आगे बढ़ाएंगे।
सतपाल महाराज ने कहा कि मैं यह कहने आया हूं कि आप डबल इंजन की सरकार बनाइए. यह पर भी भाजपा सरकार बनेगी. तेजी से सरकार काम करेगी. लोग कल्पना नहीं करते थे. उत्तराखंड जैसे जगह में ट्रेन चलेगी. 2028 के बाद जब रेल बनकर तैयार होगी तो आप भी यात्रा करें।
उन्होंने कहा कि थोड़े दिन पहले यूक्रेन की लड़ाई में लोग फंस गए थे. मोदी जी वहां के प्रेसिडेंट से बात कर उनके लिए रक्षा की है. मोदी जी ने लीडरशिप को आगे किया है, जिससे पूरे देश में भारत ने लोहा मनवाया है. वेक्सिन भी बनी और उन देशों दी गई, जो अफोर्ड नहीं कर सके हैं. मोदी जी ने दिखाया कि लोगो को एक नहीं, 2 बार नहीं, 3 बार वेक्सिन लगी है. ये बहुत बड़ी बात है. लोग इससे आश्चर्य में हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत हुई है. महंत रामसुंदर दास पर आरोप है कि नामांकन फॉर्म में कई जानकारी छिपाया गया है. शिकायत कर्ता ने नामांकन रद्द करने की मांग की हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई शिकायत पत्र
 IMG 20231101 WA0002 1 rotated
 
cg

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है. इसे लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, राज्य के लिए खुशी का दिन है. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ-साथ किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू हो गई है. इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी।
बीजेपी केंद्रीय नेता घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं, इस पर शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र पर लोगों को भरोसा नहीं है. भाजपा ने लगातार जनता को धोखा दिया है. चाहे वह केंद्र की सरकार हो चाहे वह रमन सरकार हो, उन पर भरोसा नहीं है. उनके भरोसा पत्र को भी लोग संदेह की दृष्टि से देखते हैं. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है।
सुशील आनंद ने कहा, भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से पराजित हो रही है इसलिए तमाम तरीके के केंद्रीय नेताओं को यहां छत्तीसगढ़ दौरे पर भेज रही है. इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है. मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा है. सुकमा व महासमुंद में उनका दौरा प्रस्तावित है. एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस ने जो गारंटी दी है उसके बारे में बात करेंगे. पिछले 5 सालों में हमने जो भी काम किया है उसे जनता के बीच में बताएंगे. खड़गे जी के छत्तीसगढ़ आने से हमारे अभियान में और गति आएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। हमारी गारंटी और वादे स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हैं. छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों को हम अपने अभियान से दर्शा रहे हैं. लेकिन भाजपा की रणनीति केवल ध्रुवीकरण की है. ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दाविहीन पार्टी है. यह बात कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा में कही. आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव जयराम रमेश ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री आएंगे, असम के मुख्यमंत्री भी आए हैं. उनके भाषण में केवल ध्रुवीकरण वाली बात होगी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री केवल इसी भावना से आयेंगे की कैसे ध्रुवीकरण का प्रोत्साहन कर सकें।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम दुनिया भर की बात करेंगे, कांग्रेस की आलोचना करेंगे, लेकिन पीएम मोदी गलती से भी सच नहीं कह सकते. नगरनार स्टील प्लांट पर क्या-क्या नहीं कहा? अक्टूबर 2020 से लेकर पिछले ढाई साल मोदी सरकार नगरनार इस्पात कार्यालय को बेचने में लगी है. आज कह रहे हैं कि निजीकरण नहीं होगा. 5 अक्टूबर को मोदी जी के स्टेटमेंट का खण्डन किया था. अगर मोदी सरकार को मौका मिले तो भिलाई स्टील प्लांट भी निजीकरण कर दें।
जयराम ने कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण हो रहा है उसकी नगरनार तो एक शुरुआत थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कहते है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था. मोदी सरकार अक्टूबर 2020 से निजीकरण करने में लगी हुई है. कोरबा के प्लांट का निजीकरण हुआ. केंद्र के निजीकरण की नीति छत्तीसगढ़ के हित के लिए नहीं है. सबसे ज्यादा विलंब ट्रेनों का छत्तीसगढ़ में होता है, प्राथमिकता उन रेल गाड़ियों को दी जा रही है, जो कोयला ले जाता है. 80 प्रतिशत रेल यात्रा में भारी कटौती हुई है. मोदी सरकार की नीतियों से रेल यात्रा प्रभावित है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है। इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है।
प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। JCCJ के एक और प्रत्याशी रेखाराम बाग को धमकी मिली हैं. जिसकी जानकारी देते अमित जोगी ने तत्काल कार्यवाही की मांग की हैं. उन्होंने बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशियों को लगातार मिल रही है धमकियां। नाम वापस लेने सत्ताधारी दल के नेतागण लगे हैं हमारे प्रत्याशियों को डराने और धमकाने में।
इसी संदर्भ में आज हमने फिर चुनाव आयोग को 41-खल्लारी विधानसभा से हमारे प्रत्याशी श्री रेखाराम बाग जी को मिल रही धमकियों के विषय में अवगत कराया और तत्काल कार्यवाही की मांग की। मुझे यह समझ में नही आ रहा है कि ’75 पार’ की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आखिर हमे मिल रहे जनसमर्थन से इतना घबरा क्यों गये हैं ? हम पुनः चुनाव आयोग से निवेदन करते हैं कि वो छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन तत्परता से करे और शिकायतों की जांच और कार्यवाही सुनिश्चित करे।
 
JCCJ के एक और प्रत्याशी को मिली धमकी, अमित जोगी ने की तत्काल कार्यवाही की मांग
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ लड़ाई के कथित वायरल वीडियो पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा. सबका वीडियो हमारे पास है. इन्होंने तो फर्जी बनाया है, हमारे पास कांग्रेस का ओरिजिनल वीडियो है।
बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल और अरुण साव के साथ झगड़े का दावा किया जा रहा था. लेकिन अब इस वीडियो को हटा दिया गया है. इस वायरल वीडियो को भाजपा ने कांग्रेस की साजिश करार दिया है. वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हमारे पास कांग्रेस का ओरिजिनल वीडियो है. कांग्रेस का कोई भी नेता बचेगा नहीं. इस वायरल वीडियो को अब तक हज़ारों लोग देख चुके है, और अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं।