Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। पंडरिया में अमित शाह आमसभा को संबोधित कर रहे हैं. आमसभा में अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट डालने जाएं, तब किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने और भाई भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए आपको वोट देना है।
भुवनेश्वर साहू जैसे छत्तीसगढ़ के कईं युवाओं ने या तो अपनी जान गंवाई है या उन्होंने अपना भविष्य करप्शन की भेंट चढ़ा दिया है। इन सभी के भविष्य को संवारने के लिए आपको वोट देना है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से नक्सलवाद को समाप्त कर इस क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए आपका वोट है। मोदी जी की विकास यात्रा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोक कर बैठे हैं। इस बाधा को हटाने के लिए आपको वोट देना है। हमने ईश्वर साहू जी को जब संदेश भेजा तो उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। लेकिन हमने उनसे आग्रह किया कि आपको चुनाव लड़ना पड़ेगा और भुवनेश्वर के साथ जो अन्याय हुआ है उसके लिए न्याय की लड़ाई आपको लड़नी है और आगे किसी के साथ ऐसा अन्याय न हो ऐसी सरकार बनाने के लिए आपको चुनाव लड़ना है। छत्तीसगढ़ के खजाने पर यहां के दलित, आदिवासी और पिछड़ों का अधिकार है या किसी और का? भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने को ATM बनाकर दिल्ली के भाई-बहन के चरणों में डालने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि सभा समाप्त होने के बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगे। वही तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लॉन्च करने का कार्यक्रम आयोजित होगा। अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचार को गति देने रायपुर पहुंचे सांसद संदीप पाठक ने कांग्रेस की गारंटी को डुप्लीकेट बताया. उन्होंने कहा कि ओरिजिनल तो ओरिजिनल होता है, और डुप्लीकेट तो डुप्लीकेट होता है. गारंटी शब्द का इस्तेमाल पहले अरविंद केजरीवाल ने किया था, और अब सब उपयोग कर रहे हैं।
सांसद संदीप पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आम आदमी पार्टी देश में राजनीति करने नहीं उसे बदलने आई है. चाहे कितनी भी गारंटी दो, उतनी करो जितना कर सकते हो. नहीं तो गारंटी से लोगों का विश्वास उठ जाएगा. केजरीवाल की गारंटी पर सबको भरोसा है. शब्दों का महत्व होता है, इतने करो, जिसे पूरा कर सको. राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने ईडी रेड पर कहा कि साढ़े 9 साल के मोदी कार्यकाल में उनका डब्बा गुल है. सरकार बनाने की एक ही रणनीति है, या तो खरीद लो या डरा धमका लो. आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को ईडी का नोटिस आया है।
आप के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर संदीप पाठक ने कहा कि पहले तय किया था कि सभी सीटों पर लड़ेंगे, पर फिर रणनीति के तहत उन सीटों पर फोकस किया जिसे कन्वर्ट कर सकते हैं. हम स्थिति के हिसाब से रणनीति तय करते हैं. घोषणा पत्र केवल चुनाव के लिहाजे से किया जाता है, फिर उसे कचरे के डब्बे में फेंक दिया जाता है. जनता को बीजेपी को यह पूछना चाहिए कि पुरानी घोषणाओं का क्या हुआ?संदीप पाठक ने कहा कि पहले दिन से उनका एक ही टारगेट है कि अरविंद केजरीवाल को कैसे खत्म किया जाए. अरविंद केजरीवाल एक आदमी नहीं है, उनकी सोच लाखों-करोड़ों लोगों में फैल चुकी है।

panchayattantra24.-रायपुर। मल्लिकार्जुन खड़गे अभनपुर पहुंचे है. वही रायपुर से रवाना होते समय सीएम बघेल ने कहा, कल प्रधानमंत्री आए और झूठ परोस कर चले गए. पीएम ने कहा कि कांग्रेस और विकास का छत्तीस का आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ की आर्थिक सुधार उन्हें दिखाई नहीं देती, 74% लघु वनोपज की खरीदी छग में होती है, वह नहीं दिखाई देता. उनके विकास की कमाई कुछ और है और अडानी जी की कमाई कुछ और है।
सीएम ने कहा, मोदी ने कई वादे किए लेकिन पूरे नहीं किए. झूठ का पुलिंदा हर चुनाव में लेकर आते हैं. बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पर हमलावर वाले सवाल पर सीएम बघेल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की घबराहट है क्योंकि कांग्रेस की सरकार है. मुख्यमंत्री के नाते मंत्रिमंडल की अगुवाई कर रहा हूं. किसान हमारे साथ है इसलिए हमारे साथ हैं. प्रधानमंत्री अगर पिछड़े वर्ग के हैं तो उन्हें गाली नहीं मिलनी चाहिए. वैसे ही मुझे भी नहीं मिलनी चाहिए, आप जाति जनगणना क्यों नहीं करा रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार जारी है. वहीं आज भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. राजनाथ सिंह पहले चरण और दूसरे चरण के होने वाले चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
10.10 सुबह को एयरपोर्ट से सुकमा के लिए रवाना होगें.
11 बजे सुकमा में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे.
2.30 बजे सीतापुर में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे.
03:10 बजे मनेंद्रगढ़ में आयोजित सभा शामिल होंगे.
लगभग 05:00 बजे मनेंद्रगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। चुनावी मौसम में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार जारी है. इस कड़ी में कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी 5 सभाओं में 239 बार झूठ बोला. भूपेश बघेल से इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने अपने 45 मिनट के संबोधन में 54 बार कांग्रेस पार्टी का नाम लिया।
कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे और उनके संबोधन को लेकर कहा कि पीएम मोदी को गरीबों के आवास की चिंता थी, तो 7 लाख आवास क्यों रोककर रखा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कई बार पत्र भी लिखा. ये उनका चरित्र है, वोट लेने के लिए जनता को ठगना चाहते हैं. जनता को बेवकूफ बनाना भाजपा का उद्देश्य है. वहीं भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इन्होंने पिछले चुनाव में भी घोषणापत्र जारी किया था, लेकिन वादों को पूरा नहीं किया. ऐसे में जनता उनकी घोषणाओं पर कैसे भरोसा करे. भाजपा का घोषणा पत्र झूठ बोलने का दस्तावेज है।
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के आला नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. इस कड़ी में 6 नवंबर को प्रियंका गांधी और 8 नवंबर को राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करेंगे. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे. उनके पहले 6 नवंबर को प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आ सकती हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वे अभनपुर में सभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय नेताओं के दौरे पर सुशील आनंद ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने झूठ बोलने और कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया. चुनाव में जनता दो चीजें देखती हैं. कांग्रेस के 5 साल बनाम मोदी सरकार के 10 साल और रमन सरकार के 15 साल. यह बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यजनक है. केंद्रीय मंत्री केंद्र की 10 साल की उपलब्धियों को दिखाने का साहस नहीं कर पाते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वह दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12.10 पर हेलीकॉप्टर से अभनपुर जाएंगे। 12:40 पर अभनपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे चंद्रपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 4.10 बजे चंद्रपुर में हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर उत्तर से कांग्रेसी पार्षद अजीत कुरेजा ने नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वैसे तो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 22 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन अजीत कुकरेजा के तीनों मोबाइल बंद है। बताया जा रहा है कि, वे दिल्ली के लिए निकल गए हैं, नाम वापसी के लिए सिर्फ 3 बजे तक का वक्त था। लेकिन उनका फोन अब भी बंद आ रहा है।
बागियों के खिलाफ कांग्रेस की कार्रवाई जारी हैं. अब बागियों में अजीत कुकरेजा भी शामिल हो गए हैं. जिन्हे पार्टी निष्कासित कर सकती है…
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज शाम या देर रात अजीत कुकरेजा को कांग्रेस निष्कासित कर सकती है. बता दें कि रायपुर उत्तर से टिकट नहीं मिलने पर अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया. आज कई नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की मगर उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया हैं।

अजीत कुकरेजा को ट्यूबलाइट छाप मिला हैं.
रायपुर पश्विम में 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं. जिसमें अनीता सिंह, रोमन लाल , रामबाई महानंद , टार्जन जांगड़े और कुंदन लाल अडिग शामिल हैं।


panchayattantra24.-रायपुर। त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए छत्तीसगढ़ के समस्त जिलो में संचालित खाद्य परिसरों में निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाकर औचक जांच कराई जा रही है। उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कि आम जन को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव एवं रायपुर जिले में संयुक्त टीम के द्वारा मसाला, दाल, होटल आदि में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलित किया गया। राजनांदगाव के मेसर्स राजेश कंफेक्शनरी से चॉकलेट के नमूने संकलित करते हुए जप्ती की कार्यवाही गई मेसर्स अमर शहीद एग्रो से गरम मसाले का नमूना लिया गया। रायपुर में मोवा स्थित दाल मिल मेसर्स संतोष दाल मिल से मसूर के दाल का नमूना लिया गया, साथ ही संयुक्त दल द्वारा एक प्रतिष्ठित होटल मेसर्स अशोका बिरयानी से नूडल का नमूना लेकर राज्य खाद्य एवम औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया जहाँ से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। अरविंद केजरीवाल 3 दिन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकल गए हैं। दरअसल आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे। वही 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।
कुछ देर पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने समन का ईडी को जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ED का नोटिस गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा, ये नोटिस बीजेपी के कहने पर भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार पर न जा पाऊं. ईडी इस नोटिस को तुरंत वापस ले. वही केजरीवाल को ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “ये बात देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है. उन्हें इतना घमंड हो गया है कि वो हर छोटे दल को कुचलना और मसलना चाहते हैं. आप एक बढ़ती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और बीजेपी सरकार इसे कुचलने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।