Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा पत्र राजनंदगांव में जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों से 7 दिग्गजों के द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में 20 वादे किए

1. फिर से होगा कर्जा माफ कांग्रेस का दिल है साफ

2. धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल

3. तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस

4. सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में

5. अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी

6. 200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त

7. KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित

8. अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष

9. लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो

10. 17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे.

11. अब 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

12. “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज

13. ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा

14. तिवरा का समर्थन मूल्य भी होगा घोषित

15. युवाओं अब बनेंगे “जॉब प्रोवाइडर”

16. महिलाओं का भी कर्जा माफ

17. RIPA की संख्या हो जाएगी 1000

18. संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

19. 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ

20. सुनिश्चित होगा सामाजिक न्याय

 
publicuwatch24.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को जैन समाज के प्रमुख प्रवीण ऋषि महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। पटवा भवन शैलेंद्र नगर रायपुर में जैन समाज के प्रमुख प्रवीण ऋषि महाराज का 18 अक्टूबर से 21 दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है। 13 नवंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम महावीर भगवान की अंतिम देशणा है। जिसमे प्रवीण ऋषि महाराज, महावीर भगवान के संदेशों को समाज के लोगों तक पहुंच रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल शनिवार सुबह कार्यक्रम में पहुंचे। और प्रवीण ऋषि महाराज का दर्शन कर प्रवचन लाभ लिया। बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी की और समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में संचालक ललित पटवा, अशोक पटवा निलेश बोथरा संपत झावक प्रवीण महेंद्र गोलछा कमल गोलछा प्रशांत जैन कीर्ति जैन समेत सैकड़ो की संख्या में जैन समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज सुबह ऑक्सीजोन पहुंचे और सुबह की सैर करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों से जुड़ते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर का विकास कभी मेट्रो सिटी के तर्ज पर हो रहा था परंतु बीते कुछ वर्षों से यहां का विकास थम सा गया है। हमारा शहर बेतरतीब है,चारों ओर अव्यवस्था का आलम देखने को मिलता है। सड़कों का हाल तो बुरा है ही उद्यान भी मेंटेनेंस नहीं होने के कारण उजाड़ दिखने लगे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत हजारों करोड़ रुपए दिए परंतु बेपरवाह और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और कांग्रेस शासित नगर निगम लगातार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। राजधानी रायपुर तो सबसे असुरक्षित शहर बन गया है। कानून व्यवस्था नाम को कोई चीज ही यहां नही है। यहां नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। स्कूल कॉलेज के बच्चे चरस,कोकीन,गांजा की लत में पड़ रहे है। सरकार ही घर घर शराब पहुंचा रही है। अपराध का ऐसा आलम है कि रायपुर शहर को लोग चाकुपुर कहने लगे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की  कांग्रेस सरकार ने सबको ठगा है। पीएससी घोटाला कर राज्य की युवा काबिल पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। ऐसे में यह विधानसभा चुनाव जनता के सामने एक अवसर है इस निरंकुश और जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भला सिर्फ एक बृजमोहन को कमल फूल छाप में जिताने से नही होगा। आप सभी को पूरे प्रदेश में कमल फूल खिलने के लिए योगदान देना होगा। क्योंकि भाजपा के हाथों ही प्रदेश और जनता का भविष्य सुरक्षित है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “इसका मतलब है कि बीजेपी डरती है और मुझ पर आरोप लगाकर मेरी छवि खराब करना चाहती है… (बीजेपी) हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाती थी और अजीत पवार। वे जांच भी कराते हैं। लेकिन जब वे आपकी पार्टी में शामिल होते हैं।
वही रायपुर में मल्लिकार्जुन खड़गे  ने कहा, “उनका काम ही है लोगों को डराना, लोगों को फंसाना और कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करना। छत्तीसगढ़  में कोई डरने वाले वोटर और नेता नहीं हैं। आज जो वे लोग जो कर रहे हैं कल वे इसका भुगतान करेंगे।”
भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स  द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, “जब सारे हथकंडे फेल हो जाते हैं तो ये(भाजपा) इस तरह की बातों पर आ जाती है। हमें पहले से ही लग रहा था कि ये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे, जो की हो रहा है, लेकिन हमें अपने काम पर विश्वास है। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और पूरे मंत्रिमंडल ने काम किया है… छत्तीसगढ़िया लोग हम पर, कांग्रेस सरकार और हमारे नेताओं पर पूरा भरोसा रखते हैं। ये भरोसे की सरकार है।”
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्याज की कीमत एक बार फिर देश को रुला रही है. आम लोगों की पहुंच से प्याज को बाहर होते देख केंद्र सरकार ने कदम उठाते हुए रायपुर सहित अन्य शहरों में 25 रुपए किलो में बेच रही है. व्यापारी बताते हैं कि प्याज की कीमत में बीते एक सप्ताह के दौरान दोगुना बढ़ोतरी हुई है. जिसकी वजह से देशभर में इन दिनों प्याज 70 से 90 रुपए किलो में बिक रही है. ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए भारत सरकार का उपभोक्ता मामले विभाग एनसीसीएफ के जरिए राजधानी के आम पारा, शंकर नगर, पंडरी, तेलघानी नाका चौक, समता कॉलोनी, पुरानी बस्ती, गुढियारी, रामनगर, तेलीबांधा में मोबाइल वैन के जरिए 25 रुपए किलो में प्याज बेच रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि प्याज की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह से बफर स्टॉक से लगातार देशभर के प्रमुख सेंटर्स में प्याज डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा. देश के 170 शहरों और 685 सेंटर्स में 25 रुपए किलो के हिसाब से प्याज बेची जा रही है. रायपुर में कम कीमत पर मिल रही प्याज को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
 

 
 
 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। बैरनबाजार लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. लूटपाट की शिकायत देवेश शर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था  कि वह सड्डू विधानसभा में रहता है तथा गुढ़ियारी स्थित दूध पाउडर एजेंसी पलक ट्रेडर्स में मैनेजर है तथा एजेंसी का हिसाब-किताब रखने का कार्य करता है। वह रोजाना पलक ट्रेडर्स का कैश लेकर एजेंसी के मालिक के शैलेन्द्र नगर स्थित निवास में जाकर देता था। वे 30.10.2023 के रात्रि करीबन 08.30 बजे पलक ट्रेडर्स को बंद कर दुकान का 70,700/- रूपये बैग में रखकर अपने दोपहिया वाहन सीजी/04/सीजे/1611 में रखकर एजेंसी के मालिक के निवास स्थान जा रहा था, कि रात्रि करिबन 09.00 बजे बैरन बाजार पानी टंकी के सामने पहुंचा था उसी समय दोपहिया वाहन सवार 03 व्यक्ति प्रार्थी को पीछे से ओव्हर टेक करते हुए उसकी दोपहिया वाहन को ठोकर मारकर आगे बढ़ गये, जिससे प्रार्थी रोड में गिर गया। प्रार्थी के गीरते ही उक्त दोपहिया वाहन में सवार 03 व्यक्तियों में से 02 व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास से रूपये से भरा बैग छिनने लगे, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अपने पास रखे ब्लेड से प्रार्थी पर वार कर उसके पास रखे पैसे के बैग को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 435/23 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त टिकरापारा निवासी ऋतिक केसवानी जो पूर्व में भी लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका था, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ऋतिक केसवानी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ऋतिक केसवानी द्वारा अपने साथी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान को भी गिरफ्तार किया गया।  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 14,700/- रूपये, टिफिन बॉक्स, बैग एवं एजेंसी की चाभी तथा घटना मंे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एनजी/1923 तथा 01 नग ब्लेड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी ऋतिक केसवानी पूर्व में थाना टिकरापारा से लूट, थाना गंज से हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों एवं आरोपी समीर खान थाना आजाद चौक से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. ऋतिक केसवानी पिता चंद्रभान केसवानी उम्र 23 साल निवासी म.नं. आर.-138 आर.डी.ए  कॉलोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर ।
02. अनूप विश्वास पिता स्व. बसंत विश्वास उम्र 20 साल निवासी दुर्गा विहार डूंडा थाना टिकरापारा रायपुर ।
03. समीर उर्फ मुख्तार खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 25 साल निवासी म.नं. 363 मुस्लिम हाल के पास संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly elections) दो चरण में होने हैं। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। वहीं, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव और खैरागढ़ के दौरे पर हैं।
दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम बघेल सुबह 11:00 हेलीकॉप्टर से कोंडागांव (Kondagaon) के लिए रवाना होंगे। फिर कोंडागांव के मर्दापाल में दोपहर 12:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री ग्राम माकड़ी जाएंगे। ग्राम माकड़ी में 2.45 तक जनता के बीच उद्बोधन करेंगे। दोपहर 3:50 को खैरागढ़ के मुढीपार में आमसभा करेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता  मनीष तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति पर सवाल खड़े करते हुए, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के प्रभावशाली कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
बता दें कि आगामी चुनाव को लेकर बड़े नेताओं का छग आना लगा हुआ हैं.  बीजेपी -कांग्रेस पार्टी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव से पांच दिन आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। अभनपुर के हरिहर स्कूल मैदान पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद हैं। साथ ही अभनपुर, राजिम, आरंग, कुरूद के प्रत्याशी भी मंच पर उपस्थित हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने राजिम माता, राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वर महादेव के जयकारे से भाषण की शुरुआत की। सीएम ने कहा, कि 5 साल पहले राहुल जी ने जितने वादा किए थे, वे सारे वादे तो हमने पूरे किए ही साथ ही उससे ज्यादा किया है। 15 साल में रमन ने सबको ठगा है। इनकी बात में कोई भरोसा नहीं है। मोदी ने काला धन, 2 करोड़ नौकरी पर वादा किया। लेकिन, कुछ नहीं किया। मोदी कहते हैं की छग में विकास नहीं दिख रहा है। उन्हें सिर्फ अदानी का विकास समझ में आता है।
सीएम ने कहा, कि हमने 16 गारंटी दी है, सरकार दोबारा बनी तो उन्हें भी पूरा करेंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री होगी। 42 लाख परिवार को बिजली बिल पटाने की जरूरत नहीं होगी। सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। छग के हर नागरिक की केजी से लेकर पीजी की शिक्षा फ्री होगी। 17.50 लाख आवास बनाकर गरीबी को देंगे। ट्रक, ट्रेक्टर के वाहन टैक्स के 726 करोड़ माफ होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में सुबह से ही ‘प्रमोद’ पर बवाल मचा हुआ है। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिरी प्रमोद है कौन? दरअसल सीएम भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस ने सुबह-सुबह ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रमोद को उन्होंने क्या दिखाया? फिर प्रमोद ने उन्हें क्या बताया? थोड़ी देर में पता चलेगा..’ इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, अब सीएम भूपेश बघेल ने ‘प्रमोद’ पर बड़ा बयान दिया है।
प्रमोद वाले ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा देर और इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि पीएम भ्रष्टाचार की बात करते हैं ,पीएम केयर फंड का कोई हिसाब नहीं देते। चुनावी फंड के बारे में कोई जानकारी नहीं देते। मोदी जी झूठ बोलने की सीमा को लांघ चुके हैं। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जी यहां आए, उनके पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था किसने की? उनके विमान, हेलीकॉप्टर की वीडियो ग्राफी कराई गई? पूरी व्यवस्था भाजपा द्वारा कराई गई है, ये पूरा खर्च भाजपा में जुड़ना चाहिए।