Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि हम 75 के आंकड़े की ओर अग्रसर हैं. पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखा. इस बार रमन सिंह की सीट भी खतरे में है। 

कुमारी सैलजा ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा किपहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी को समझ आ चुका है. हमारी बात जमीनी हक़ीक़त पर भी नजर आ रही है. भाजपा के बड़े नेता रमन सिंह भी अपनी सीट से हार रहे हैं. रमन सिंह अपने विधानसभा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. हम सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. हमने अपने काम के बलबूते चुनावी मैदान में उतरकर वोट मांग रहे हैं। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल चुकी है. पिछले पांच सालों में हमने ग़रीबी से मजबूती से लड़ाई लड़ी है. हमने 40 लाख लोगों को ग़रीबी रेखा से ऊपर उठाया है. हमने केंद्र सरकार को काम करने का तरीक़ा सिखाया है. केंद्र सरकार ने 65 बार से अधिक पुरस्कार दिए हैं। 

 

बीजेपी फैला रही है नेगेटिविटी :

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सकारात्मक ढंग से चुनाव लड़ती है. नेगेटिविटी पर कभी नहीं जाते नेगेटिविटी बीजेपी का मार्का है. भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक बात करने के साथ ही दूसरों को दोषी ठहरना भारतीय जनता पार्टी का काम है. चाहे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता हो या फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल के आधार पर लोगों से वोट मांगे हैं. हर वर्ग जिसमें युवा महिला किसान मजदूर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सभी लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी ने काम किया है। 

 

कांग्रेस ने गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ी लड़ाई :

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के मुताबिक 5 साल के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने मजबूती से गरीबी और बेरोजगारी से लड़ाई लड़ी है. ऐसा करके कांग्रेस पार्टी ने देश को और केंद्र सरकार को दिखा दिया. इस बात को नीति आयोग और केंद्र सरकार ने भी माना है. 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का दावा किया है. उन्होंने इस दौरान इस बात का भी जिक्र किया कि केंद्र सरकार ने 65 बार छत्तीसगढ़ को पुरस्कार भी दिया है। 

PT – बैतूल। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं.

 

पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’

 

“कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।

 

अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !

 

कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।

 

जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।”

 

– पीएम श्री 

@narendramodi

 

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, प्रधानमंत्री जी! आप छत्तीसगढ़ में आकर मुझे गाली दे रहे हैं। मैं सुन रहा हूँ। आपके मंत्री और नेता आकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं सुन रहा हूं। पहले रमन सिंह जी ने मुझे छोटा आदमी कहा था, मैंने सुन लिया था। लेकिन मेरे छत्तीसगढ़ की जनता को अपशब्द न कहना, छत्तीसगढ़ियों पर अगर बात आएगी, तो न मैं चुप बैठूंगा न छत्तीसगढ़ की जनता चुप बैठेगी। भरपूर जवाब मिलेगा।

 

आगे उन्होंने कहा कि “… आप(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है?… सबसे बड़ा झूठा सर्च करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे आएगा… वह ये लड़ाई सीधी नहीं लड़ रहे हैं। कभी झूठा आरोप लगा देंगे तो कभी ED को सामने ले आएंगे… ”

 

 

 

प्रधानमंत्री जी!

 

आप छत्तीसगढ़ में आकर मुझे गाली दे रहे हैं। मैं सुन रहा हूँ।

 

आपके मंत्री और नेता आकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं सुन रहा हूं।

 

पहले रमन सिंह जी ने मुझे छोटा आदमी कहा था, मैंने सुन लिया था। 

 

लेकिन मेरे छत्तीसगढ़ की जनता को अपशब्द न कहना, छत्तीसगढ़ियों पर अगर बात आएगी, तो न मैं चुप बैठूंगा न छत्तीसगढ़ की जनता चुप बैठेगी। भरपूर जवाब मिलेगा।

             मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

PT – रायपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री Priyanka Gandhi आज शाम 4.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेगी। जहां कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेगी। साथ ही भारी रोड शो करने जा रही हैं l

प्रियंका गांधी रायपुर में राजीव गांधी चौक में स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। जिसके बाद वे कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामता चौक, अरडी तिवारी स्कूल अमापारा चौक अग्रसेन चौक से तेलघानी चौक तक रोड शो करेंगी।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अलग अलग जिले के दौरे रहेंगे। कल शाम चुनावी प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री कोरबा,गौरेला पेंड्रा,जांजगीर चांपा, नवागढ़ में सभाएं लेंगे। 11.35 बजे कोरबा के गुरसिया,12.35 बजे कोटमी ,1.35 बजे पेंड्रा ,2.45 बजे चांपा,3.50 को नवागढ़ गुरु रूद्र कुमार के लिए आमजन से वोट की अपील करेंगे।

 भूपेश बघेल शाम को राजधानी लौटकर 06.50 बजे प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होंगे। इसके प्रियंका शाम 4.30 बजे रायपुर पहुंच रहीं हैं। सीधे राजीव गाँधी चौक मे स्व राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेगी।इसके बाद वे कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, से होते हुए अग्रसेन चौक, से तेलघानी चौक तक जाएंगी।

Rating: 

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी-आईटी की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलेक्टिव कार्रवाई न करें। पहले रमन सिंह, हेमंता बिश्व सरमा, अजीत पवार के खिलाफ कार्रवाई करें।

बता दें कि आज मुंगेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि पहले चरण का चुनाव समापन के बाद यह तय हो गया है कि कांग्रेस की सरकार जा रही है। अब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।

PT – रायपुर।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार करने आ रही है। प्रियंका गांधी रायपुर शाम को 4.45 पर पहुंचेगी तथा रायपुर मे रोड शो करेंगी। रायपुर मे राजीव गाँधी चौक मे स्व राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामता चौक, अरडी तिवारी स्कूल अमापारा चौक अग्रसेन चौक, से तेल घानी चौक तक जाएगी।

 

 

 

14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम सारी पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें है। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है।

PT – लोरमी। पीएम मोदी ने आज मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। ये जयघोष है पहला चरण – कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण – कांग्रेस अस्त। प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है।

प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके मजबूत फैसले को, भाजपा के प्रति उनके विश्वास और लगाव को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

PT – भिलाई। गौरा-गौरी पूजन समारोह में सीएम भूपेश बघेल पहुंचे है. दुर्ग जिले के जंजगिरी में यह समारोह हो रहा है।

 

हर साल की तरह 2023 में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां पहुंचे है. बता दें कि यह पर्व भगवान शंकर और पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाते हुए तालाब से मिट्टी लेकर आते हैं।

 

गांव की गलियों में पैदल घूमे

 

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दिवाली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। वहीं गांव की गलियों में पैदल घूम-घूम कर लोगों से मिले और शुभकामनाएं दी।

 

PT – रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं थाना खामहारडीह रायपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने मांग की है। अपनी शिकायत में प्रवीण जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ओपी चौधरी ने महिला पर्वतारोही याशी जैन का वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं मेरी फोटो लगाकर स्वयं के लिए वोट की अपील की जा रही है, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सुना है।

 

जब याशी जैन और उनके पिता अखिलेश जैन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने लिखित रूप से जबाव दिया है कि यह वीडियो याशी जैन द्वारा नही बनाया गया। किसी कार्यक्रम में पत्रकारों से गैर राजनैतिक बातचीत के अंश को उठाकर उसका राजनैतिक लाभ लेने के लिए यह वीडियो ओपी चौधरी द्वारा तैयार किया गया तथा जनता को गुमराह करने के लिए इसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओं की फोटो का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि ओपी चौधरी राजनैतिक लाभ की पूर्ति के लिए इस कूटरचित और भ्रामक वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है। इससे चुनाव आयोग के सुचिता पूर्वक चुनाव अभियान पर धक्का लगा है और चुनाव दूषित हुआ है। साथ ही इस विडियो के वायरल होने से कांग्रेस पार्टी के नेताओं की छवि जनता में खराब हो रही है। उक्त कृत्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और मतदाता को भी दिग्भ्रमित करने का षड्यंत्र है। प्रवीण जैन ने शिकायत पत्र में कूटरचना, धोखेबाजी, जालसाजी, मानहानि और षड्यांत करने पर ओपी चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और अयोग्य घोषित करने करने मांग की है।