Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
PT – रायपुर। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपत्नीक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आईपीएस काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी रचना काबरा ने भी वोट डाला। काबरा ने सभी मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
PT – रायपुर। पाटन से JCCJ प्रत्याशी अमित जोगी और कोटा से JCCJ प्रत्याशी रेणु जोगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है, सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांचवें विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में प्रदेश की शेष 70 सीटों के लिए मतदान शाम पांच बजे तक खत्म हो गया है। दोपहर तीन बजे तक 55.31% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा धमतरी में 65.32% और सबसे कम गौरला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39% मतदान हुआ है। शाम पांच के बाद बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों के अंदर थे।
प्रदेश में कुल कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनके अतिरिक्त 27 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। 9,424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात किया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात थे।
PT – कवर्धा। विधानसभा चुनाव के दौरान तरेगांव जंगल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच कर जान से मारने के धमकी देने तथा बलवा करने के मामले में कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के भाई सहित 5 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूध अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना में पीड़ित अजीत बाजपेयी ने घटना में लगभाग 70-80 भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की एफ.आई.आर लिखाई है।
जानकारी के अनुसार घटना 4 नवबंर की रात लगभग 11.30 बजे की है। घटना की शिकायत अगले दिन कर दी गई थी। चेक पोस्ट मे लगेे सीसीटीवी कैमरे में चेक करने के पश्चात इस मामले में थाना तरेगांव जगल में धारा 147, 294, 506 (बी) का अपराध दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के रिश्तेदार अजय शर्मा सहित काशी उइके, बरसाती वर्मा, तेजु जैन, दिलीप नायक अपने 70-80 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजीत बाजपेयी को अर्टिगा वाहन से उतार कर वाहन की जांच करने लगे। इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध आपत्तिजनक नारे लगाकर उसे धमकी दी, मारपीट़ करते हुये घटनास्थल से अपहरण कर दूर ले जाकर एक रजिस्टर देकर उसमें चुनाव की एंट्री लिखवाने मजबूर कर दिया। इसके पश्चात थाना तरेगांव जंगल मुख्य मार्ग पर मार-पीट की। जेब में रखे 20-22 हजार रूपयें तथा मोबाईल फोन लूट लिये। 2-3 घंटो तक घटनो को अंजाम देने के बाद थाना के अंदर ले जाकर दुर्व्यवहार किए। लगभग 1 घंटे बाद मोबाईल फोन ला कर दिए। थाना के अंदर में ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने अजीत बाजपेयी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। पूरी घटना थाना के सामने व थाने के अंदर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।
इस मामले में उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कवर्धा में मतदान की तारीख 7 नंवबर के पूर्व अपराध दर्ज नहीं किया।घटना तरेगांव जंगल चेक पोस्ट में लगे सी.सी.टी.वी .कैमरा तथा थाना के सामने व अंदर लगे सी.सी.टी.वी. मे रिकार्ड हुई है। मामले की विवेचना कर रहे थाना तरेगांव जंगल के उप निरीक्षक सुरेश कश्यप ने एफ.आई.आर के तथ्य में इस बात का उल्लेख भी किया है कि उन्होनें चेक पोस्ट मे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को चेक किया है। इसके पश्चात अजय शर्मा निवासी कवर्धा,काशी उइके निवासी कामाडबरी तरेगांव जंगल, बरसाती वर्मा निवासी मड़मड़ा पांडातराई, तेजू जैन निवासी तरेगांव जंगल, दिलीप नायक निवासी तरेगांव जंगल के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
अजीत बाजपेयी ने रूपयें लूटने की भी रिपोट दर्ज कराई है लेकिन इसकी धारा नहीं लगाई गई है। अपहरण के संबंध में भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है।सी.सी.टी.वी.कैमरे से साबित होता है कि घटना में दर्जनो लोग शमिल थे जिसका नाम पीड़ित अजीत बाजपेयी को मालूम नहीं है, इसकी विवेचना नहीं की गई है। घटना के समय पुलिस इतनी मजबूर थी कि थाना के अंदर भाजपा कार्यकर्ता अजीत बाजपेयी से दुर्व्यवहार कर रहे थे और पुलिस कुछ भी नहीं कर रही थी। थाना में लाने के पूर्व अजीत बाजपेयी कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के रिश्तेदार अजय शर्मा और उसके साथ शमिल भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कब्जे में था। आप सोच कर सहम जाएंगे कि बेकाबू भीड़ अगर आपको घंटो अपने कब्जे में रखे रहे तो आपकी क्या दशा होगी।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट किए जाने की खबर है। इसमें ITBP का एक जवान शहीद हो गया है।
PT – जगदलपुर। दीपावली के छठवें दिन छठ का पर्व पूर्वी उतरप्रदेश, झारखण्ड व बिहार में धूम-धाम से मनाया जाता है। शहर में भी छठ पर्व मिथिला समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों के द्वारा भी पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाता है। आस्था का पर्व छठ शुक्रवार को 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत की गई, 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य, 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के साथ ही छठ पर्व का परायण होगा।
मिथिला समाज के शंकर झा ने बताया कि यह व्रत काफी कठिन माना जाता है, छठ व्रत में व्रती महिलाएं करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। छठ का व्रत संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। छठमें भगवान सूर्य देव और छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ का व्रत महिलाओं के अलावा पुरुष भी रख सकते हैं। छठ पर्व में पवित्रता का बहुत अधिक महत्व है, आज शुक्रवार को व्रतधारी नदी या तालाब में डुबकी लगाकर व पूजा पाठ कर व्रत रखा। मिथिला समुदाय के द्वारा यह पर्व शहर के गंगामुण्डा तालाब में भव्य रूप से मनाया जाता है, जहां पर अस्तगांचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
PT – रायगढ़। ओपी चौधरी ने केलो विहार पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा, आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पावन उत्सव को सफल बनायें तथा सशक्त एवं समृद्ध रायगढ़ निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, मताधिकार का उपयोग करते हुए विकास एवं सुशासन को समर्पित सरकार चुनने में अपना योगदान दें।
PT – दुर्ग। छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने मतदान किया। वोट देने से पहले उन्होंने कहा कि हमारे पास 75 से ज्यादा सीटें हैं…यहां लड़ाई एकतरफा है, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
PT – अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।पार्टी संगठन ने 75 प्लस का घोषित लक्ष्य रखा है। दूसरे चरण के 70 विधानसभा में 50 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग की 14 में से 10-11 सीट कांग्रेस जीतेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बुनियादी विकास के ढेरों कार्य सरकार ने किए हैं। फिर सरकार बनी तो लोकहित के कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत नहीं मिली तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से घोर निराशा होगी।
PT – रायपुर। बीजेपी विधायक व रायपुर दक्षिण से उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मतदान किया। वोट देने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक नई सोंच और नई उम्मीद के साथ आज हमने सपरिवार मतदान किया। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस बार रायपुर की चारों विधानसभा सीटों के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा और भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।