Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के एक बयान ‘पीएम मोदी का मतलब पनौती’ वाले बयान को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगनी को कह रही है। इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।
बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार करते ह्ए कहा है, कि पनौती तो छत्तीसगढ़ की सरकार है। पहली बार उनका मन किया कि इंदौर स्टेडियम में मैच देखें। कभी देखे नहीं तो इस बार भी नहीं देखते। ये लोग आपस में एक दूसरे के कानों में बातें करते थे। इनकी बातें सीधे रोहित शर्मा तक पहुंच गई।
इस बार जनता छक्का मार रही है, कांग्रेस सीधा बाउंड्री पार ना हो जाए। हम 60 सीट पर जीत हासिल करेंगे। विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेताओं की भूमिका पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि केंद्र के हर मंत्री का परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। छग की जनता केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी को पसंद करती हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कवासी लखमा का झीरम मामले से जुड़े वीडियो छग बीजेपी ने वायरल किया। एक्स पर कैप्शन देते बीजेपी ने लिखा, झीरम घाटी जांच पर हो हल्ला मचाते कांग्रेसी कृपया इस वीडियो पर स्पष्टीकरण दें कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत जी ने कवासी लखमा से एक मुजरिम की तरह व्यवहार क्यों किया था? पुलिस को अपने जेब से सबूत निकाल कर भूपेश जी कब दे रहे हैं??
छग पुलिस अब करेगी झीरम हमले की जाँच
कल सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा, झीरम कांड पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फ़ैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाज़ा खोलने जैसा है। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 10वी, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले 6 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल (स्वर्ण) एवं 72 छात्र-छात्राओं सिल्वर मेडल (चांदी) एवं विशिष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं. अरुण पाठक ने बताया कि राम और रावण में रावण राम जी से अधिक विद्यवान, अधिक धनवान व अधिक बलशाली थे लेकिन इसके बावजूद भी वह रामचन्द्र जी से परास्त हो गया। क्योंकि राम जी संस्कारवान थे। इसलिए सभी माता-पिता को अपने बच्चों में सर्वप्रथम संस्कार की शिक्षा दिया जाना चाहिए।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल जी की धर्म पत्नी श्रीमती सुधा शुक्ला जी ने अपने ससुर, पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल व्यावसायिक भवन एवं आशीर्वाद भवन के निर्माता पूर्व विधायक स्व. मुन्ना लाल शुक्ल (दद्दू) की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पारितोषिक (मेडल) हेतु पांच लाख रुपए का चेक कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा-शिक्षा मण्डल को दिया। समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल ने समाज के उत्तरोत्तर तरक्की के विषय में बताते हुए सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए सभी समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया |सभा के सचिव श्री सुरेश मिश्र जी ने आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट सचिवीय प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. अरूण पाठक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (कानपुर उन्नाव खंड) एवं विशिष्ट अतिथि पं. महेश मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री-अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा कानपुर, पं. बी.के.पाण्डेय, अध्यक्ष-कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ बिलासपुर, पं. अटल त्रिवेदी, अध्यक्ष-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज समिति भाटापारा, पं. अरविन्द दीक्षित अध्यक्ष-नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर, पं. दीपक दुबे संरक्षक- छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. राधेगोविंद बाजपेयी संरक्षक- छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. अरविन्द शुक्ल उपाध्यक्ष- छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. गुरुप्रसाद तिवारी भिलाई, कार्यक्रम की शोभा रहें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पहली प्रेसवार्ता में कहा, जनता का मत EVM में कैद हो चुका है. सबने भाजपा को आशीर्वाद दिया है. 3 दिसंबर को जनता को राज्य के कुशासन से मुक्ति मिलेगी.
राज्य विकास की ओर आगे बढ़ेगा. दिसंबर का महीना छत्तीसगढ़ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. भाजपा की सरकार 3 दिसंबर को बनेगी. नए विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ आगे बढ़ने वाला है. कांग्रेस के झूठे प्रोपेगंडा को जनता ने करारा जवाब दिया है, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.
साव ने कहा, हर प्रकार के हथकंडे कांग्रेस ने अपनाए, लेकिन जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला दिया है. माताओं बहनों काे ठगने का काम, माताओं बहनों के साथ अत्याचार कांग्रेस ने किया. 3 दिसंबर को माताओं के खाते में 1 हजार रुपये मोदी की गारंटी मिलना चालू हो जाएगा. 18 लाख गरीब परिवारों को मकान देंगे. सरकार का पहला कैबिनेट इस विषय में निर्णय लेगा.

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, लूटपाट जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आते रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दिनेश कुमार की पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उनके खिलाफ थाने में पहले भी मामला दर्ज है।

 

panchayattantra24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को कर्सोटियम फॉर ई-रिसोर्सेस इन एग्रीकल्चर (सेरा) के बेहतर उपयोग एवं उसका अधिकतम पाठकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ उपयोग किए जाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ओडिसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित पुस्तकालयाध्यक्षों के सम्मेलन एवं सेरा एम्बेस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. माधव पाण्डेय ने कुलपति डॉ. पी.के. राउल (ओडिसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर) एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उच्चाधिकारी और सेरा प्रमुख डॉ. एच.के. त्रिपाठी की उपस्थिति में प्राप्त किया गया । इस पुरस्कार हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों एवं कृषि विश्वविद्यालयों में से सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने के लिए नेहरू पुस्तकालय को चुना गया ।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नेहरू पुस्तकालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा ई-संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कर्सोटियम फॉर ई-रिसोर्सेस इन एग्रीकल्चर (सेरा) की सेवायें उपलब्ध करायी जा रही है जिनके माध्यम से हजारों कृषि से संबंधित देशी-विदेशी शोध पत्रिकाएं, ई बुक, शोध ग्रंथ, रिव्यू, एडवांसेस, एब्सटेक्ट तथा फुलटेक्स्ट आर्टिकल की सुविधा पाठकों का प्रदान की जा रही है ।
विदित हो कि नेहरू पुस्तकालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा, मध्यभारत का क्षेत्रीय पुस्तकालय घोषित किया गया है जहां लाखों की संख्या में शोध सामग्री एवं शोध ग्रंथ तथा ई-संसाधन उपलब्ध हैं, जिसे प्रतिवर्ष विद्यार्थियों द्वारा शोध लेख डाक्यूमेंट डिलीवरी सर्विस के माध्यम से न केवल उपलब्ध कराये जाते हैं, बल्कि देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों से पाठकों के शोध कार्य हेतु ऑनलाइन शोध लेख मंगा कर उपलब्ध कराये जाते हैं। वर्ष 2021-22 में पाठकों के द्वारा सर्वाधिक 363484 (हिट्स) के माध्यम से सेरा का उपयोग किया गया ।

panchayattantra24.-रायपुर। टीएस सिंहदेव, दीपक बैज बड़े नेता, मैं दरी बिछाने वाला और झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता. टीएस सिंहदेव और दीपक बैज की अपनी-अपनी राय, लेकिन मेरी राय में आगे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होना चाहिए. भूपेश बघेल देश के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने आदिवासियों को लिए बहुत काम किया. यह बात कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच मंत्री कवासी लखमा ने कही.
फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्री बनने के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि मंत्री बनना कौन नहीं चाहता, मैं भी चाहता हूं, लेकिन ये हाईकमान तय करेगा. वो बोलेंगे तो मंत्री बनूंगा, दरी बिछाने को बोलेंगे, तो दरी बिछाऊंगा. कांग्रेस सरकार आने पर अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी पसंद, आदिवासियों और किसानों की पसंद भूपेश बघेल हैं. बाकी हाईकमान जो निर्णय ले. मुझे मंत्री बनने का कोई लालच नहीं, मैं आदिवासी से आता हूं. पर मेरी पसंद भूपेश बघेल हैं।
टीएस सिंहदेव के अगला चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर लखमा ने कहा कि मैं गरीब आदिवासी आदमी हूं. नेहरू परिवार जो बोलेगा, वो हम करेंगे. मुख्यमंत्री विधायक दल तय करता है. भूपेश बघेल 5 साल में छतीसगढ़ियां लोगों के दिल में बसे. भूपेश बघेल ने आदिवासियों के लिए खूब किया. मैं छोटा कार्यकर्ता हूं. बेहतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भरोसा और गारंटी के चुनावी जंग में भूपेश का भरोसा गारंटी पर भारी पडऩे की खबर से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। कांग्रेस के मतदान सर्वे के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसमें कांग्रेस को 55 के पार आंकड़ा बताया जा रहा है। ये चमत्कार भूपेश के चेहरे के दम पर हो पाया है। अब ये आंकड़ा 60 के पार भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। वहीं, अब कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया हैं उन्होंने कहा कि दो दिनों तक समीक्षा हुई है और प्रत्याशियों से चर्चा हुई है। पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा हैं। 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही हैं। छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे। टीएस बाबा के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं।
भाजपा को मुद्दा चाहिए। वो बड़े लीडर, उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, ये उनका व्यक्तिगत बयान हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हमारी सरकार बन रही हैं। उसके बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अंतिम फैसला आलाकमान का रहेगा। दीपक बैज का आया बयान उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. बैज ने कहा, वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं. भाजपा को मुद्दा चाहिए, वो बड़े लीडर उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है. ये उनका व्यक्तिगत बयान है। कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा दो दिनों तक समीक्षा हुई, प्रत्याशियों से चर्चा हुई. पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा है. 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे। समीक्षा बैठक पर हुई शिकायतों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कुछ शिकायतें आई. कुछ प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों ने शिकायत की है. शिकायतों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. शिकायतों का परीक्षण कराएंगे कुछ गलत होगा तो कार्रवाई होगी। बीजेपी नेताओं को बताया निठल्ला आज भाजपा ने एक्स पर दावा किया कि कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरो-शोरो से मेहनत की है। वहीं, दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर प्रदेश में अपनी सरकार लाने के लिए सभाएं और रैलियां की है। इसी बीच टीएस बाबा के “यह मेरा आखिरी चुनाव है… समर्थक चाहते हैं, कि मैं मुख्यमंत्री बनूं वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।
बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है, कि बाबा के दु:खी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। मतदाता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। बाबा अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बाबा कांग्रेस के अच्छे नेता रहे हैं। हम चाहेंगे कि वे हमारे साथ नेता प्रतिपक्ष बनकर रहें। केदार गुप्ता ने कहा है, कि भाजपा की सरकार बन रही है। अच्छा विपक्ष होगा तो काम करने मे आनंद आता हैं। कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि मुझे लगता हैं, कांग्रेस की समीक्षा ही छग का एक्जिट पोल हैं। ये आपस में लड़ रहे हैं, इनका सर्वनाश तय है। बीजेपी विपक्ष में हैं, लेकिन आजतक कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। कुछ शिकायत आई तो आपस में बैठ के सुलझा लेंगे। कांग्रेस में अभी चुनाव परिणाम नहीं आए हैं और सिर फुटव्वल की स्थिति है।
वहीं, महिला वोटर्स के बढ़ने पर कांग्रेस के बयान पर “हमारी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई इसलिए बढ़ा वोट का प्रतिशत” पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं प्रताड़ित होती रही। युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओ के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घटी। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने महिलाओं के सम्मान की बात कही, 12 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की बात कही इसलिए महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया। इसलिए बीजेपी की सरकार बनेगी ये तय हैं।
 

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में यह मेरा अंतिम चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैं संन्यास नहीं लूंगा। संगठन में काम करता रहूंगा। एक प्रश्न पर सिंहदेव ने कहा कि कोई हटाए उससे पहले ही सीट खाली कर देनी चाहिए। युवाओं और नए लोगों को भी अवसर मिलना चाहिए। राजनीति में इतना कड़ा निर्णय लेने की भी क्षमता होनी चाहिए।