Browsing: रायपुर

 

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा है कि अगर कोई आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करता है, तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। 
भुवनेश्वर के जयदेव भवन में गत दिवस आयोजित मिट्टी, मां और मानवाधिकार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों को अपना अधिकार और मानवाधिकार को जानना चाहिए। वे आज भी कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उनके अधिकारों को कम नहीं आंका जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कमजोर, पीड़ित, उत्पीड़ित वर्ग के लोग भी अपने मानवाधिकारों से वंचित हैं। प्रत्येक व्यक्ति का मानवाधिकार होता है। यह हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे कमजोर लोगों को उनके मानवाधिकारों का एहसास कराने के लिए लड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। हर जागरूक युवा, नागरिक को मां, माटी और मानवाधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। इसके लिए संविधान के प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए।
पृथ्वी पर तेजी से बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण पर हरिचंदन ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी से प्रदूषण को नहीं रोकेंगे तो यह महामारी का रूप ले लेगा। राजधानी दिल्ली में हाल ही में प्रदूषण के कारण लोगों को हुई पीड़ा का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण से बचने तथा देश और राज्य की रक्षा के लिए हर व्यक्ति अभी से जागरूक हो जाए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री जी, यह बात छग के सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में कही है. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? ख़ैर, मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है. अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही.
बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में अपनी सरकार आने के बाद 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात गई है। वहीं इसके जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने भी दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि यदि उनकी सरकार रिपीट हुई तो, लोगों को 400 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के चुनावी दावों को लेकर सियासत में पारा चढ़ा हुआ है।
 

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के नवापारा में दूर के रिश्ते के देवर ने भाभी से रेप किया। घटना 4 महीने पहले की है, लेकिन महिला ने लोक-लाज के डर से पहले किसी से कुछ नहीं बताया, फिर बाद में हिम्मत कर घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने घर में पति और ससुराल वालों के साथ रहती है। करीब 4 महीने पहले वो घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके दूर का देवर लल्ला साहू उसके घर पहुंचा। उसे अकेला देखकर देवर की नीयत बिगड़ गई। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने महिला को किसी से भी इस बात का जिक्र नहीं करने को कहा। उसने ऐसा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस घटना के बाद महिला ने लोक-लाज और आरोपी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन वो काफी तनाव में थी। इसके बाद उसने हिम्मत करके अपने घरवालों को ये बात बताई। तब जाकर घर वालों के कहने पर महिला को हिम्मत आई। उसने गुरुवार को थाने में आकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
 

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में दो चरणों में सभी सीटों पर मतदान हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस ने बगावत करने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ-साथ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो कुछ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी व अन्य दलों से चुनाव लडऩे वालों को पार्टी से छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।
कांग्रेस ने बस्तर में पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। वहीं, निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले अनूप नाग को भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा पुष्पा पाटले, तारकेश्वर गाभेल और त्रिलोक श्रीवास को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। पार्टी करीब दो दर्जन से ज्यादा बागी नेताओं पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले नेताओं से पार्टी को तो कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी तो किसी एक को ही टिकट देगी, लेकिन बाकी लोगों को मिलकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। अगर कोई पार्टी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ेगा, तो कार्रवाई तो होगी ही। इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस जीतकर आ रही है। पार्टी के पास और भी शिकायतें आई हैं।

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद है. 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा. स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, स्थानीय स्तर पर और प्रदेश स्तरीय समिति भी बनाई गई है. मतगणना को लेकर संगठनों को निर्देशित किया गया है।
जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित की गई है. कांग्रेस मतगणना को लेकर तैयार करके बैठी है और कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी निगरानी कर रहे हैं।
ठाकुर ने कहा, 33 जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा कर रहे. ईवीएम की निगरानी के लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया गया है. शिफ्ट में दो पदाधिकारी बने हुए पंडाल से ईवीएम की निगरानी कर रहे. पहरेदारी में लगे लोगों की मॉनिटरिंग के लिए तीन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है. कंट्रोल रूम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपडेट ले रहे. प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्ट्रांग रूम में किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में प्रगति मैदान में यह शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति से भरी शाम थी। छत्तीसगढ़ दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने यहां एम्फीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह मुख्य अतिथि थीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया और शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की। छत्तीसगढ़ पैवेलियन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में हथकरघा और हस्तशिल्प सहित अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। इस वर्ष की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम‘ को दर्शाते हुए 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं।
मंडप राज्य की प्रगति को प्रदर्शित कर रहा है । यहाँ प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार उनके औद्योगिक, कृषि, हर्बल और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।इस वर्ष छत्तीसगढ़ पवेलियन का आयोजन प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2, प्रथम तल पर किया गया है। आज प्रगति मैदान के एम्फीथिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक दलों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने बस्तर की कुल देवी की आराधना हेतु नृत्य आमचो बस्तर की प्रस्तुति को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी, वह मुख्यमंत्री बनेगा. विधायक दल के साथ संगठन तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा.
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से चर्चा में विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि अपने संवैधानिक अधिकार का जनता ने उपयोग किया. प्रदेश की जनता का आशीर्वाद बीजेपी को प्राप्त होगा. स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी. सबका सहयोग मिला. खास तौर पर बीजेपी को माता और बहनों का विशेष समर्थन मिला.
उन्होंने कहा कि शराब के कारण अपराध बढ़े, जिसका सीधा असर माता और बहनों पर पड़ा. महिलाओं का रुझान बीजेपी की तरफ देखने मिला. 3 दिसंबर को मतगणना में बीजेपी का कमल खिलेगा. वहीं रमन सिंह सीटों को लेकर किए गए दावे पर सीएम बघेल के बयान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमारा विश्वास बहुमत के लायक सीट होती है. वह बीजेपी को प्राप्त होगी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सीटों के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, तब 52 से 55 सीट से ऊपर नहीं गए, अब कहां से लाएंगे. ऐसा 3 दिसंबर तक अपने कार्यकर्ताओं का ढाढस बंधाए रखने के लिए कह रहे हैं।
राजस्थान में सभा और रोड शो के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने डीए बढ़ाए जाने पर डॉ रमन सिंह के पत्र लिखे जाने पर कहा कि वे आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं. रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते. ट्रेनें रद्द हो रही है, समय पर नहीं चल रही है. रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए. वे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
अमित शाह के “सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं, उनके बेटे में कौन सी योग्यता है? दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं. अपने बेटे के बारे में बताओ कि उसमें क्या योग्यता है. राजस्थान के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में आज दो कार्यक्रम है. एक रोड शो और दूसरी आम सभा है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. फिर तेलंगाना में कार्यक्रम बन रहा है, वहां भी जाना है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अमित शाह के “सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं, उनके बेटे में कौन सी योग्यता है? दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं. अपने बेटे के बारे में बताओ कि उसमें क्या योग्यता है।
राजस्थान के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में आज दो कार्यक्रम है. एक रोड शो और दूसरी आम सभा है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. फिर तेलंगाना में कार्यक्रम बन रहा है, वहां भी जाना है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कुछ देर पहले राजस्थान में सभा और रोड शो के लिए रवाना हुए।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लोकसभा अध्यक्ष को टैग करते लिखा, माता दंतेश्वरी से प्रार्थना करता हूं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें और आप इसी प्रकार निरंतर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देते रहें।
ओम बिड़ला की जीवनी 
ओम बिड़ला का जन्म 23 दिसंबर 1962 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय राजनेता और राजस्थान राज्य के कोटा-बुंदी निर्वाचन क्षेत्र से 16 वीं लोकसभा में संसद सदस्य हैं। वे कोटा साउथ से तीन बार राजस्थान विधान सभा के सदस्य थे। वे विभिन्न माध्यमों के द्वारा सामाजिक सेवा, राष्ट्र सेवा, गरीब, वृ्द्ध, ​​विकलांग और असहाय महिलाओं की सहायता करने में रुचि रखते हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से विकलांग, कैंसर रोगियों और थैलेसेमिया रोगियों की मदद की हैं। विकलांगों को मुफ्त साइकिलें, व्हीलचेयर और कान की मशीन प्रदान की गई। बढ़ते प्रदूषण की जांच और हरियाली में कमी के लिए कोटा में लगभग एक लाख पेड़ लगाने के लिए उन्होंने एक प्रमुख “ग्रीन कोटा वन अभियान” लॉन्च किया। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की एक प्रमुख योजना तैयार करके ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं को बढ़ावा देने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने राजस्थान के बारा जिला में सहिया आदिवासी इलाके में कुपोषण और अर्ध-बेरोजगारी को हटाने के लिए मिशन का नेतृत्व किया।