Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आगे दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर में 17.4 डिग्री. दुर्ग में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। विशाखापट्टनम से कोरबा जा रही लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री चोरी का चोरों ने पर्स गायब कर दिया। इसमें सोने की चेन, मोबाइल, आईपैड समेत महत्वपूर्ण रिकार्ड रखे हुए थे। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर स्टेशन की बताई जा रही है।
दरअसल, तोरवा स्थित साईं भूमि निवासी एस.धन. लक्ष्मी अपने परिवार के साथ विजयानगरम गई थी। शनिवार को वापस आने के लिए उन्होंने लिंक एक्सप्रेस में ही विजयानगरम से बिलासपुर तक रिजर्वेशन कराया था। वह एसी कोच के बी-6की बर्थ नंबर 49 और 50 में यात्रा कर रहीं थीं। जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब वह नींद में थी। ट्रेन के रवाना होने के बाद उनकी नींद खुली तो पर्स गायब मिला। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने शून्य पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामला रायपुर का है तो रायपुर जीआरपी ही केस की जांच करेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। T20 मैच इस बार शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में जुगाड़ से हो रहा है. बताया जा रहा है कि जनरेटर से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी और मैच करवाया जाएगा. यह शर्म की बात भी है. वही PWD और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आवेदन पर अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया गया. मैच का टिकट भी अन्य राज्यों के स्टेडियम की टिकट से बहुत ज्यादा बताया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों में इस बात को लेकर भी गंभीर नाराजगी भी है।
3.25 करोड रुपए का बिजली बिल
3..25 करोड रुपए का बिजली बिल 2018 के बाद स्टेडियम के कर्ताधर्ताओं ने नहीं पटाया है. जिसके कारण बिजली काट दी गई है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ देश में वाहवाही लूटने में पीछे नहीं है. बता दें कि 1 दिसंबर 2023 को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में T20 का मैच होना है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/तेलंगाना। सीएम भूपेश बघेल ने वरंगल पश्चिम विधानसभा में आमसभा को संबोधित किया। आमसभा में उन्होंने कहा , तेलंगाना में अद्भुत माहौल है! बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएँ गूंज रही हैं. हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं. कह रहे हैं कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया अब उसे कांग्रेस ही संवारे.
बता दें कि छग के सीएम भूपेश बघेल आज तेलंगाना दौरे पर है. जहां वे चुनाव प्रचार कर रहे है. कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर सभी जिला संगठन मुख्यालय में विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने निर्देश दिये हैं।
27 नवंबर से 30 नवंबर तक मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न होंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंप गई है जो विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी देंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज रविवार को महादेव घाट में कार्तिक स्नान किया। CM भूपेश बघेल ने घाट में आरती की और हटकेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। बता दें कि राजधानी रायपुर के महादेव घाट और राजिम समेत कई जगहों पर पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। वहीं, महादेव घाट में पुन्नी मेला को लेकर तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार मेला सथ्ल पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था समेत तमाम व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रदेश में अब तक ठंड का प्रभाव नहीं देखने को मिल रहा है. जनवरी में कोल्ड वेल की स्थिति बनेगी। 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए हैं. आज बस्तर संभाग के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है. 27 और 28 नवंबर को बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी के चीफ और वर्तमान लोकसभा सांसद अरूण साव का आज जन्मदिन है।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई देते कहा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लोकसभा सांसद अरूण साव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। हम आपके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हैं।
अरूण साव के बारे में जानिए

 

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की निर्वाचन आयोग से शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हारते हुए दिख रही है, इसी के नतीजा है कि चुनाव आयोग के ऊपर उंगली उठा रहे हैं. चुनाव आयोग पर उनका भरोसा नहीं है. इस तरीके से शिकवा-शिकायत कर रहे हैं।
तेलंगाना चुनाव के लिए रवाना होने से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिम्मेदारी दी है. विधानसभाओं में जाकर प्रचार करेंगे. इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर के दामों को लेकर कहा कि ये भाजपा का चुनावी जुमला है. पूरे देश में सिलेंडर महंगा है, और राज्य में सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया जा रहा है।
 

 
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज दिनांक 25 नवंबर 2023 को तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार के लिये इंडिगो की नियमित विमान से सुबह 11.10 बजे रायपुर से राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद के लिये रवाना होंगे।
दोपहर 12.15 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद पहुचेंगे। दोपहर 12.30 बजे एनएमडीसी गेस्ट हाउस बंजारा हिल्स हैदराबाद पहुचेंगे।