Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्तरकाशी के ध्वस्त हुए सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सुरक्षित निकासी पर खुशी जताई है।उनके सफल बचाव के लिए, अथक परिश्रम करने वाले जवानों को धन्यवाद दिया। इन सभी श्रमिकों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी हैं।
आज 41 श्रमिकों की चिकित्सा जांच चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है…
उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों की चिकित्सा जांच चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। श्रमिकों को अब चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सा निगरानी में रखा जा रहा है, जहां 41 बिस्तरों का एक अलग वार्ड बनाया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में 90 सीटों में मतदान हो चुका है. पहले चरण में 20 सीटों में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों में मतदान हुआ. चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा. जिसमें पता चलेगा की प्रदेश में किसकी सरकार आएगी. इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मतगणना को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. पीसीसी संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने भाजपा की मतगणना को लेकर रणनीति पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मनसुख मंडविया या चाणक्य अमित शाह आ जाये, छत्तीसगढ़ में सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के नियमतिकरण पर कहा कि जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में आगे निर्णय लिया जाएगा।
मतगणना को लेकर भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस ने तंज कसा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि भाजपा मुगालते पालकर बैठी हैं कि वो सरकार बनाने जा रही. ढाई के अंक तक मुश्किल से पहुंचेगी, कोई भी रणनीति बना ले सब धरी के धरी रह जाएगी. छत्तीसगढ़ में चाहे मनसुख मंडविया आ जाये या चाणक्य अमित शाह आ जाये, सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी।
नियमतिकरण की आस में बैठे कर्मचारी पर सुशील आंनद ने कहा, भाजपा के 15 साल की सरकार में कर्मचारियों का अन्याय, शोषण हुआ. हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, बहुत से कर्मचारियों को नियमित भी किया. जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने आशंका जाहिर की है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस पार्टी महानदी भवन (राज्य सचिवालय) और मुख्यमंत्री निवास में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर सकती है… जैसा कि चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिका (U.S.A.) में किया था… प्रशासन को गंभीरता से तैयारी करके रखना चाहिए।
आगे उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, छत्तीसगढ़ के निवृतमान होने जा रहे मुख्यमंत्री मान. @bhupeshbaghel को मुख्यमंत्री आवास में 40 दिन के बाद रहने को मिला… इसका उन्हें बहुत मलाल था… महोदय खुद कितने दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे… सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में पूरे 90 सीटों में मतदान संपन्न हो चुका है. पहले चरण में 20 सीटों में 7 नवंबर को मतदान हुआ. वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ।
चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा. साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है।
मतगणना को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सभी को 3 दिसंबर का इंतजार. जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा, कर्जमाफी होगी. कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आएंगे. भाजपा के कार्यकाल में किसानों को होगा लाभ, इसलिए मंडियों में किसान धान नहीं बेच रहे हैं, भाजपा के इस बयान पर मंत्री अमरजीत ने कहा, इनके बयान में दम नहीं. कर्जमाफी हम कर रहे, किसान इंतजार भाजपा का करेंगे? भाजपा ने पहले भी वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए. इनको आरक्षण भी रास नहीं आया. सीधे तौर पर रोक नहीं सकते थे इसलिए राज्यपाल के माध्यम से रोकने की कोशिश की.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच की टिकट के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी है. यह मैच 1 दिसंबर 2023 को खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जारी है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) मैच के लिए छात्रों को 1000 रुपये में टिकट उपलब्ध कराई जा रही है. इसकी बिक्री आज सुबह से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा रायपुर में जारी है. इसके लिए पात्र छात्रों को वैघ पहचान पत्र दिखाना होगा. साथ ही पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी काउंटर में जमा करनी होगी. जिसके बाद ही उन्हें टिकट मिलेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। देश के मौसम में इस समय तीन पश्चिमी विक्षोभ के चक्रीय चक्रवात सक्रिय हैं। पहला मध्य पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में 3.5 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है इसका अक्षय 73 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर है। उससे प्रेरित चक्रीय चक्रवात का परिसंचरण उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हैएक अन्य चक्रवात परिसंचरण उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इस वजह से प्रदेश में कल मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। आज. सुबह घाटियों वाले कवर्धा के कुकदूर में बारिश हुई। इलाके का मौसम सुहाना हो गया है। इससे पहले कल बेमेतरा के कई इलाकों में बूंदा बांदी हुई थी।प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु 29 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट, जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
panchayattantra24.-रायपुर। मतगणना से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. दिल्ली में वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर हाई कमान को जानकारी दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल दोपहर दोपहर 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद रात में छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। एक दिसंबर को होने वाले क्रिकेट मैच के लिए मंगलवार को स्टूडेंट टिकिट बिक्री शुरू हो गई। इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में छह काउंटर खोले गए हैं। जहां पहट से छात्रों की भीड़ लग गई। इनमें लड़कों की संख्या अधिक है वहीं लड़कियाँ गिनी चुनी नजर आ रही है। छात्र अपना परिचय पत्र दिखा एक टिकिट प्राप्त कर सकते है।
60 हजार क्षमता वाले परसदा स्टेडियम में छात्रों के लिए केवल 1500 सीट्स रखी गई है। एक टिकिट की कीमत 1000. रूपए तय की गई है।समय कल 11 बजे से शाम 5 बजे तक टिकिट वितरण किया जाएगा। इस मैच के लिए भारत, आस्ट्रेलिया की टीमें कल रायपुर पहुंचेंगी। और शाम को परसदा स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। इसे देखते हुए स्टेडियम परसों से ही पुलिस की सुरक्षा के हवाले कर दिया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर/तेलंगाना। सीएम भूपेश बघेल ने आज आदिलाबाद में रोड शो किया। रोड शो में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा, आदिलाबाद में रोड शो के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखकर यह सुनिश्चित हो गया है कि आने वाले परिणाम चौंकाने वाले हैं. तेलंगाना अब कांग्रेस को चुन चुकी है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद इसके दाम बढ़े हुए हैं। इसका कारण थोक मंडियों में टमाटर को सही भाव नहीं मिलना बताया जा रहा है, जबकि राज्य की सीमाओं से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश के अलावा तेलंगाना आदि राज्यों की सब्जी मंडियों में टमाटर के भाव प्रदेश की तुलना में ज्यादा हैं।
इस कारण कई बड़े किसानों के अलावा टमाटर के थोक व्यापारी भी यहां से टमाटर खरीदकर दूसरे राज्यों में टमाटर खपाकर जमकर मुनाफा कमा रहे हैं।
इधर राज्य के लोकल टमाटर दूसरे राज्यों में खपाए जाने से थोक मंडियों टमाटर की आवक कम हो गई है, जिसके कारण यहां टमाटर के भाव में गिरावट नहीं आ पा रही है। हालांकि रविवार को मंडी में आवक थोड़ी बढ़ी, जिसके कारण टमाटर के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे टमाटर थोक में 25-28 रुपए तो चिल्हर में 35-40 रूपये प्रति किलों बिके।