Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा 54 सीटों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। आज वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। कुछ ही देर में सीएम भूपेश बघेल राजभवन पहुंचेंगे।

बता दें कि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं।

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया है. अरुण साव ने कहा, जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है. भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा. साव ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई. एग्जिट पोल पर साव ने कहा, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं. हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा पेश की है. पूर्ण बहुमत मिलेगा, हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है. कल छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा.
अरुण साव ने कहा, हमारी सरकार आई तो क्राइम करप्शन, कानून व्यवस्था पर खलल डालने वाले को नहीं छोड़ेंगे. कानून का बुलडोजर जरूर चलेगा. कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है. जनता को कुशासन से छुटकारा मिले वो घड़ी आने वाली है. कल की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है. भाजपा की सरकार बनने वाली है. छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा.
सीएम ने पीएम को चिट्ठी लिखी है. इस पर अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री 5 साल से केवल चिट्ठी लिख रहे हैं, जो वादा किया वादा निभाया नहीं. छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का काम किया. अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सरकार ने नहीं किया. अब छत्तीसगढ़ की जनता ने फैसला कर लिया है. भाजपा की सरकार बनने जा रही है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव नतीजे आने से पहले कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन थोड़ी देर में रायपुर पहुंच रहे हैं। वो यहां रहकर चुनाव नतीजों का आंकलन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सैलजा भी यहां डटी हुई हैं। उनकी सीएम भूपेश बघेल के साथ शुक्रवार की शाम बैठक भी हुई है। ज्यादातर एक्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में सरकार के रिपीट होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अजय माकन छत्तीसगढ़ की टिकट वितरण के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भी थे।

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर से सटे दोंदेकला स्थित पचेड़ा नाला में बोरी में मिले मानव कंकाल के रहस्य का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने खुलासा करते बताया कि 25 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में बोरी मे लाश पडा हुआ है,. जिस पर थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे मानव शरीर व कंकाल नुमा खोपडी बाहर था। खोपडी में लम्बी काली बाल अधपकी बिखरी हुई थी बोरी का मुंह खुला हुआ था।
अज्ञात मानव कंकाल का शेष भाग बोरी के अंदर था, जिस पर थाना विधानसभा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर सहित सरहदी जिलों के थानों में दर्ज गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाकर तस्दीक की जा रहीं थी, कि थाना विधानसभा रायपुर में दर्ज गुम इंसान साधना सिंह पति आनंद सिंह उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला विधानसभा रायपुर के संबंध में जानकारी एकत्र कर परिजनों सहित आसपास के लोगो से पूछताछ करने के साथ ही मानव कंकाल के पास प्राप्त हुए कड़ा एवं कपडों के आधार पर कंकाल की पहचान थाना विधानसभा में दर्ज गुम इंसान साधना सिंह पति आनंद सिंह उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला विधानसभा रायपुर के रूप में की गई।
जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतिका के पति सहित परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर  पृथक – पृथक बयान लिया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि आनंद सिंह का अपनी पत्नि मृतिका साधना सिंह से प्रायः विवाद होता रहता था।
मृतिका के पति आनंद सिंह से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी पत्नि साधना सिंह के आचरण पर संदेह की वजह से गला दबाकर हत्या करने के साथ ही साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को बोरी में भरकर घटना स्थल के पास फेंकना बताया गया।
पूछताछ में आरोपी आनंद सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नि साधना सिंह के साथ उसके आचरण को लेकर प्रायः विवाद होता रहता था, कि दिनांक घटना को दोनों के मध्य उसी बात को लेकर पुनः विवाद हुआ जिस पर आरोपी आनंद सिंह आवेश में आकर मृतिका के साथ मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को बोरी में भरकर अपने मोटर सायकल में ले जाकर दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में फेंक दिया था।
गिरफ्तार आरोपी – आनंद सिंह पिता विक्रांत सिंह उम्र 28 साल निवासी सिधबकला थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार 

 

panchayattantra24.-रायपुर। एग्जिट पोल को लेकर रमन सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई है।
किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है वह@BJP4CGState को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस के अत्याचार से मुक्ति के लिए महिलाओं और युवाओं ने जिस तरह संकल्पबद्ध होकर “मोदी जी की गारंटी” पर विश्वास जताया है उसका परिणाम 3 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आने वाला है। अब छत्तीसगढ़ के रुझान यह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एक बार फिर प्रदेश में विकास का स्वर्णिम युग लौटने वाला है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं जांजगीर-चाम्पा के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।
इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल की सर्वे रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्तिया दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।  निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।
यह जो सर्वे रिपोर्ट है, वह केवल आंकलन है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से विदाई चाहती है, इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। एग्जिट पोल के सकारात्मक संकेतों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने आज शाम पीसीसी की कोर कमेटी की  बैठक बुलाई है। वास्तविक नतीजे दो दिन बाद आने वाले हैं।
बैठक राजीव भवन में होगी। इसमें रविवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कु. सैलजा और अन्य प्रभारी सचिव, सभी मंत्री शामिल होंगे। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में राजनांदगांव एवं कन्हान रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत कन्हान स्टेशन में दिनांक 02 दिसम्बर,2023 से 14 दिसम्बर, 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
रदद होने वाली गाडियां –
01. दिनांक 04 से 14 दिसम्बर, 2023 तक गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी ।
 

 
 
panchayattantra24.-बिश्रामपुर। एक सप्ताह से लापता युवक की मोटर साइकिल व उसकी शर्ट करमपुर गांव से सटी एसईसीएल की लबालब पानी से भरी पोखरी के समीप मिलने पर युवक के स्वजन अनहोनी की आशंका से परेशान है। जानकारी मिलते ही जयनगर पुलिस ने नगर सेना की रेस्क्यू टीम से पोखरी व उसके समीप स्थित कुआं के भीतर भी खोजबीन की, लेकिन लापता युवक का पता नही चल सका। बता दें कि जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर निवासी ईश्वर यादव पिता लोकनाथ यादव 30 वर्ष 23 नवंबर को घर से काम की तलाश करने कुमदा कालोनी जाने की बात कहकर घर से अपनी मोटर साइकिल से निकला था।
उसके बाद से वह घर नही लौटा। युवक के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर स्वजनो ने 28 नवंबर को जयनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर से सटी एसईसीएल की बन्द पोखरी खदान के समीप लापता युवक की एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 6997 व झाड़ी में उसकी शर्ट पड़ी है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मोटर साईकिल व शर्ट को बरामद किया। अनहोनी की आशंका को लेकर नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने पानी से लबालब एसईसीएल की पोखरी व उसके समीप स्थित गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नही चल सका। इधर युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ. DR वर्मा का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार डॉ. DR वर्मा का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ. DR वर्मा के निधन के बाद पूरे कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक – पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा जी के पतिदेव डॉ दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा की शादी डॉ. दयाराम वर्मा से 27 मई 1980 को को हुई थी। उनके दो पुत्र है। उनके पति शासकीय चिकित्सक थे। छाया वर्मा c–2 राजातालाब, फारेस्ट कालोनी रायपुर छत्तीसगढ़ है।