Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। बीजेपी ने आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी।
पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की इस बड़ी हार पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना-अपना चलाने के चक्कर में सब निपट गए. जो जनादेश आया है, उसकी थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी. आपस में सामंजस्य की कमी भी रही, जिसका असर दिखा ।
टिकट काटने का फॉर्मूला फ्लाप होने पर अमरजीत भगत ने कहा कि यह फॉर्मूला नहीं चल पाया. इसी के चलते एक दूसरे को निपटाने में यह हुआ. अमरजीत भगत ने गड़बड़ी की भी आशंका जताई है. टीएस सिंहदेव ने कहा मुझे सीएम नहीं बनाए इस वजह से सभी सीटें हारे. टीएस सिंहदेव के बयान पर अमरजीत भगत ने कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है, पहले सबको साथ लेकर तो चलना था ।
बुलडोजर को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि बिना ब्रेक का गाड़ी है. जिसे टारगेट किया है उसे भोगना पड़ेगा. जो उनके एजेंडे में है वह सब करेंगे, सबको संभालना है ।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीईओ रीना कंगाले ने नव निर्वाचितों की नामावली राज्यपाल हरिचंदन को सौंपकर छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के गठन का आग्रह किया। उनके साथ संयुक्त सीईओ नीलेश क्षीरसागर और अन्य अफसर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी। और चुनाव दो चरणों में 7,17 नवंबर को कराए गए थे। आयोग कल ही पांचवी विधानसभा के विघटन( डिज़ाल्व) की भी अधिसूचना जारी कप देगा। इसके साथ ही कांग्रेस के 32 , भाजपा के तीन विधायक पूर्व हो जाएंगे। इन्हें अब पेंशन की पात्रता होगी ।
वहीं सभी 90 विधायकों को लाखो रूपए के वेतन भत्ते का पैकेज शुरू हो जाएगा । भाजपा के 54 मे से 13 मुख्यमंत्री और मंत्री बने गे,उन्हे उस स्तर के वेतन भत्ते दिए जाएंगे । गुटीय और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए 10-12 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में उप मंत्री बनाया जा सकता है। तो कुछ अन्य को विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी बनाया जाएगा ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई। भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर से इस्तीफे की मांग की है। मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह महापौर नैतिकता के अधार पर इस्तीफा दे।
वहीं, भाजपा पार्षद दल ने कहा कि महापौर का इस्तीफा नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा पार्षद दल द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की बैठक हुई है। इस बैठक में बीजेपी के सभी पार्षद शामिल हुए।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार से कांग्रेस की छुट्टी होने के साथ भाजपा एक्शन में आ गई है। इसकी भनक इस बात से लगने लगी है कि बीजेपी अब रायपुर के कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में जुट गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि बीजेपी तीनों ही राज्यों में सीएम के नामों का ऐलान कब करेगी. इसके लिए दिल्ली में बीजेपी के तमाम बड़े नेता मंथन भी कर रहे हैं।
इसी को लेकर जब पत्रकारों ने गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह से तीन राज्यों के सीएम का नाम पूछा और कहा कि कब तक गेस करना है तो इसके जवाब में शाह मुस्कुराने लगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है. बता दें कि तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने इस बार बिना किसी नेता को सीएम पद का चेहरा बनाए प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जिसका पार्टी को सीधा फायदा हुआ. मध्य प्रदेश में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली जबकि राजस्थान और जयपुर में भी बीजेपी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। 
रविवार को चुनाव नतीजे आने के बाद से मीडिया में सूत्रों के हवाले से तीनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा राजे के साथ ही बाबा बालकनाथ और दीया कुमार के नाम की भी चर्चा है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पंडरी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई है. इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है यह घटना पुराने विवाद के चलते हुई है. वहीं चाकू चलाने वाले आरोपी मेहराम खान ने जब वारदात को अंजाम दिया तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा. चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं मामले में मोवा पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। 
जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आनंद वर्मा पर आरोपी मेहरान खान उर्फ शम्मी ने चाकू से हमला किया. वहीं आरोपी मेहरान को हमले क दौरान लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. जिसमें वह भी घायल हो गया है. घटना में एक अन्य शामिल युवक शामिल था जो मौके से फरार हो गया. आरोपी मेहरान और पीड़ित दोनों को अस्पताल में इलाज जारी है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर पूजा-पाठ के साथ कार्यकर्ताओं ने यज्ञ शुरू कर दिया है. कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं. वहीं जिले के आलाअधिकारी उनके निवास जाकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम देखा. वहीं रेणुका सिंह के समर्थकों का कहना है कि, अगर मुख्यमंत्री बनती है तो पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा.
सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय, अरुण साव, ओपी चौधरी, डॉ. रमन सिंह, गोमती साय और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा तेज है. इन नामों के लेकर खूब चर्चा हो रही है. अब बीजेपी आलाकमान ही तय करेगा कि, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा.

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक रहे ओ.पी.गुप्ता को एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार के मामले में अदालत ने बरी कर दिया है। उन पर 2015 से 2019 तक एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का आरोप लगा था, उन्हें गिरफ्तार करके मुकदमा चलाया गया था। अब रायपुर के पॉक्सो कोर्ट ने ओ.पी. गुप्ता को इस मामले में बेकसूर ठहराने का फैसला दिया है।
इस बारे में पूछने पर ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि अदालत से बरी होने के बाद वे पहले की तरह डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक का काम कर रहे हैं।  गुप्ता ने आगे कहा कि अदालत के फैसले से दूध-का दूध और पानी का पानी हुआ है। सत्य की विजय हुई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव जीतने के बाद ओपी चौधरी का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ की इस नई सरकार में हमारे लिए पहली चुनौती अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पहली कैबिनेट से ही लागू करना होगा…प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी और हमारी पार्टी द्वारा किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान करने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की बेटी की है। रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीती हैं। वायरल वीडियो में रेणुका सिंह की बेटी कह रही है कि माँ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन रविवार से ही रायपुर में हैं। वो सभी नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव भी नए विधायकों से मिल रहे हैं।