Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। टिकरापारा एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तारी हुई है. संजय कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास सुबह 06:00 बजे चाय ठेला चाय पीने खड़ा था उसी दौरान उसका नाती नाबालिक बालक अपनी सायकल से पेपर बाँटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड कास कर रहा था तभी संतोषी नगर की ओर से आ रही एक टाटा कंपनी का कार क्रमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नाबालिक बालक के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोंट लगकर नाक से खून निकल रहा था एवं मौके में ही बेहोस हो गया जिसे उपचार हेतु मेकाहरा अस्पताल ले जाने पर डॉ० द्वारा मृत घोषित कर दिया की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक एवं वाहन के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 664 / 2023 धारा 279, 304 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी एवं आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर आई. टी. एम. एस. से फुटेज प्राप्त कर आरोपी टाटा कंपनी का कार क्रमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 के वाहन स्वामी दीपावली देवी पति देवकुमार साहू सा० गुलशन वाटिका सेजबहार रायपुर का पहचान कर वाहन स्वामी से संपर्क कर वाहन एवं चालक लक्ष्मीनारायण नागरची को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने एक बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं. इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं. प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए।
अमरजीत भगत ने बाल और मूंछ कटवाते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा लाने के लिए इस तरह की बात होते रहती है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अपनी मूंछ कटाने वाले बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए. उन्होंने नोटबंदी के दौरान कहा था कि 50 दिन में अगर मेरा निर्णय गलत हो गया तो मुझे किसी भी चौराहे पर लटका देना. मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं. इससे पहले की भाजपा के नेता इस पर कुछ कहें. सरकार नहीं बनने का दुख है. जनता के चूक कर दिया. यहां के कृषि की अर्थव्यवस्था जो यही से बढ़ रही वो अब पीछे जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। आज सुबह से कालीबाड़ी में भी बुलडोजर चल रहा है. निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा अवैध निर्माण तोड़े गए. इस दौरान वहां गहमागहमी का माहौल रहा. बता दें कि कालीबाड़ी में रवि साहू जो हिस्ट्रीशीटर है. जिसके द्वारा गांजा, अफीम, ड्रग्स रायपुर शहर में परोसा जा रहा है. इस कार्रवाई से अन्य हिस्ट्रीशीटर में भी खौफ पैदा हो गया है. हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पिछले दिनों माना में दिनदहाड़े हत्या मामले में शामिल था. चर्चा है कि कांग्रेस सरकार की मेहरबानियों के कारण और रायपुर शहर के कुछ कांग्रेस नेताओं के कारण एवं हत्या के गवाह नहीं मिलने पर इस मामले में बरी हो गए।
सैकड़ों गुर्गे भी सक्रिय
कांग्रेस सरकार के रहते हिस्ट्रीशीटर रवि साहू ने अपना बड़ा साम्राज्य स्थापित किया है. रवि साहू बड़े-बड़े वारदात को अंजाम दे रहा था. सैकड़ों गुर्गे भी सक्रिय कर रखे है. जो हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के एक इशारे पर हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे है. पत्रकारों को भी धमका चुके है. हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की दहशत शहर में इतनी है कि शहर का अघोषित डॉन बन चूका है. और खबर प्रसारित करने पर पत्रकारों को धमकी-चमकी, हत्या करने की बात करते है जिसका सबूत जनता से रिश्ता के पास है. जनता से रिश्ता के पत्रकार को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू धमकी दे चुके है. गौरतलब है कि विगत 5 सालों में कांग्रेस सरकार के रहते दुनिया का सबसे ज्यादा गांजा छग में सप्लाई की गई।
प्रदेश में चल रहे सट्टे, जुए और गांजाचरस-ड्रग्स सप्लाई जैसे अवैध धंधे को लेकर जनता से रिश्ता ने लगातार खबर प्रकाशित किया. 5 सालों में गांजा सप्लाई का रिकॉर्ड छग में बना।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन के एक्शन को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अधिकारी मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें. आज भाजपा की सरकार है अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे तो गलत है. ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं. अगर किसी ने गलत किया है तो कानून के तहत कार्रवाई करें. रोजी रोटी पर बुलडोजर चला रहे हैं. हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ेंगे।
सरकार बदलने के बाद पुलिस गुंडे बदमाशों की सूची लेकर घूम रही. इस सवाल पर शुक्ला ने कहा, जब जब सरकार बदलती है कई अधिकारी अतिस्वामी भक्ति और और ओवरएक्टिंग करते हैं. कानून के हिसाब से शासन चलता है. बुलडोजर भय और आतंक का प्रतीक है. आप कानून के हिसाब से कार्रवाई करें. राजनीति और जुमलेबाजी के लिए इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने के सवाल पर सुशील आनंद ने कहा, हर सरकार की प्राथमिकता होती है. गोधन न्याय योजना ऐसी जिसकी प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की थी. आगे इसको चालू करना नहीं करना बीजेपी के ऊपर है, लेकिन दलगत राजनीति से उठकर इसे आगे बढ़ाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा शासनकाल 2018 में पुलिस एसआई भर्ती पीएससी के माध्यम से निकाली थी, सरकार बदलने के बाद कांग्रेस शासनकाल में सरकार ने पद बढ़ा कर परीक्षा भी लिया, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया और न ही नियुक्त दी। नियुक्त में देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई कि परिणाम जारी कर नियुक्ति दी जाए। इसी दौरान विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से आचार संहिता लागू हो गया और परिणाम और नियुक्ति रूक गई।
हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई कर नियुक्ति देने का आदेश दिया। लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो पाया। अब सरकार बदलते ही अभ्यर्थियों में परिणाम घोषित होने और नियुक्ति की उम्मीद जागी है। बेरोजगारों ने इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सरकार बदली है। अब यह उम्मीद बलवती हो गई है कि भाजपा सरकार इस मामले में जल्द कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बेरोजगारों के साथ न्याय करेगी। लंबे समय छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर थी कि हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने 935 पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा के मामले में राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियुक्ति देने की बात कही है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश जारी कर कहा है कि इंटरव्यू में पास हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द की जाए।
राज्य सरकार ने दी दलील कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब राज्य सरकार से सवाल किया गया कि आखिर क्यों नियुक्ति को रोका गया है तो राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा था कि फिलहाल आचार संहिता लागू होने की वजह से पदों पर नियुक्ति रुकी हुई है। पूरा मामला साल 2018 में पहली बार राज्य सरकार द्वारा 655 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं हुई। इसके बाद साल 2023 में इन पदों को बढ़ाकर 935 कर दिया गया, जिन पर इसी साल परीक्षा आयोजित की गई। राज्य पुलिस विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक इस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। इनमें से सिर्फ 1500 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंच पाए। लेकिन इनकी नियुक्ति ना होने की वजह से उनकी तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। नियुक्ति नहीं होने की वजह से कई अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईकोर्ट ने एक अन्य अभ्यार्थी की याचिका की सुनवाई की है। जिसमें हाईकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर अंतिम चयन सूची जारी करने के संबंध में राज्य शासन को दी जाने वाली सहमति पर जल्द निर्णय लेने कहा है। बता दें, पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईकोर्ट ने एक अन्य अभ्यर्थी पुष्पा सिदार की याचिका पर सुनवाई किया। जिसमें कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। नोटिस में राज्य शासन को दी जाने वाली सहमति पर जल्द निर्णय लेकर सूचना देने की भी बात कहीं है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह के बाद का समय तय किया है। सूची जारी करने की सहमति मांगी अभ्यर्थी पुष्पा सिदार ने अपने अधिवक्ता सिद्धार्थ दुबे के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि बीते सप्ताह हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्वाचन आयोग से अंतिम चयन सूची जारी करने के संबंध में सहमति लेने की बात कही थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पुलिस भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी करने की सहमति मांगी थी। राज्य शासन के पत्र को राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग के हवाले किया। मार्गदर्शन मांगा है। याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगने की जानकारी दी। आचार संहिता लागू होने से मामला अटका था

panchayattantra24.-रायपुर। निवृतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 5.40 बजे इंडिगो क़े नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। जिस पर अजय चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग आज हार की समीक्षा के लिए दिल्ली जा रहे हैं… लेकिन दिल्ली को हार की समीक्षा से ज्यादा रुचि पांच सालों के हिसाब- किताब में रहती है….. पर शायद कांग्रेस की बैलेंस शीट फरार है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मिली बड़ी हार के बाद 8 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक होगी। इसमें भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में संगठन स्तर के बदलाव लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। पार्टी का फोकस अब पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा।
panchayattantra24.-रायपुर। सरोज, रेणुका और गोमती साय दिल्ली में है. छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में चल रही बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक शुरू होते ही पीएम मोदी को इस जीत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत है।
इधर, खबर है कि ओम माथुर, नितिन नबीन के साथ कल बीजेपी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं। सीएम का नाम लगभग तय कर लिया गया है। रायपुर में ये पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे, इसके बाद नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था पर कोई नहीं आए। कोयला घोटाला मामले की सुनवाई सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में हुई।
जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी के वकील ने आपत्ति जताई. आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार लगाई. आनन-फानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 5 साल के वनवास के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मंत्रियों को नए चेहरों ने उखाड़ फेंका है. इसमें से एक सीतापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो हैं. राम कुमार टोप्पो ने भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत को 17160 वोटों से हराया है. जीत के बाद आज नाम दर्ज कराने विधायक रामकुमार टोप्पो छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे. उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
इस दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मैं राजनीति में आने का सोचा नहीं था, मेरे को सीतापुर की जनता ने स्वयं पत्र लिखकर बुलाया. उनकी मांग से भाजपा ने हमें अपना प्रत्याशी बनाया और आज जीत दर्ज हुई. जनता ने क्षेत्र के तमाम समस्याओं को लिखते हुए कहा था कि आज क्षेत्र खतरे में है. मुझे सेना से इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए।
मंत्री अमरजीत भगत को लेकर टोप्पो ने कहा कि चुनौतियों मैं नहीं मानता, शुरू से ही वहां की जनता पूर्ण रूप से हमारे साथ खड़ी थी. इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था. वहां की जनता चुनाव लड़ रही थी इसलिए भारी मतों से जीत कराया, जनता का जनादेश मिला है. जिम्मेदारी बड़ी है मेरे लिए वहां की जनता पहले हैं उनकी समस्याओं के लिए लड़ने आया हूं और लडूंगा।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानों के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानों को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानों में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही यातायात भी बाधित होती थी।
जिस पर आज भी रायपुर पुलिस, नगरीय/स्थानीय निकाय एवं आबकारी विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ऐसे स्थानों में लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानों के आस-पास संचालित चखना दुकानों एवं ठेलो को बंद कराकर हटाया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रशासनिक, रायपुर पुलिस एवं नगरीय/स्थानीय निकाय के आला अधिकारियों द्वारा रायपुर के अलग – अलग स्थानों में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित ठेले, गुमटियों व अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।