Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। CM फेस ऐलान करने पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक जारी है। देर रात तक तीन राज्यों को नए सीएम मिल जाएंगे। बता दें कि आज दोपहर विधानसभा चुनाव जीते हुए 12 सांसदों ने इस्तीफ़ा दिया है। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक, अरुण साव और गोमती साई, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।
वहीं, बीजेपी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जल्द ही ऑब्जर्वर भी भेजे जाएंगे. आज यानी बुधवार शाम या कल सुबह तक पर्यवेक्षक दिल्ली से जाएंगे. तीनों राज्यों में शनिवार और रविवार को विधायक दल की बैठक होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान महिला मुख्यमंत्री पर विचार कर रहा है. इसके साथ ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि हम महिला को केंद्र बिंदु मानकर काम करेंगे. हमारी सरकार में महिलाओं के लिए बहुत अच्छे काम किए जाएंगे।
रेणुका सिंह ने कहा कि महिला सांसद हूं. सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री की कैबिनेट में काम कर रही हूं. विधायक के रूप में जनता से आशीर्वाद मिला, मेरी पहली प्राथमिकता है कि मेरे क्षेत्र का विकास हो. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री में विजन 2047 में देश को सबसे सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. छत्तीसगढ़ इस संकल्प से वंचित न हो जाये, उसे पूरा करने का अधिकार जनता ने दिया है. बस उसे पूरा करने में लग जाएंगे।
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रेणुका सिंह ने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं मालूम है. हमारी सरकार बन गई है, अब उद्देश्य को पूरा करेंगे. जनता को हर सेक्टर में ऊपर लाने का काम किया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर। 2-3 दिन में पर्यवेक्षक रायपुर आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। यह बात रमन सिंह ने पत्रकारों से कही। वही जब प्रोटेम स्पीकर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। इस समय बृजमोहन जी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं…उन्होंने सबसे ज्यादा विधानसभा चुनाव जीता है।
महादेव एप को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा, महादेव एप बड़ा स्पष्ट मामला है। सरकार बनते ही अवैध कामों के खिलाफ कार्रवाई में और तेजी आएगी। बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा, अफसरों को लगा अवैध कब्जों के खिलाफ बीजेपी रहती है। इसलिए सरकार बदलते ही अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने इससे इंकार किया कि किसी ने अफसरों को बुलडोजर के लिए निर्देश दिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। विधायक ईश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे. विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा पहुंचते ही चौखट पर घुटने टेक कर प्रणाम किया।
ईश्वर साहू ने कहा कि हम हमारे क्षेत्र की जो जरूरत है वह पूरा करेंगे, जो जिम्मेदारी हो पूरा करेंगे. ईमानदारी से काम करेंगे. हमारी प्राथमिकता है केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं, कांग्रेस की सरकार ने जो रोक रखा था उसे जल्द से जल्द हम लागू करेंगे।
मुफ्त में गरीबों को चावल देने की योजना जो रोक कर रखे थे उसे देंगे. ऐसे बहुत से काम रुके हुए हैं उसे पूरा करेंगे. जितना ज्यादा हो सके हम विकास करेंगे। इसके साथ ही कहा कि जो अपने पद की पॉवर से कानून व्यवस्था कमजोर किए हुए थे उसे दुरुस्त करेंगे, उसे मजबूत करेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के संजय नगर में भी आज बुलडोजर की कार्रवाई हुई। डामर सड़क के आधे हिस्से पर नींव डालकर बनाई गई 12 दुकानों को नगर निगम ने धराशाही किया है। 3 साल पहले रिंग रोड से लगाए बकरा मार्केट के पीछे सड़क को आधाकर कई दुकानें संचालित किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद दूसरी कार्रवाई है। 5 सालों से किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी। इसके लिए निगम से लेकर प्रशासन स्तर के सभी अफसरों को सख्त चेतावनी भी दी गई है।
इस बीच बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि बीजेपी का मत स्पष्ट है कि शहर विकसित प्लानिंग के साथ बसना चाहिए. अधिकारियों की जिम्मेदारी थी, उन पर किसका दबाव था, कौन इस प्रकार के कामों को संरक्षण देता था?।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि हमने भय मुक्त प्रशासन की बात कही थी. जनता का सम्मान होना चाहिए. चौराहे पर, अड्डे पर, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था. माता-बहनें जब निकलती तब किसी जाति समाज की नहीं होती. अलग-अलग कमेंट्स किए जाते थे. हमने विपक्ष में रहते हुए सरकार को सचेत करने का काम किया था।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, इन तीनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में विचार विमर्श और बैठकों का दौर लगातार जारी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा की।
आपको बता दें कि दोनों नेताओं के सांसद होने और केंद्र सरकार में मंत्री होने के बावजूद भाजपा आलाकमान ने दोनों नेताओं को मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। तोमर और पटेल दोनों ही विधान सभा का चुनाव जीत चुके हैं और ऐसे में आलाकमान को उन दोनों की भूमिका को लेकर जल्द से जल्द फैसला करना होगा। राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा आलाकमान लगातार प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर रहा है।
बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पार्टी के राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। आपको बता दें कि मीणा के वर्तमान में राज्य सभा सांसद और राठौड़ के राजस्थान से ही लोक सभा होने के बावजूद भाजपा ने इन दोनों नेताओं को विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारा था और दोनों ही विधान सभा का चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं की भूमिका को लेकर भी पार्टी के आला नेताओं को जल्द से जल्द फैसला करना होगा।
आपको बता दें कि तीनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ मैराथन बैठक कर चर्चा की थी।
panchayattantra24-रायपुर/अभनपुर। अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर स्थित राठी किराना स्टोर्स के पास एक हाइवा ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. बताया जाता है कि, हाइवा चालक नशे में बुरी तरह धुत्त था, जिसे सूचना पर मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस के 3-4 पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को केबिन से उतारा.
बता दें कि, अभनपुर क्षेत्र के अलावा राजिम (गरियाबंद) कुरूद (धमतरी) क्षेत्र से भी रोजाना भारी संख्या में रेत से भारी हाइवा और अन्य भारी वाहन काफी तेज गति से अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग से गुजरकर रायपुर की ओर जाती है. इस दौरान हाइवा और भारी वाहनों के चालक नशे में रहते हैं, लेकिन नियमित जांच के अभाव में ऐसे चालकों पर रोक नहीं लग पा रही है.

panchayattantra24-रायपुर। नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी हार की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है तो वही सबसे ज्यादा अप्रत्याशित नतीजे वाले राज्य छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर ही सवाल खड़े करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल किये जाने की मांग रख दी है।
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनता का एक बड़ा वर्ग ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा। जहां प्रत्याशी तक नहीं दिखे, वहां से 40000 की जीत कैसे हुई? उन्हें यह हार हजम नहीं हो पा रही है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी को खुद उसका वोट तक नहीं मिला है। शुक्ल ने कहा कि अगर इस पर सवाल खड़े हो रहे है तो चुनाव आयोग आयोग को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वे मांग करते है कि आने वाला लोकसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराया जाए।

panchayattantra24-रायपुर। राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि इनसे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और भीड़ के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सड़कों और स्कूलों के आस-पास अवैध रूप से संचालित पान ठेलों, अस्थायी दुकानों और गुमठियों को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करें देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार तथा सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दोनों नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाया जाए, जो अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी एडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ रात में गस्त करें और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी नगर निगम के पार्षदों और महापौरों को ताकित किया था कि वे अपने-अपने वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड मिलना चाहिए । यदि लीड नहीं मिली तो पार्टी आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में पार्षद की टिकट नहीं देगी। इसके बावजूद अधिकांश नगर निगम के पार्षदों ने भूपेश बघेल के आदेश का पालन नहीं किया। चिरमिरी, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर अंबिकापुर तथा रायपुर कोरबा, जगदलपुर। सभी नगर पालिका निगम के पार्षद अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस को लीड दिलाने में असफल रहे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने से रोक भी नहीं पाए। अब देखना है कि पार्टी अपने आदेश का पालन नहीं करने वाले पार्षदों पर क्या कार्रवाई करती है और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भूपेश बघेल व्दारा दी गई हिदायत का और आदेश का पालन होता है कि नहीं? क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल कर फिर सत्ता की वापसी की बुनियाद रखनी है। अब नगरीय क्षेत्र में पार्टी के मठाधीशों के साथ निष्क्रिय और भितरघाती पार्षदों पर क्या एक्शन लेती है।
रायपुर में सबसे ज्यादा दुर्गति
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी इतना ही बुरा हाल कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्र में रहा। अब अधिकांश नगर निगम में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जैसी घटनाएं बहुत जल्द सुनने के मिलेगी। प्राय:-प्राय: सभी नगर निगम के महापौरों के वार्डों में कांग्रेस बहुत बड़े अंतरों से पिछड़ी है। सभी बड़े नेता और नगर निगम के पदाधिकारियों के क्षेत्र में भी कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा है अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी इन सभी नेताओं और पार्षदों पर क्या कार्रवाई करती है। चुनाव में हार के प्रमुख कारणों में महापौरों और पार्षदों की पार्टी के प्रति निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।