Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पिछले तीन दिन से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई पर भाजपा के नव निर्वाचित विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है।
धीरज साहू के छत्तीसगढ़ के कनेक्शन को केदार कश्यप ने कहा, कि 6 दिसंबर को कांग्रेस के एक और नेता का चेहरा उजागर हुआ है। झारखंड राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है। अब तक 300 करोड़ की राशि मिली ये और भी बढ़ेगी। भविष्य में जांच में पता चल सकता है कि धीरज साहू का नाम छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस का धमंडिया गठबंधन और दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। एक बड़ा सवाल है कि जिनके पास बेहिसाब संपत्ति मिली रही उन्हे कांग्रेस ने दो तीन बार राज्यसभा सदस्य बनाया है ।
केदार कश्यप ने कहा, कि  देश के कई राज्यों में भी कांग्रेस इसी तरह के लोगों को राज्यसभा भेजा रही है। कांग्रेस को हिसाब देना चाहिए। इंडिया गठबंधन के नेताओं के यहां बैंगलौर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , चेन्नई , दिल्ली में सत्येंद्र जैन, झारखंड में ईडी ने छापा मारकर भ्रष्टाचार उजागर किया है। भविष्य में छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट नेताओ के यहां भी इसी तरह से भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे। निर्वाचित विधायक केदार कश्यप ने पूछा, कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से जो राज्यसभा सदस्य बनाए थे उनका भी यहीं था क्या ? शराबबंदी से कनेक्शन को लेकर केदार कश्यप ने कहा, कि कांग्रेस की सरकार ने शराब व्यवसायियों को बढ़ावा दिया है। पूरे प्रदेश को शराब में डूबा दिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से मिले 300 करोड़ रुपयों को लेकर अरुण साव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होगी वहां करप्शन होगा. जहां कांग्रेस होगी वहां क्राइम होगा, ये कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है. एक राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये निकालना, ये कांग्रेस जो करती है उसका बड़ा उदाहरण है।
वहीं शनिवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुई कार्रवाई को लेकर साव ने कहा कि हर एक जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की जाती है कि वो कानून का पालन करे, और जिस प्रकार से लोकसभा की जो आचार संहिता बनी हुई है उसका पालन करे. विधिवत समिति ने जांच की और लोकसभा ने सर्वानुमति से यह पास किया गया है. तो एक जनप्रतिनिधि के लिए कदाचरण जैसा व्यवहार करना उचित नहीं है. लोकसभा ने इसका निर्णय किया है. इसका सभी को पालन करना चाहिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करते दो पकड़े गए है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर मोतिपारा मे स्थित तिरूपति ट्रेवर्ल में रेलवे ई टिकट के अवैध व्यवसाय पकडे। इस कार्रवाई में दुकान संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वही उपस्थित गवाहों के समक्ष उक्त टिकटों के संबंध में धारा 91 सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर अधिकार पत्र की मांग करनेपर उनके द्वारा कोई अधिकार पत्र नहीं होना बताया।
तब दुकान संचालक रोशन कुमार राजपूत और कर्मचारी संदीप साहु को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अपराध से अवगत कराकर मौजूद गवाहों के समक्ष जप्त किया। पष्चात् मौके कार्यवाही उपरांत आरोपी दुकान संचालक, कर्मचारी को धारा 143 रेलवे अधिनियम के अपराध में उसी अधिनियम की धारा 179 के तहत् गिरफ्तार किया गया व उनके विरूद्ध रेसुब पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2366/2023 दिनॉक 07.12.2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया।
1. रोशन कुमार राजपूत वल्द रिषी राजपूत, उम्र- 28 वर्ष, साकिन- म.न 130 वार्ड नम्बर 28, मोतीपारा दुर्ग
2. संदीप साहू वल्द सुरेन्द्र कुमार साहू, उम्र- 28 वर्ष, साकिन- म.न 145 प्रेम नगर सिकोला भाटा दुर्ग
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजस्थान ,एमपी के बाद सीएम का इंतजार करता तीसरा राज्य छत्तीसगढ़ है. यहां तीनों ऑब्जर्वर यानी पर्यवेक्षकों के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम आज शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं।
इनके सामने सीएम चेहरे के प्रमुख दावेदार रमन सिंह, रेणुका सिंह, अरुण साव, विष्णु देव साय और ओ.पी चौधरी बताए जा रहे हैं. यहां भी सीएम चेहरे से सस्पेंस रविवार को खत्म हो सकता है।
बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आए आज छह दिन बीत गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरों पर मुहर नहीं लग सकी है. हालांकि तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो यहां के विधायकों की राय लेकर मुख्यमंत्री चेहरे को फाइनल करेंगे. इस बीच कई नाम जो पहले आगे थे, अब वो पीछे बताए गए हैं. सीएम की रेस में नए नाम आगे होने की सुगबुगाहट दिल्ली से भोपाल, जयपुर, रायपुर तक शुरू हो चुकी है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी. पूर्व सीएम बघेल ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा, त्याग, समर्पण और कुशल नेतृत्व की पर्याय, हम सबकी नेता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. आपका जीवन हम सबके लिए जनकल्याण का एक अध्याय है. आपके अच्छे स्वास्थ्य की हम सब कामना करते हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अमित जोगी ने पदाधिकारियों की महा बैठक बुलाई है।  अमित जोगी ने एक्स पर जानकारी देते बताया कि आवश्यक सूचना- 24 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से साग़ौन बंगला रायपुर में मैंने पूरे प्रदेश के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विधान सभा चुनाव की समीक्षा और आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा, नगरी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीतिक निर्धारित करने हेतु “महा- बैठक” बुलायी है। इसमें आप सबकी उपस्थिति अनिवार्य है।
बता दें कि 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव है। जिसे देखते सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है।  इसी कड़ी में अमित जोगी भी 24 दिसंबर को बड़ी बैठक लेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। जाहिर है ऐसे में किन विधायकों को मंत्रिपद में शामिल किया जाएगा यह भी साफ नहीं है। हालाँकि इसे पहले मंत्रियों को आबंटित होने वाली सरकारी गाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामान आया है।
जानकारी के मुताबिक़ नई सरकार में मंत्रियों को नई गाड़ियों के बजाये पुरानी गाड़ियों की ही सवारी करनी पड़ेगी। नई सरकार फिलहाल नए वाहन खरीदने के मूड में नहीं है।
इस तरह मंत्रियों को वही गाड़ियां अलॉट होंगी जिसे आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही कांग्रेस के मिनिस्टर्स ने वापिस किया था। फ़िलहाल सभी सरकारी वाहन स्टेट गैरेज में सर्विसिंग के बाद तैयार खड़ी है। सिर्फ उनका अलॉटमेंट ही बाकि है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. यह तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे. केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे।
सीएम फेस को लेकर रमन सिंह ने कहा, अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. जब तक राय मशवरा नहीं होंगे तब तक कहना मुश्किल है. अभी सभी नाम चर्चा में है. लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार गठन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे. 11 की 11 सीटें जीते इस बड़े लक्ष्य को लेकर सरकार का गठन किया जा रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने आज सुबह कालीबाड़ी चौक पर लगभग 10 साल पुराने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते में शासकीय वन आवासीय परिसर से लगी लगभग साढ़े चार सौ वर्गफीट जमीन को पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। लगभग दस साल से इस जमीन पर किसी ज्योतिप्रकाश ने अवैध रूप से अपना कब्जा किया था और उस पर चार पक्की दुकानें बनाकर व्यावसायिक परिसर चला रहा था।
नगर निगम जोन क्रमांक 3 के आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने बताया कि इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारी को 2017 में भी नोटिस जारी की गई थी। कब्जाधारी ने साढ़े चार सौ वर्गफीट इस जमीन को अपने स्वामित्व की भूमि बताकर कब्जा हटाने से मना किया था। इस पर राजस्व अम्ले ने तहसीलदार के नेतृत्व में मामले की जांच की थी और इस भूमि को शासकीय नजूल की भूमि होना पाया था। इसके बाद आज सुबह निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में इस अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया है और जमीन को मुक्त करा लिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा नेता राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार के लिए काम कर रही थी, जनहित में काम नहीं की. अगर काम करती तो सरगुजा से लेकर बस्तर की सीटों में एकतरफा निर्णय नहीं आता. जनता को भय और आतंकवाद से मुक्ति चाहिए था, इसलिए भाजपा को चुना।
पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक राजेश मूणत ने अवैध कब्जा हटाने को लेकर कहा कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा बसाया था, वही उजड़ रहे हैं. प्रशासन यह चिन्हित करें कि कब्जाधारी कौन हैं. उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही थी।
यह अधिकारी बताएं. जिन अधिकारियों ने गड़बड़ की है. उन पर तो निश्चित ही गाज गिरेगी.
मूणत ने कहा कि 15 साल के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को सरकारी बंगला देने में देरी कर दी. तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी मंडल ने बंगला अलॉटमेंट करने की बात कही, लेकिन कांग्रेस सरकार ने महीनों तक बंगला नहीं दिया. जो बंगला दिया वह थर्ड क्लास का था. मंत्रियों को सुरक्षा देने से भी मना कर दिया, लेकिन अभी मुख्यमंत्री को बंगला अलॉट कर दिया गया है।
उन्होंने सवाल किया कि सरकार गठन से पहले कैसे बंगला अलॉट कर दिए गए. अफसर सुधर जाएं, क्योंकि अभी भी कई अधिकारी कांग्रेस के समर्थन में काम कर रही है. मूणत ने विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर कहा कि संगठन की अपनी प्रक्रिया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का गठन होगा. मुख्यमंत्री बीजेपी का ही कोई कार्यकर्ता बनेगा।