Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।

panchayattantra24.-रायपुर। आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हुआ। जशपुर के आदिवासी अंचल से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर शपथ ग्रहण के पूर्व अपने आराध्य देवताओं और अपनी माता जी के साथ ही छत्तीसगढ़ से जुड़ी विभूतियों का नमन किया।
साय ने सुबह की शुरूआत संसद में हुए हमले में शहीद जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए की। आज के ही दिन आतंकवादियों से लड़ते हुए वर्ष 2001 में इन जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। भगवान जगन्नाथ के प्रति गहरी श्रद्धा छत्तीसगढ़ के लोगों में रही है और ओडिशा की तरह ही यहां भी रथयात्रा धूमधाम से निकालते हैं।
निजी जीवन में बेहद धार्मिक साय ने आज के शुभ अवसर पर घर में देवी-देवताओं की पूजा भी सपरिवार की। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एटीएम चौक अवंति विहार में किया। छत्तीसगढ़ के गठन के पीछे अटल जी की बड़ी भूमिका थी। साय ने आज इस महत्वपूर्ण दिन अटल का पुण्य स्मरण किया ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माण के पीछे की अटल जी की मंशा को अपने कार्यकाल में निरंतर पूरा करने की दिशा में कार्य करते रहें।
इसके पश्चात वे जयस्तंभ चौक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद वीरनारायण सिंह ने 1857 के संग्राम में छत्तीसगढ़ के लोगों के देश प्रेम की अभिव्यक्ति की थी। बिंझवार जाति के इस आदिवासी महानायक का पुण्य स्मरण भी उन्होंने शपथ ग्रहण के पूर्व किया।
सभास्थल में शपथ लेने से पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा में नारा दिया था कि हमने ही बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को संवारने की जिम्मेदारी साय को मिली है। प्रधानमंत्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारा है। मुख्यमंच पर बने बैकड्राप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अंकित किया गया था। आज हुए शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नये युग की शुरूआत हो चुकी है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यभार संभाल लिया है. मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में सचिवों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं. शपथ लेने के बाद वे मंत्रालय पहुंचे इस दौरान वहां मौजूद अफसर और कर्मचारियों ने सीएम साय का आत्मीय स्वागत किया. साथ में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद है।
सीएम साय ने शपथ लेने के बाद X पर लिखा – छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया सूर्योदय प्रदेश में सुशासन और विकास की नई सरकार बनाने के लिए मेरी देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व धन्यवाद। आप सभी के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज शपथ ग्रहण समारोह स्थल में पहुंचे नंदकिशोर शुक्ल ने बताया- “छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ला आज छत्तीसगढ़ी म पद के सपथ लेना चाही।” बिलासपुर से राजधानी पहुंचे 82 वर्षीय शुक्ल, जो छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के प्रांतीय संरक्षक भी हैं, ने कहा कि वह 36गढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने पिछले 23 सालों से प्रयासरत हैं लेकिन इसमें अपेक्षित सफलता अब तक नहीं मिली।
लेकिन अब किसान पुत्र आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव से पूरी उम्मीद है कि उनकी इस चिरप्रतीक्षित मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए राजभाखा छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने मिज़ोरम का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में वहां के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने अपने पद की शपथ मिजो में ली थी, जबकि वह आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मुख्यमंत्री और उनके साथ समूचा मंत्रिमंडल आज हिन्दी की जगह 36गढ़ी में अपने पद की शपथ ले और आगे भी हर सरकारी कामकाज और पत्राचार प्रमुखता से छत्तीसगढ़ी में ही हो।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे है। वही छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।
मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।
मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे है। अब से कुछ देर में शपथग्रहण होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद है। रायपुर पहुंचे पीएम मोदी

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुँचे है। अब पीएम मोदी साइंस कॉलेज के लिए रवाना होंगे और विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। अमित शाह और जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे है। भूपेश बघेल और टीएस सिंह भी मंच पर मौजुद है। छत्तीसगढ़ में विष्णु ‘राज’ का आगाज हो गया है। बुधवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद और गोपनियता शपथ लेंगे।
साइंस कॉलेज मैदान में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। MLA ओपी चौधरी ने साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया। दरअसल नए सीएम विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा जिसमें पीएम मोदी सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शिरकत कर सकते हैं।
सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया. विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं।
3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आए, तो बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए बहुमत हासिल कर लिया. बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीतीं थीं, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई.इसके बाद से ही प्रदेश में सीएम पद को लेकर लगातार मंथन चल रहा था. सीएम पद के लिए सबसे मुफीद चेहरे पर विचार हो रहा था. पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा ने विधायकों से राय ली तो विष्णुदेव के नाम पर ही सभी विधायकों की सहमति दिखी।