Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह पार्टी विचारधाराओं की पार्टी है। इसमें नीति, नियम होते हैं और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होता है…अगर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो इसका फल उसको पार्टी से जरूर मिलता है…दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है लेकिन भाजपा में लोकतंत्र है।”

आगे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कि आदिवासी समाज को भारतीय जनता पार्टी से बहुत आशा है। अगर हम कहीं बीजेपी और कांग्रेस के बीच विश्लेषण करेंगे तो कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के रुप में आदिवासी समाज का इस्तेमाल किया है। धर्मातरण के मुद्दों को लेकर सब उनसे सवाल किया गया कि 5 साल तक धर्मांतरण के मुद्दों को लेकर बीजेपी पार्टी काफी मुखर रही इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोगों ने धर्मांतरण को बढ़ावा दिया है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं या उसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग में जिला पुलिस बल के 5967 पदों तथा सशस्त्र बल के 133 पदों समेत कुल 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा या कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के तहत जांजगीर चांपा जिले में 15 एवं 20 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को दो बसों में जिले के 54 युवा सवार होकर जिला रोजगार कार्यालय कोनी से जांजगीर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अवनीश शरण ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर उप संचालक, रोजगार अमर पहारे सहित अन्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि 15 दिसम्बर को 815 युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के 405 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को 703 प्रतिभागियों के लिए परीक्षा होगी जिसमें जिले के 69 युवा शामिल होंगे। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था भी की गई है। पहारे ने बताया कि 20 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोनी से बस रवाना होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मंत्रालय में बैठक कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है. 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा को दूरस्त करने कहा है. आधे घंटे के अंदर एम्बुलेंस पहुँचे. सभी व्यवस्था सुनिश्चित करे, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जेनेरिक दवाई उपलब्ध की जाए. केवल जेनेरिक दवाइयाँ मरीज़ों को लिखी जाएँ.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल – प्रदेश में सड़कों पर विचरण करते मानसिक रोगियों के कल्याण हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए है. स्वास्थ्य अमला मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए.
सीएम साय का बड़ा ऐलान  – ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाने के निर्देश दिए है. प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य करें. मुख्यमंत्री द्वारा कुष्ठ रोगियों के हित में यह बड़ी घोषणा है.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।
केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री  मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। पाली-तानाखार के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने भी प्रदेश संगठन को आइना दिखाया है। पूर्व एमएलए केरकेट्टा ने सीएम या डिप्टी सीएम पर तो नहीं बल्कि पीसीसी प्रमुख दीपक बैज पर सवाल उठायें है। बकौल मोहित राम केरकेट्टा दीपक बैज को चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं थी। लेकिन उन्होनें खुद चुनाव लड़ा और कार्यकर्ता पीछे रह गए। यही वजह है कि प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाती रही।
मोहितराम केरकेट्टा ने कहा दीपका बैज के स्वयं चुनाव लड़ने से संगठन कमजोर हो गया और कार्यकर्ता बिखर गया। डैमेज कंट्रोल को सम्भाला नहीं जा सका। खुद मुखिया के चुनाव लड़ने से सभी अपने-अपने जीत में लगे रहे। पुराने कार्यकर्ताओं से किसी ने बात नहीं की। ऐसे में उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे संगठन को मजबूत बनाने में लाभदायी रहेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलो में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. छत्तीसगढ़ में 18 प्रमुख व्यावसायिक संस्थाओं के करीब 50 ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है।
आईटी की टीम ने रायपुर में अनाज कारोबारी के ठिकाने से 2 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की है. अभी भी टीम जांच में जुटी है. कारोबारियो के ठिकानों से कंप्यूटर हार्डडिस्क और लूज पेपर भी जब्त किया गया है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। सट्टा किंग रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही।
उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही महादेव सट्टा एप में हो रही गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के सुशासन में किसी भी तरह के अवैध कार्य करने वाला कोई नहीं बच पायेगा। अपराधी चाहे भिलाई में हो या साथ समंदर पार दुबई में जिसनें भी छत्तीसगढ़ को लूटा है उसे हथकड़ी में जकड़ कर कानून के सामने पेश होना होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मंत्रालय में कार्य प्रारंभ करने के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर जाकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर कार्य आरंभ किया।
अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर
अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की।
इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।  एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि सौम्या चौरसिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव थीं।
कोयले घोटाले की जांच कर रही ED – ईडी की जांच कोयला घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के एक ‘कार्टेल’ द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये प्रति टन की अवैध लेवी वसूली जा रही थी। ईडी ने अपने दूसरे पूरक आरोपपत्र में आरोप लगाया कि घोटाले की अवधि के दौरान कोरबा जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत रहे साहू ने सूर्यकांत तिवारी और उनके सहयोगियों द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टर और जिला खनिज निधि (डीएमएफ) अनुबंधों से अवैध लेवी राशि के संग्रह में सुविधा प्रदान की और उनसे भारी रिश्वत प्राप्त की।