Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर





panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।
वही लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद छग विधानसभा भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते कल पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने के निर्देश दिए गए।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया जाएगा। जिसकी तैयारियां रायपुर के इंडोर स्टेडियम में शुरू कर दी गई है। प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई।
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नए मंत्रिमंडल का स्वरूप तय कर लिया गया है।
जिसके बाद राजधानी रायपुर में सोमवार से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। ये तैयारियां शीर्ष नेतृत्व मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी मिलने के बाद शुरू की गई है।
कल शाम को होगा शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का सत्र 19 दिसंबर यानी कल से शुरू होगा। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही सदन में कल राज्यपाल का अभिभाषण भी होना है। विधानसभा के बाद तक़रीबन शाम 7 बजे से मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह का आगाज़ होगा।
नए, पुराने चेहरों को मिलेगा स्थान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ सोमवार की सुबह दिल्ली से लौटकर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली में हुई चर्चा पर भी मीडिया से बात की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अपने मंत्रिमंडल में नए एवं पुराने दोनों चेहरों को स्थान देने की बात कही है। उनसे जब यह पूछा गया कि आपका मंत्रिमंडल में नए चेहरों को कितनी जगह मिलेगी ? तब उन्होंने कहा कि नए और पुराने दोनों चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। थोड़ा इंतजार करें।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर है। जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारशि तो नहीं होगी लेकिन छाए बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है।
PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचे है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल 19 दिसंबर से शुरू होगा और 21 दिसंबर तक चलेगा। 19 से 21 दिसंबर तक कुल 3 बैठके होंगे। विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वहीं बताया जा रहा है कि 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।
मिली जानकारी के अनुसार यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा। शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसमें किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपए, पीएम आवास योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपए, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा।
PT- गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़) स्थित एक गरीब परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम महंगू दास एवं माता का नाम अमरौतिन था। उनकी पत्नी का नाम सफुरा था। बचपन से ही सत्य के प्रति अटूट आस्था एवं निष्ठा के कारण बालक घासीदास को कुछ दिव्य शक्तियां हासिल हो गईं, जिसका अहसास बालक घासी को भी नहीं था, उन्होंने जाने-अनजाने कई चमत्कारिक प्रदर्शन किये, जिसकी वजह से उनके प्रति लोगों की आस्था एवं निष्ठा बढ़ी। ऐसे ही समय में बाबा ने भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता के लिए किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सतनाम पंथ की स्थापना की।
गुरू घासीदास की शिक्षा और उपदेश
बाबा घासीदास को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सारंगढ़ (बिलासपुर) स्थित एक वृक्ष के नीचे तपस्या करते समय ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत विषमताओं को ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों के प्रभुत्व को भी नकारा और विभिन्न वर्गों में बांटने वाली जाति व्यवस्था का विरोध भी किया। उनके अनुसार समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और महत्व दिया जाना चाहिए। घासीदास ने मूर्ति-पूजा का विरोध किया। उनके अनुसार उच्च वर्गों एवं मूर्ति पूजकों में गहरा संबंध है। घासीदास जी पशुओं से भी प्रेम करने की शिक्षा देते थे। वे पशुओं पर क्रूर रवैये के खिलाफ थे। सतनाम पंथ के अनुसार खेती के लिए गायों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घासीदास के उपदेशों का समाज के पिछड़े समुदाय में गहरा असर पड़ा।
क्या हैं गुरु घासीदास के सप्त सिद्धांत?
गुरु घासीदास के सात वचन सतनाम पंथ के सप्त सिद्धांत के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिसमें सतनाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद एवं हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्रीगमन का निषेध और दोपहर में खेत न जोतना आदि हैं। बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिये गये उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति प्राप्त हुई।