Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में कोरोना मरीज मिले है। राज्य में कोविड बीमारी नियंत्रण में है अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है।
पूर्व में जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल बेमेतरा, में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत तीन राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की हार पर गुरुवार को मंथन हुआ। कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग में सबसे ज्यादा निशाने पर कमलनाथ रहे, जिनके भरोसे पार्टी को मध्य प्रदेश की सत्ता मिलने की उम्मीद थी। जहां बीते 20 सालों से भाजपा सत्ता पर काबिज है। फिर भी कांग्रेस की यहां करारी हार हुई और इसका असर मीटिंग पर भी दिखा। एक तरफ कई नेताओं ने कमलनाथ पर निशाना साधा तो कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से अपील की कि वे भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करें। कई नेताओं ने मांग की कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर समय रहते ही फैसला लिया जाए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी निशाने पर रहे, जहां कांग्रेस अपनी जीत मान कर चल रही थी। इस दौरान यह चर्चा भी हुई कि कमलनाथ और भूपेश बघेल दूसरे नेताओं की नहीं सुन रहे थे। यहां तक कि कमलनाथ ने तो केंद्रीय नेतृत्व को भी नजरअंदाज किया था।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस दौरान कमलनाथ की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार कमलनाथ मीटिंग ही छोड़ कर चल दिए, जब वह सलाह से असहमत नजर आए। मुकुल वासनिक तो नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक नारा ‘जय-जय कमलनाथ’ भी था। यह ऐसा ही था कि जैसे चुनाव कमलनाथ के नाम पर ही लड़ा जा रहा हो और उसमें पार्टी का कोई मतलब ही न हो। इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि कांग्रेस का तीनों राज्यों में वोट प्रतिशत लगभग पहले जैसा ही रहा। लेकिन भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी और कुछ आदिवासी दलों के हिस्से का वोट झटककर अपनी ताकत बढ़ा ली।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजभवन में मंत्रीगणों का शपथ ग्रहण समारोह होना है. बता दें कि आज विष्णुदेव साय के मंत्री मंडल का विस्तार हो रहा है। जिसमें कुल 9 विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत शासन की वेबसाइट आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर शुक्रवार 22 दिसंबर को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यशाला किया जा रहा है। इसके तहत मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस ओ 12 में पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 2 बजे तक यह प्रशिक्षण होगा। इसके उपरांत विभागाध्यक्ष इंद्रावती भवन के हाल क्रमांक 4 में यह प्रशिक्षण होगा। इस प्रशिक्षण में समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारी, स्व पंजीयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शामिल होंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने किरण सिंह देव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी. और कहा,  मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
रमन सिंह ने भी दी बधाई  – उन्होंने X पोस्ट में लिखा , जगदलपुर विधायक श्री@KiranDeoBJPजी को@BJP4CGStateकी जिम्मेदारी प्राप्त होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा पूरी उर्जा के साथ अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए “सबका साथ और साथ विकास” की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होगी।
Image
 
Image
 
 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सत्ता पक्ष को महतारी वंदन योजना और धान खरीदी पर घेरा. विधायक ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अनुपूरक बजट से समझ में आया कि केवल यह 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिससे यह आंकलन निकल रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी.
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसानों से अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में 21 क्विंटल 3100 में धान खरीदी की बात कही गई. जबकि हमने 20 क्विंटल की बात कही थी, तब इसका विरोध किया गया. कल 21 क्विंटल का आदेश जारी हुआ, लेकिन प्रावधान नहीं है. आदेश जारी कर दिया, लेकिन सोसायटी को आदेश दिया. 700 क्विंटल छोटी सोसायटी और 1600 से ज्यादा बड़ी सोसायटी नहीं खरीद पाएंगे. किसानों को न्याय योजना की चौथी क़िस्त दें. जल्द मंत्रिमंडल का गठन कीजिए, मुख्यमंत्री जी
उमेश पटेल ने कहा कि भाजपा की फ्लैगशिप योजना ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए बजट में 1200 करोड़ के प्रावधान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसे मार्च तक के लिए अनुपूरक बजट माने तो जो प्रावधान किया गया है, और इनके कैलकुलेशन के हिसाब से चले तो 1 महीने में 300 करोड़ रुपए है. और इस अनुपूरक बजट से समझ में आया कि केवल यह 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिससे यह आंकलन निकल रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी. इन्होंने पहले किसानों को ठगा और अब माताओं को ठगने का काम कर रहे हैं.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि उनके 5 साल के बजट और हमारे बजट में बहुत अंतर है. हमारा बजट मोदी जी की गारंटी का बजट है, लेकिन इनका बजट एटीएम का बजट होता था. आपकी न्याय योजना केवल हाईकमान तक पहुंची है. यह बजट और भी ऊपर जाता था.
उन्होंने कहा कि 25 तारीख को छुट्टी नहीं रहेगी, 25 तारीख को हम दो साल का बोनस देंगे, और प्रशासन ऐसे चलती है. महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार आपको किसने दिया. यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है. इसे भाजपा ने महसूस किया है, और हम यह भी देखेंगे पूरी तरह की कितने विवाहित है और कितने अविवाहित है. कांग्रेस की आदत है, गरीबों का मजाक बनना.
अजय चंद्राकर ने कहा कि 18 लाख मकान बनाए जाएंगे, राज्य के राज्यांश के लिए और यह ऐतिहासिक कार्य विष्णुदेव साय ने किया है. 5 साल से जिसका इंतजार गरीबों ने किया. निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ सभी गरीबों को उनका आवास मिलेगा. अजय चंद्राकर ने कहा कि इस योजना का सोशल ऑडिट किया जाना चाहिए. 15 साल में 5 लाख पंप कनेक्शन देना लंबित है. सिंचाई की ओर कोई ध्यान नही दिया, केवल धान, धान और धान का ही राग आलापते रहे. शराब घाटोले की जांच को लेकर कहा कि ईडी को सरकार पूरा सहयोग करे.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। अयोध्या में होने वाले इस महा आयोजन में ननिहाल से 300 मीट्रिक टन चावल भेजा जाएगा। 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन चावल भेजेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर चावल से भरे ट्रकों को रवाना करेंगे।
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया भगवान श्री राम लला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। इस भव्य आयोजन में होने वाले भंडारे में प्रदेश के सभी राइस मिलर्स मिलकर अच्छी किस्म के चावल भेजेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। 28 दिसंबर को वे ट्रकों को रवाना करेंगे।
बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय दुआ ने बताया अयोध्या में होने भगवान रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। जिसके लिए आयोजन समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सभी राइस मिलर्स मिलकर 300 मीट्रिक टन से अधिक चावल भेजेंगे। 15 से अधिक ट्रकों के माध्यम से चावल भेजा जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 22 दिंसबर को दिल्‍ली जाएंगे। मुख्‍यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी दूसरी दिल्‍ली यात्रा होगी। इस बार वे दो दिन तक दिल्‍ली में रुकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम 22 दिसंबर को नियमित विमान से दिल्‍ली जाएंगे, जहां वे पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके आलाव वे पार्टी के कुछ अन्‍य राष्‍ट्रीय नेताओं से भी मिल सकते हैं, लेकिन सभी की निगाहें नड्डा और शाह के साथ होने वाली मुलाकात पर रहेगी। वजह यह है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्‍तार पर चर्चा होने की उम्‍मीद की जा रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विस स्पीकर रमन सिंह से धरमजीत सिंह और महिला विधायक ने मुलाकात की. जिसकी जानकारी देते रमन सिंह ने बताया कि विधानसभा में भरतपुर सोनहट विधायक रेणुका सिंह, जशपुर विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक गोमती साय से सौजन्य मुलाक़ात हुई। इस दौरान अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों से विजयी होकर आईं महिला सदस्यों से सार्थक संवाद हुआ।
वही एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, गतदिवस विधानसभा में तखतपुर से विधायक धरमजीत सिंह से सौजन्य मुलाक़ात हुई। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए सदन के विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।