Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। टंक राम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली. बलौदा बाजार से टंकराम वर्मा जो पहले केदार कश्यप के पीए रह चुके है आज उन्ही के साथ मंत्री मंडल की शपथ लेंगे. केदार कश्यप से पहले टंक राम वर्मा रमेश बैस के पीए रह चुके है जो अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल है।
संभागवार और वर्गवार मंत्री मंडल के बटवारे को देखा जाए तो सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री के साथ 3 मंत्री बनाए गए है. रायपुर संभाग से 2 मंत्री, दुर्ग संभाग से डिप्टी सीएम के साथ 1 मंत्री,बिलासपुर संभाग से डिप्टी सीएम के साथ 1 मंत्री और बस्तर संभाग से केवल एक मंत्री बनाया गया है. वहीं वर्ग वार की बात करें तो साय कैबिनेट में ओबीसी वर्ग का दबदबा है. 5 ओबीसी वर्ग के नेताओं को मंत्री मंडल में जगह दी गई थी. एसटी से 3 ,जनरल से 3 और एक मंत्री एससी वर्ग से बनाया गया है.
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश की जनता से सीधा रिश्ता रखने वाले प्रदेश के एकमात्र नेता बृजमोहन अग्रवाल है जिसके प्रदेश भर में लोकप्रियता है। एक ऐसे नेता है जो सीधे जनता से जमीनी रिश्ता रखने वाले है। बृजमोहन प्रदेश में ऐसे जनसेवक के रूप में स्थापित है जो धर्मात्मा तो है ही सनातन धर्म की ध्वजा बुलंदी से उठाए हुए आगे बढ़ रहे है। जिन्हें पूरे प्रदेश की जनता उनके धार्मिक क्षेत्र में योगदान को लेकर स्नेहवश मोहन भैइया के नाम से संबोधित करती है। रायपुर दक्षिण विधानसभा से आठवीं बार ऐतिहासिकर जीत हासिल करने वाले राजधानी के सबसे लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल है जिसे उनके विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश की जनता बड़े से बड़े पद पर देखना चाहती है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बृजमोहन अग्रवाल शायद सबसे पसंदीदा नेता हैं। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पटावा सरकार में मंत्री रहे इसके बाद  रमन सिंह सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बायो टेक्नोलॉजी, पशुपालन, मछली पालन, अयाकट, धार्मिक ट्रस्ट जैसे विभाग भी हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को 67.919 मतों के अंतर से पराजित किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। संसद में सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. वहीं, छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालयों में भी प्रदर्शन हो रहा है. साथ ही राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक सुभाष स्टेडियम के सामने भी कांग्रेसी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस प्रदर्शन में पीसीसी चीफ दीपक बैज, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. कुछ देर में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ने सदन की अवमानना को लेकर कांग्रेस के सांसद नकुलनाथ, डीके सुरेश और दीपक बैज को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया. इसी के साथ निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है. इनमें कुल 100 सांसद लोकसभा के हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली. साल 2013 में जायसवाल पहली बार महेंद्रगढ़ से विधायक बने। इसके बाद अब 2023 में जनता ने इन्हें विधायक को चुना है। सन 1976 में जन्मे श्याम बिहारी जायसवाल कोरिया जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने एमएससी तक पढ़ाई की है । राइस मिल के पेशे से जुड़े हुए हैं ।
2010 में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए थे । साल 2023 के चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के रमेश सिंह को 11880 वोटो से हराकर जीत हासिल की है । मनेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में ही नाराजगी थी इसका पूरा फायदा श्याम बिहारी जायसवाल को मिला। स्थानीय मुद्दों को लेकर 2018 में चुनाव हारने के बाद से सक्रिय थे और 2023 में जनता ने इन्हें अपना प्रतिनिधित्व दिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।
कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।
 
बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ
राम विचार नेताम ने ली मंत्री पद की शपथ
दयालदास बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ
केदार कश्यप ने ली मंत्री पद की शपथ
 
लखन लाल देवांगन ने ली मंत्री पद की शपथ
 
 ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
 
लक्ष्मी राजवाड़े ने ली मंत्री पद की शपथ
 
टंक राम वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
 
श्याम बिहारी जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

 
panchayattantra24.-रायपुर। 9  मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, बीजेपी शुरू से कहती है कि हम सबको स्थान देते हैं. नए लोगों को भी मौका देते हैं. बीजेपी के वर्कआउट में इन चीजों को सामने रखा है. मुख्यमंत्री से लेकर पूरे कैबिनेट का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जो कल्पना की है। 
टीम में अनुभव भी है जोश भी है. अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने का हमने वादा किया है.मोदी की गारंटी के माध्यम से जो घोषणा पत्र लाए हैं. उस संकल्पना को पूरा करने के लिए विष्णुदेव साय की टीम काम करेगी. छत्तीसगढ़ की सेवा, फिर से विकास की गति और भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने का जो हमने संकल्प लिया है उस पर काम किया जाएगा। 
कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनाव को देखकर करने के सवाल पर नितिन नबीन ने कहा कि 2024 हमारे मिशन में है ही जहां सरकार बनती है वहां विकास की योजना से जोड़ते हैं. मुझे उम्मीद है आज छत्तीसगढ़ में जो काम ठप है. जिस प्रकार से चीज रुक गई थी उसको तेज करने का काम नई टीम को करने का मौका मिलेगा। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी विधायक लक्ष्मी राजवाड़े कुछ देर में मंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ लेने से पहले बीजेपी विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,  ”बीजेपी ने मेरे जैसे छोटे पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया है. मुझे खुशी है कि मैं सिर्फ भटगांव विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगी…महिलाओं को मौका दिया जाएगा” प्राथमिकता और पीएम मोदी की गारंटी में सब कुछ संभव है। महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के निर्देशानुसार काम करूंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ही है। पहली बार विधायक बनी और अब सीधे मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल रही है। समाचार पत्र से बातचीत में महिला विधायक ने कहा -मेरे लिए सौभाग्य का ही विषय है कि इतनी कम उम्र में पार्टी ने मुझे इतना बड़ा दायित्व दिया है। बहुत ही अच्छा लगा ।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  शपथ से पहले लक्ष्मी राजवाड़े अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर के वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान राम से आशीर्वाद लिया।
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय के मंत्री मंडल का विस्तार हो गया है। जिसमें कुल 9 विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। जिन्हें आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इन 9 विधायकों में लक्ष्मी राजवाड़े, राम विचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल,  केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी,दयालदास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है।