Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। अजा दोपहर पीएम मोदी से मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम अरुण साव- विजय शर्मा ने मुलाकात की। सौजन्य भेंट में छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सीएम साय ने कहा, प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
वही अरुण साव ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को विकसित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में अहम है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं दैनिक अग्रदूत के स्थानीय संपादक के.के. शर्मा की माता प्रेमलता शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने प्रेमलता शर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शर्मा के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर जल्द ही रोक लगेगी। सीएम साय ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में यह बात कही है। सीएम साय ने कहा कि पिछली सरकार में (कांग्रेस) धर्मांतरण तेजी से हुआ। और शिकायत कर्ता के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार में रहते कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपनी वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही है। अब हमारी सरकार धर्मांतरण नहीं होने देगी। बीजेपी की सरकार जल्द ही धर्मांतरण पर रोक लगाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी से छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी की गारंटी’ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय व पहल की जानकारी दी।
साय ने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार से मिली इस राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। धान उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में धान उत्पादन पर प्रोत्साहन योजना के लिए राशि का प्रावधान भी किया है।
सुशासन दिवस के अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में नगरीय निकायों में स्थापित अटल चौक में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 25 दिसंबर के पहले नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। यह स्वच्छता अभियान नगरीय निकायों में 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह तक आयोजित होगा।
सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
panchayattantra24.-रायपुर। छग में दो नए मरीज फिर मिले है. दुर्ग जिले में कल एक नए मरीज वही राजधानी रायपुर में एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है. वही स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 21 दिसंबर तक कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के अब तक 22 मामले सामने आए हैं. इस बीच बीते 24 घंटों में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक शख्स की मौत हुई है. JN.1 वेरिएंट का सबसे पहला मामला केरल से ही सामने आया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,997 हो गए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 594 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग और WHO का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं. बस सावधानी जरूर बरतें. WHO ने बुधवार को कोरोना को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत किया है. गाइडलाइन में कहा है कि भीड़भाड़ वाले या बंद स्थान और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें. सोशल डिस्टेंसिंग को भी आदत में डालें. यह जरूरी भी है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीज बढ़ने के बाद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में एडवाइजरी जारी की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है. छत्तीसगढ़ से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है. वहीं टीएस सिंहदेव को संजोयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में 10 वी वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 21 दिसंबर को हुआ था जिसमे छग पुलिस के सितलेश पटेल जो कि राजनांदगांव पुलिस में पदस्थ है. सितलेश ने 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर कास्य पदक हासिल किए छग वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन (एम) के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ी आए थे।
सितलेश पटेल ने इसके पूर्व नेपाल में भी मेडल ले चुके है उनके इस उपलब्धि पर बॉडी टेक राजनांदगांव के मालिक अमित अजमानी सेवानिवृत खेल डायरेक्टर यूनिवर्सिटी रविंद्र मिश्रा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल हेमंत परमाले सीनियर उपाध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर रायपुर जिला जिम एसोसिएशन के सचिव पोषण बांधे प्रोटीन विला के मालिक दुर्गेश साहू पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छग के महासचिव ऊदल वाल्मीकि अध्यक्ष लखपति सिंदूर ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। कुछ देर बाद सीएम साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव 22 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज वे राष्ट्रिय नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे और छग के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।