Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छग कांग्रेस के नेता टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस को 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किया है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्राउडफंडिंग शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत के 48 घंटों में पार्टी को एक लाख 13 हजार लोगों ने डोनेट किया है। ‘डोनेट फॉर देश’ के तहत कांग्रेस को करीब तीन करोड़ रुपये का चंदा मिला है।
कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया, कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ पर पार्टी 138, 1380, 13,800 और 1,38,000 रुपये का चंदा ले रही है। लोग इससे ज्यादा डोनेट करना चाहें तो कर सकते हैं। पार्टी को सबसे ज्यादा 138 रुपये का ही चंदा मिला है। शुरुआत में सिर्फ 32 लोगों ने ही एक लाख 38 हजार का चंदा दिया है। इसके अलावा 626 लोगों ने 13 हजार 800 रुपये डोनेट किए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर छत्तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।
वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि थाने और दुर्ग की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात वैशाली नगर क्षेत्र से दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दीपक नेपाली से पूछताछ जारी है। आरोपित पर अपहरण, लूट सहित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज है। दीपक नेपाली लंबे समय से महादेव एप से भी जुड़ा था और महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि चंद्राकर के संपर्क में भी था।
महादेव आनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद कर दिया गया है। महादेव ऐप चलाने वाले दो मुख्य लोगों में रवि उप्पल पहले ही दुबई में नजरबंद है और अब सौरभ चंद्राकर को भी पकड़ा गया है। दिसंबर के पहले हफ़्ते रवि उप्पल को हिरासत में लिया गया था और तब से हिरासत में ही है।
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया था। इसी का संज्ञान लेते हुए यूएइ सरकार ने दोनों को धरदबोचा है। आरोपित सौरभ को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि उसके भाग जाने का खतरा है। स्थानीय अधिकारी फिलहाल उस पर नजर रखे हुए हैं और दोनों आरोपियों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब हो कि 6,000 करोड़ के इस स्कैंडल को इसी साल के अक्टूबर में इडी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विशेष मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम अदालत के सामने रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। दोनों कथित तौर पर महादेव सट्टेबाजी प्लेटफार्म के जरिए मनी लान्ड्रिंग और हवाला लेनदेन करते रहे हैं।
महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर पुलिस ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।
PT- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चार वीर बच्चों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान वीर बालकों को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के द्वारा दिया जा रहा है।
अमर ज्योति जाहिरे ने पिकनिक के दौरान अपने दोस्त को डूबने से बचाया था। उन्हें साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। छाया विश्वकर्मा ने पागल कुत्ते से अपनी बहन की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानवी राजपूत ने करेंट से अपने भाई की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भामेश्वरी निर्मलकर ने तालाब में डूबने से दो बालिकाओं को बचाया। उन्हें साहिबजादा फतेह सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा. इस अवसर पर वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा. गौरतलब है कि गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।
PT- रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी 2024 से आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की फाइल और प्रोजेक्ट छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएंगी। प्रायोगिक-प्रोजेक्ट और थ्योरी परीक्षाओं के लिए पासिंग मार्क जरूरी है। इनके अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे।
गौरतलब है कि कुछ स्कूलों द्वारा समय पर माशिमं को परीक्षा के रिकार्ड नहीं भेजे जाते, इससे बोर्ड का परिणाम प्रभावित होता है और बोर्ड को उनके परिणाम रोकने पड़ते हैं। इन सबको देखते हुए स्कूलों को माशिमं ने छह माह तक रिकार्ड रखने के निदेश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नियमित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगी। इस वर्ष बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में हो सकती हैं। हालांकि अभी अधिकृत सूचना नहीं आई है। पिछले कई सालों से मार्च के एक से पांच तारीख के बीच से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
PT – रायपुर। बोनस को लेकर कांग्रेस के बयान पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है फ़ूट डालो और शासन करो। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हमने किसानों का दो साल का बोनस दिया है।
कांग्रेस ने दो साल के नाम पर एक साल के बोनस देने और दूसरे साल के बोनस देकर किसानों को ठगने का आरोप लगाए हैं। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस सत्र का बोनस देना था, उसी सत्र का दिया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मृतक किसानों की बात है तो उसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर पिछले पांच साल से सरकार में थे, क्यों बोनस नहीं दिए।
PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस के मौके पर रायपुर के कचहरी चौक पर स्थित माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्कूल में गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वीर साहबजादों की तस्वीर पर दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है, जिन्होंने मुगलों के दबाव और यातनाओं बावजूद भी हार नहीं मानी और मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में शहादत को स्वीकार किया जिसके लिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के ऐसे गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने लाने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम सभी को इस बात पर गर्व है कि देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में दिन मनाने का ऐलान किया गया है। माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की मां माता सुंदरी के नाम पर हुआ है , इस संस्था को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। यह स्कूल लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी सुभेच्छा है।
इस मौके पर साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत ही हमारी सरकार बनते ही राज्य में हमने 18 लाख पात्र परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है।
वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वो आज के दिन को वीर बालकों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस के आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और सिर्फ वीर बाल दिवस में शामिल होने की सहमति दी। उन्होने कहा कि स्कूल के बच्चों को किस बात से प्रेरणा लेनी है, इस बात का निर्णय समाज को लेना होगा और बच्चों को बताना होगा कि दो छोटे बालकों ने कैसे निडर रहते हुए शहादत दे दी और दुश्मनों के आगे नहीं झुके।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए इसे पूरे देश में राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने बच्चों को निडर रहने और दुश्मनों के सामने न झुकने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने सेवा, समर्पण और बलिदान और बहादुरी के लिए जाना जाता है।
वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिख समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को कृपाण और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही विधायक गण, सिख समाज के प्रतिनिधी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
PT – रायपुर। गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके चलते उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों पर आगामी 05 वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किए जाने के तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्त्योदय श्रेणी के 14 लाख 92 हजार 438, प्राथमिकता श्रेणी के 52 लाख 46 हजार 656, एकल निराश्रित श्रेणी के 37 हजार 708 और निःशक्तजन श्रेणी के 15 हजार 351 राशनकार्डधारियों जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल वितरण से लाभांवित होंगे।

