Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायपुर में भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में शामिल होंगे।

साथ ही छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी बलौदाबाजार राज का छठवां अधिवेशन सेम्हराडीह गांव में आयोजित होने जा रहा हैं उसमें सीएम साय शामिल होंगे। अधिवेशन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे। सुबह 10.30 बजे पहुना से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होगें।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर करेगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क देना नहीं पड़ेगा, अगले महीने 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी।

बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों के अयोध्या जाने-आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रविशंकर शुक्ल जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। पंडित रविशंकर शुक्ल लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।

PT – रायपुर। साल 2023 खत्म होने वाला है और दुनिया भर में नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, नए साल के जश्न को लेकर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर होटल, बार और क्लब में आयोजित कार्यक्रमों की सतत निगरानी के लिए निर्देश जारी किये है।

प्रभारी अधिकारीयों को जारी निर्देश के अनुसार केवल वैध लाइसेंस धारियों को ही शराब परोसने की अनुमति रहेगी, इसके साथ ही रात 12 बजे के बाद कार्यक्रम बंद कर दिए जायेंगे, किसी भी कार्य्रकम के चालू रहने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सघन जांच कर अवैध शराब परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिय गया है। नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल को खाद्य मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विधायक दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है।

मंत्री दयालदास बघेल ने दिया बड़ा बयान

विभाग मिलने के तुरंत बाद मंत्री दयालदास बघेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बघेल ने कहा कि, राशन कार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर हटाई जाएगी। अब राशन कार्ड में प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय की तस्वीर लगाई जाएगी।

PT – जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भुईयापानी हेलीपैड पहुंचे है। मुख्यमंत्री का कलेक्टर कार्तिकेया गोयल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सीओ जिला पंचायत जितेंदर यादव, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के ग्राम भुईयापानी में भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन किए। गुरुबाबा स्वर्गीय श्री धनपती पंडा द्वारा मूर्ति स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

PT – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने राजधानी के चंगोराभाठा में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या के मामले में गहन दु:ख व्यक्त करते हुए सामूहिक आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी के हुए खुलासे पर हैरानी जताते हुए इसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के झूठ और धत्कर्मों की दु:खद परिणति बताया है। उन्होंने कहा कि मृतक लखनलाल सेन ने 10 महीने पहले अपनी तीन बेटियों में से दो बेटियों की शादी की थी। मृतक परिवार को तत्कालिक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। अगर उन्हें तत्कालिक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की मदद मिल जाती तो उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना और और ना ही इस प्रकार की हृदय विदारक घटना घटित होती।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने मृतक परिवार के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ कहने से बच रही है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों ने इस नोट के मिलने और उसमें आर्थिक तंगी के चलते सामूहिक आत्महत्या करने की बात होने का दावा किया है। गुप्ता ने कहा कि टिकरापारा पुलिस मामले की जाँच करके तथ्यों का खुलासा करेगी, लेकिन अहम सवाल यह है कि यह परिवार क्या पिछले 15-20 दिनों में ही आर्थिक तंगी का शिकार हुआ? जाहिर है, यह आर्थिक तंगी हालिया दिनों में तो कतई नहीं आई।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या कांग्रेसियों के उस झूठ, कुशासन और कुनीतियों का दर्पण है, जिसमें कांग्रेस शासनकाल की काली सच्चाइयों का प्रतिबिम्ब नजर आ रहा है। अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि पाँच सालों तक प्रदेश को झूठ परोस-परोसकर अन्याय, आतंक और कुशासन की पराकाष्ठा करने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेरोजगारी की दर के आंकड़े, मंदी का असर नहीं होने, लोगों की जेब में सीधे पैसे डालने के किए गए दावे पूरी तरह झूठे थे। अब भूपेश सरकार के इन्हीं झूठे दावों की करारी सजा प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में दी है

PT – रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है लेकीन भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावना पूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। भाजपा नेता यह स्पष्ट करें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त छत्तीसगढ़ के किसानों को कब मिलेंगी, या उसे भी हड़पने की मंशा है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी की गारंटी के नाम पर 3100 रुपया प्रति क्विंटल एक मुश्त देने का वादा करके सत्ता में बैठे भाजपा के नेता यह बताएं की एमएसपी और 3100 रूपए के अंतर की राशि छत्तीसगढ़ की किसानों को कब मिलेगी? किसानों के द्वारा लिया गया कर्ज लिंकिंग के माध्यम से शत प्रतिशत वसूला जा रहा है, लेकिन किसानों को भुगतान केवल 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से ही हो रहा है। आखिर किसानों के हक और अधिकारों पर कब तक डकैती डालते रहेगें भाजपाई?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि आदतन किसान विरोधी भाजपाई चुनाव जीतते ही वादाखिलाफी पर उतर आए हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा के तमाम प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा करते दिखे लेकिन सरकार बनते हैं भाजपा नेताओं ने यू टर्न ले लिया। धान और किसान का विषय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए केवल चुनावी है, चुनाव खत्म मुद्दा खत्म। आदतन वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई अब छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपने दायित्व से भाग रहे हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने के वायदे, 2 करोड़ रोज़गार हर साल, 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने के वादे और सभी के बैंक खातों में 15-15 लाख़ के समान ही छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी का हश्र जुमला साबित होते हुआ दिख रहा है।

PT – रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अब हमें कवर्धा के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कवर्धा की जनता को मिले और उनकी ज़रूरतें भी पूरी हो, इस दिशा में कार्य करना है। कांग्रेस राज के दौरान कवर्धा में जो अशांति फैली हुई थी, उसे दूर कर अब हमें मिलकर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करना है। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पूरी जनता को मिले इसके लिए भी हमें कार्य करना है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जो घोषणाएँ की हैं, उन्हें पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। सबसे पहले प्रदेश में लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने की दिशा में राज्यांश देने की घोषणा करके प्रदेश की गरीब जनता को पक्की छत देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस भी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस ‘सुशासन दिवस’ के दिन प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा भुगतान कर प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल की है। प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी भी प्रारंभ कर दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास करने वाली पार्टी है और जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के 7 दिन बाद आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस में भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है।

विष्णु देव साय – जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, खनिज, उर्जा, वाणिज्य कर एवं परिवहन विभाग

अरुण साव – लोक निर्माण, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन

विजय शर्मा – गृह विभाग एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल – स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास, कृषि एवं किसान कल्याण

केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

दयालदास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग

लखन लाल देवांगन- वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, 20 सूत्रीय कार्य

ओपी चौधरी – वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग

टंकराम वर्मा- खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन