Browsing: रायपुर

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। मामले अब ईडी आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में अवेदन प्रस्तुत करने वाली है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पुछताछ की थी। वहीं, रामगोपाल को पूछताछ के लिए पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी जब रामगोपाल अग्रवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी की टीम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपुत की कोर्ट में पहला आवेदन पेश किया था। लेकिन कोर्ट ने राज्य पुलिस से उनको तलाशने के लिए मदद लेने के निर्देश दिए थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल जवानों के उपचार की स्थिति जानने गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। इस घटना में घायल 27 साल के जवान को अपना पैर खोना पड़ा है। एक जवान को गोली लगी है। भावुक परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद थे। क्रासफायरिंग में मृत बच्ची की माँ का भी इलाज वहां चल रहा था।
यह गृह मंत्री के लिए भी बहुत भावुक क्षण था। पीड़ित परिवारजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि ये हम सभी के लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। हम सब आपकी पीड़ा को महसूस कर रहे हैं। जिस जवान की पत्नी अपने पति की पीड़ा देखकर चीत्कार रही थी उसे संबल बंधाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बहन यह पीड़ा हम सबकी है। हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं।
वहां मौजूद अधिकारियों से गृह मंत्री ने कहा कि जो जवान अपने देश की सुरक्षा के लिए, अपने लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त पर निकलते हैं। उन पर इस तरह कायराना हमला किया जा रहा है। यह बौखलाहट है। इस तरह की क्रूरता को बख्शा नहीं जाएगा। जिस जगह माओवादियों ने जवानों पर हमला करने का निर्णय लिया होगा, इस बात की आशंका भी होगी कि वहां पर मासूम ग्रामीण भी चपेट में आ सकते हैं। इस पर भी क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं। उन्हें मजबूत करेंगे। उन्हें हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे। गृह मंत्री के साथ आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और नारायण चंदेल ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट कर दी नववर्ष की बधाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों की मेधा एवं कड़े परिश्रम को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से देश को वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी दक्षता से आगे बढ़ा रहे हैं, उससे निश्चित रूप से देश को निकट भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को नववर्ष के अवसर पर अमूल्य तोहफा दिया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले ।उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ,डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवम हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीआरपीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट की उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। ड्राइवर यूनियन की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. विधानसभा रोड ज्ञान गंगा स्कूल चौक के पास सभी ड्राइवर इकट्ठे हुए हैं. सभी हिट एंड रन मामले में बनाए गए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस कानून के खिलाफ लगातार चालक प्रदर्शन कर रहे हैं. चालक शहर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं. साथ ही नारेबाजी भी कर रहे हैं। 
आंदोलनकारी ड्राइवर्स छोटी गाड़ी, कार समेत आम जनता की गाड़ियों को जाने दे रहे हैं. जबकि स्कूल बस, ऑटो, जीप, सामान ढोने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है. पुलिस की समझाइश के बाद भी ड्राइवर्स मानने को तैयार नहीं हैं. प्रदर्शन को देख एक कॉलेज बस को लौटना पड़ा. इसके अलावा कई मालवाहक गाड़ियों को भी रोक दिया गया। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देते हुए 15 फ़रवरी को कोंडागांव जिले में आयोजित बंजारा समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने संघ के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।
गौरतलब है कि बंजारा समाज के आराध्य देव संत सेवालाल महाराज की जयंती पर प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव राम नायक, अजय नायक एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। लोगों को नई जिंदगी देने के लिए स्मार्ट सिटी रायपुर में ऑर्गेन डोनेशन और ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर डेवलप किया जाएगा. इसके लिए केंद्र की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर आईआईएससी बंगलुरु एक मंच तैयार कर रहा है. ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम आपात स्थिति में किसी जान बचाने के लिए या फिर दुर्घटना के वक्त काम आता है. रायपुर नगर निगम से जु़ड़े अफसरों का कहना है कि हर एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगाया है गया है। 
जीपीएस सिस्टम आईटीएमएस से जुड़ा रहेगा. जैसे ही एंबुलेंस ट्रैफिक सिग्नल के 200 मीटर के दायरे में पहुंचेगा वैसे ही ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हो जाएगी. जीपीएस की मदद से एंबुलेंस की स्पीड और वो कहा हैं उसपर भी नजर रखी जा सकेगी. नए सिस्टम की मदद से मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा और उसका इलाज शुरु हो जाएगा। 
ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम मरीज की जिंदगी बचाने और ट्रांसप्लांट में तेजी लाने का एक अचूक तरीका है. ग्रीन कॉरिडोर परियोजना में मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए रास्ता चुना जाता है. जो रास्ता चुना जाता है उसमें ट्रैफिक का फ्लो कैसा है कितना है और कैसे उसे क्लियर करना है ये तय किया जाता है. जीपीएस सिस्टम के जरिए मरीज की गाड़ी की लोकेशन मॉनिटरिंग की जाती है. जैसे ही एंबुलेंस ट्रैफिक सिग्नल के दायरे में पहुंचने वाला होता है ट्रैफिक सिग्नल को ग्रीन कर दिया जाता है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस ने 4 जनवरी को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश भर के सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन होगा।
छत्तीसगढ़ से इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज इस बैठक में शामिल होंगे। महंत आज से ही दिल्ली में रहेंगे, वहीं बैज 3 जनवरी को दिल्ली जा सकते हैं। जनवरी को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में भारत न्याय यात्रा प्रमुख चर्चा का विषय होगा। यात्रा को लेकर जो रोडमैप है, किन राज्यों में क्या गतिविधियां होंगी, किस राज्य में कितने दिन और कहां-कहां यात्रा जाएगी इन सभी चीजों को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। 100 टन सब्जियां छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी जाएगी। सीएम साय ने ट्विटर पर बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है।
मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।