Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर चिंता जताई है। राज्य शासन के एहतियात बरतने और हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया है। उनके निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने एक आदेश जारी किया है।
रजिस्ट्रार जनरल ने सभी अदालतों को आदेशित किया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों सहित अन्य को सलाह दी जाती है कि वे मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही कोरोना नियंत्रण के सभी दिशा-निर्देशों पर अमल करने के लिए कहा गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होने जा रही है. कैबिनेट मीटिंग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट रूटीन विषय होता है सभी विभागों के नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. छत्तीसगढ़ के जनहित के लिए जो अच्छा होगा वह बड़े फैसले पर चर्चा होगी. मोदी की गारंटी के हर पहलू को पूरा करेंगे. इसके साथ ही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है।
22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किये जाने पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, माता कौशल्या की धरती है. 500 साल बाद भगवान का घर में प्रवेश होगा, 500 साल भगवान राम ने बाहर में जीवन बिताया. अयोध्या के बाद छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा खुशी है. इसलिए उस दिन को ड्राई डे घोषित किया गया है इसके साथ ही उत्साह में किसी प्रकार के कोई घटना ना हो. इस लिए ये फैसला लिया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।
गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांगुली का बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया।

panchayattantra24.-रायपुर। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर डिप्टी सीएम अरुण साव ने काम-काज संभाला। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ।।ॐ श्री गणेशाय नमः।। आज प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर अपने प्रभार मंत्रालय के सहयोगियों एवं परिवार की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। आप सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन कर्म साधना से राष्ट्र आराधना हेतु संबल बने इसी अभिलाषा के साथ।।
एक पोस्ट में बताया कि आज छत्तीसगढ़ सीएमओ संघ के सभी मित्रों से भेंट हुई, सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सभी सहयोगियों से कई विषयों पर चर्चा हुई।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पुलिस मुख्यालय में आज से बजरंगबली बिराज गए हैं। पहली बार पीएचक्यू पहुंचे डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद उन्होंने पीएचक्यू के आला अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी अरुण देव गौतम सहित अन्य आला अफसर मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम शर्मा ने पीएचक्यू की बैठक में सबसे पहले अफसरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद विभागीय कामकाज की जानकारी ली। गृह मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियान पर भी अफसरों के साथ विस्तार से बात की।

panchayattantra24.-रायपुर। वन एवं जलवायु,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान इष्ट जन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे. मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित विकास करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. छत्तीसगढ़ के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए काम करने का हमने संकल्प लिया है. सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हमारी सरकार विकास के दिशा में कार्य कर ही है. हम सभी छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे. स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बघेल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय नवा रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग से परिचय कराते हुए उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी।
साय कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर गहनता से चर्चा होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये जायेंगे। जिन दो योजनाओं पर कैबिनेट गंभीरता से मंथन करेगी उनमे महतारी योजना और गरीबों को 500 रुपये में सिलेंडर योजना प्रमुख हैं। इन दोनों योजनाओं को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाए और इसका लाभ किस तरह समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इस पर मंत्री और अफसरों के बीच भी वार्ता होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज छत्तीगसढ़ सरकार के कैबिनेट की मीटिंग नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होने जा रही है। यह मीटिंग इसलिए भी खास हैं क्योंकि मंत्रियों को विभागों के आबंटन के बाद यह पहली बैठक है। इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग से परिचय कराते हुए उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी।
साय कैबिनेट में आज मोदी की गारंटी पर गहनता से चर्चा होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये जायेंगे। जिन दो योजनाओं पर कैबिनेट गंभीरता से मंथन करेगी उनमे महतारी योजना और गरीबों को 500 रुपये में सिलेंडर योजना प्रमुख हैं। इन दोनों योजनाओं को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाए और इसका लाभ किस तरह समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इस पर मंत्री और अफसरों के बीच भी वार्ता होगी।
दरअसल साय सरकार एक बार फिर से राजिम मेले को कुम्भ का दर्जा दिए जाने की तैयारी में हैं। पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही भूपेश सरकार ने प्रस्ताव लाकर राजिम कुम्भ का नाम राजिम पुनी मेला कर दिया था। तब पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ था। कांग्रेस ने सरकार बनाने के बाद दावा किया कि वे मेले के प्राचीन नाम को बहाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने तर्क दिया था कि प्राचीन नाम राजिम माघ पुन्नी मेला था न कि राजिम कुंभ और 2006 में भाजपा सरकार ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नाम बदलकर इसे कुंभ मेला कर दिया।
panchayattantra24.-रायपुर। ड्राइवरों की हड़ताल से छग की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री साय ने अफसरों को अहम निर्देश दिए है। आज दोपहर हुई हाईलेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश
आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए
ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में
अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी
भ्रामक जानकारी न फैलने पाए
जनता तक सही जानकारी पहुँचे
अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही