Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद स्वरूप प्रसादी भेंट की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके शासकीय आवास पर सौजन्य मुलाकात की।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी पार्टी बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 6 जनवरी से बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से होगी। सरकार बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा आयोजन है। जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
CM बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बस्तर आएंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार वित्तीय प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। जितने भी सरकारी दफ्तर निजी भवन में चल रहे वो अब सरकारी भवन में शिफ्ट होने वाले हैं। सरकारी राशि से बड़े बड़े भवन मोटे किराए पर लेने वाले अफसरों की अब सांठगांठ को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। किराए के नाम पर मलाई खाने वाले अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जिन विभागों का निजी भवनों में दफ्तर है, उनके बड़े अधिकारी अब विभागीय मंत्रियों के बंगला की परिक्रमा शुरू कर दिए हैं। ताकि कुछ सफाई देने का मौका मिल सके और अपनी पर गर्दन लटकती तलवार से बचा जा सके।  कई अधिकारी तो अपनी ही बिल्डिंग को सरकार को किराए पर देकर हर महिने लाखों रुपए छाप रहे हैं। जबकि सरकार के सभी विभागों का सरकारी भवन है । अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार कई तरह के बहाने बनाकर सरकारी विभागों को निजी भवन से संचालित करने का षड्यंत्र रच कर सरकार को चूना लगा रहे है।
नई सरकार आने के बाद अब निजी भवनों में चल रहे सरकारी दफ्तरों की शिफ्टिंग की बारी है। जिन अधिकारियों ने विभाग की खुद की बिल्डिंग होने के बाद भी किराये पर निजी भवन लेने वाले अधिकारियों को दण्डित करने के मूड में है। एक भाजपा नेता ने बताया कि जल्द ही ऐसे भवनों की सूची सरकार को सौंप  कर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।  पुराने रायपुर और नए रायपुर में काफी तादात में सरकारी भवन खली हो चुके हैं क्योकि उन्हें नया रायपुर में खुद का भवन मिल गया है। अधिकतर विभागों का अपना खुद भवन नया रायपुर में बन गया है और वे शिफ्ट भी हो गए हैं लेकिन अधिकारी किस तरह से सरकारी खजाने को ठिकाने लगाने के लिए खेला कर रहे हैं, इसकी एक तस्वीर छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के इस कारनामे के बाद सामने आई है। अधिकारी अपने निजी फायदे के लिए सरकारी भवन खाली होने के बाद भी निजी भवनों को भारी भरकम किराये पर लेकर अपनी जेबें भर रहे हैं और शासन को चूना लगा रहे हैं। राजधानी में कई ऐसे सरकारी संस्थाएं हैं जो विभिन्न कालोनियों में निजी मकानों में किराये में  संचालित हो रही है।  हर माह कमीशन के रूप में लाखो रूपये भ्रष्ट अधिकारियों की जेब में जा रही है और सरकार को लाखों रुपए का किराया देना पड़ रहा है जबकि राजधानी में खाली भवनों की कमी नहीं है। प्रदेश में मितव्ययता का ढोल पीटने वाली पिछली सरकार हकीकत में कैसे काम की है इसका ताजा उदाहरण रवि नगर जैसे पॉश कालोनी में संचालित हो रहे छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड का दफ्तर गवाही दे रहा है। साय सरकार आने के बाद अब इनके दिन लदने वाले हैं। अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए बड़े किराए वाले निजी भवन में दफ्तर को शिफ्ट कर दिया गया है, मजे की बात ये है कि इनके विभाग की खुद की सरकारी भवन खाली धूल फांक रही है। ये सरकार और उसके भ्रष्ट अधिकारी और सरकारी सिस्टम का ही खेल है कि आज प्रदेश कई हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज तले तबा हुआ है. ऐसे कई उदहारण हैं की खुद की बिल्डिंग होने के बाद निजी भवनों को किराये पर लिया गया है।
अपने किसी चहेते को फायदा दिलवाने के लिए ऐसा अधिकारयों ने किया गया है, कहा जा रहा है कि किराए के रूप में सरकार को भारी रकम चुकानी पड़ रही है। जब नई सरकार फिजूल खर्ची पर रोक लगाने अधिकारियों को नसीहत दे रही है, लेकिन अधिकारी हैं कि अपने निजी फायदे के लिए सरकारी पैसे की बंदरबांट करने से बाज नहीं आ रहे है। कई नेताओं  ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब सरकारी भवन मौजूद है तो प्राइवेट भवनों में सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट करने का औचित्य नहीं बनता। सीधा सीधा यह भ्रष्टाचार का एक बड़ा जरिया बनता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी भवन होने के बावजूद लाखों रुपए किराया चुका कर उन्हें वहां से संचालित किया जा रहा है। सरकार का इस मामले में स्पष्ट आदेश है कि मितव्ययिता और नियमों के अनुसार ही काम हो यदि कोई विभाग सरकारी व्यवस्था को खराब करने की हिमाकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी से मुलाकात की. X पर फोटो साझा करते बताया कि कल शाम सुखद बातचीत हुई कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र अभियान के संबंध में।
उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया और यह सुनिश्चित करने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने का अनुरोध किया कि हमारी दृष्टि राष्ट्र की आकांक्षाओं के साथ प्रभावी ढंग से मेल खाती है। सहयोगात्मक रूप से, एक समावेशी और संपूर्ण परामर्श प्रक्रिया के माध्यम से, हमारा लक्ष्य आम जनता और प्रमुख हितधारकों के विविध दृष्टिकोणों को शामिल करना है जिनकी अंतर्दृष्टि एक व्यापक और प्रतिनिधि घोषणापत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। देर शाम 6 घंटे तक महानदी भवन मंत्रालय में चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित में बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क सायकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए।
भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला – अग्रवाल ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने एवं राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अग्रवाल ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके। उन्होंने पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन वाले शहरों में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉलरोड बनाएंगे। सरगुजा के रामगढ़ और चैतुरगढ़ जैसे स्थानों का विकास हिल स्टेशन के रूप में करेंगे ताकि यहां राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभा सके। श्री अग्रवाल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों एवं मेले महोत्सवों के विकास पर विशेष ध्यान दें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एआईसीसी की बैठक है. जो हमारी तीन दिन की बैठक थी उसकी रिपोर्ट आज हाई कमान को हम सौपेंगे. उसे पर चर्चा होगी. जो भी दिशा निर्देशों होगा हम आगे बढ़ेंगे।
बड़ी प्रशासनिक फेरबदल पर बोले पूर्व सीएम ने कहा कि नई सरकार बनी है. ट्रांसफर होते रहता है. अच्छा काम करें सभी अधिकारियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं”. राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर कहा कि पदयात्रा का असर होता ही है. पदयात्रा छत्तीसगढ़ में होगी तो हम शामिल होंगे ही. एआईसीसी जैसे निर्देश देगी हम उसका पालन करेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ में यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी आज उस पर चर्चा हो सकती है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए रोस्टर लागू करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि, आरक्षक और प्रधान आरक्षक साथी है, उनके साथ भी बहुत सारी तकलीफें हैं। उनकों साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित हो।
बता दें कि बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद 3 जनवरी बुधवार को पहली बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे। हालांकि कोई भी गृह मंत्री प्रभार ग्रहण करने के बाद एक बार पुलिस मुख्यालय का भ्रमण करने जाता है और यह पूर्णतः औपचारिक होता है। मगर विष्णुदेव सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा का यह दौरा अलग रहा। वे ठीक 10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे और पूरे चार घंटे अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उनकी दिलचस्पी से पुलिस अधिकारी भी हैरान थे। क्योंकि इससे पहले कोई गृह मंत्री पुलिस सिस्टम को समझने में कभी रुचि नहीं दिखाई। बहरहाल, विजय शर्मा ने तीन बिंदुओं पर चर्चा की। क्राईम, ट्रेनिंग और प्लानिंग। सबसे अधिक उनका जोर रहा पुलिस भर्ती का शेड्यूल तैयार करने पर।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर नवा रायपुर अटल नगर स्थित योजना भवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्य योजना आयोग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज गुरूवार को यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी) भवन में अपने विभागीय काम-काज के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मोदी जी की गारंटी में शामिल विभागीय योजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव श्रम विभाग एवं श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी. सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्रालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बैठक में राजिम कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को त्रिवेणी संगम राजिम में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 
इसके अलावा बैठक में सिरपुर को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कराने के सार्थक प्रयास करने पर जोर दिया गया. श्रीराम वनगमन पथ के लिए योजना बनाने और प्रदेशवासियों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाने की आईआरसीटीसी के साथ मिलकर कार्ययोजना जल्द बनाने के भी निर्देश दिए गए।