Browsing: रायपुर

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रदेश बीजेपी प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। X पोस्ट में बताया कि इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे सार्थक संवाद हुआ।
लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे – 2023 विधानसभा में बड़ी जीत के बाद माथुर का दावा है कि इस बार लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे। माथुर ने इशारा किया कि कोई जरूरी नहीं है कि सभी 11 नए चेहरे हों, विधानसभा की तरह अनुभव और युवा का मिश्रण होगा। टिकट का केवल एक ही फार्मूला होगा, जो जीतने योग्य होगा उसे ही टिकट दी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के पिताजी श्री नंद कुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं भूपेश बघेल जी एवं उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति
अशोक गहलोत ने जताया शोक – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री@BhupeshBaghel के पिता व दलित, आदिवासी व वंचित वर्ग की सशक्त ध्वनि श्री नंद कुमार बघेल जी का निधन एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल ने नंद कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है। बेटी के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाटन सदन में उनका पार्थिव देव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रार्थिया नंदनी धीवर एवं नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी द्वारा प्रशांत सोनी, उत्तम उर्फ विकम नेताम एवं पिंकी कौर के विरूद्ध मंत्रालय एवं अन्य विभागो में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी से अलग अलग कुल 12,00,000/रु रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत किये थे जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार शिकायत को गंभीरता में लेते हुए शिकायत की जांच की गई जिसमें आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थियों से ऑन लाईन, चेक एवं नगदी के माध्यम से रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 18/2024 धारा 420. 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
घटना को उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे टिकरापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों का लगातार पता तलाश मुखबीरो के सहयोग से आरोपी-01. प्रशांत सोनी पिता सुरेन्द्र सोनी उम्र 31 साल निवासी झंडा चौक बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर 
02. उत्तम नेताम उर्फ विकम नेताम पिता आंनद राम नेताम उम्र 29 साल निवासी पुजारी नगर तीन मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर छ०ग० को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राम मंदिर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस नेता राम मंदिर को लेकर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा कर देते हैं. जनता जानती है कि आपने क्या किया है. कई पुराने मुद्दों पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. मोदी जी ने सबका विकास, सबके साथ किया है। 
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा में ईडी की कार्रवाई पर दीपक बैज के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई हो तो गलत, लेकिन बंगाल में हो तो नेता प्रतिपक्ष तारीफ करे. कांग्रेस की दोहरी मानसिकता क्यों है? वहीं कांग्रेस के प्रदेश इलेक्शन कमेटी के गठन पर मूणत ने कहा कि एक बार नैय्या टूट चुकी है, और भरोसा भी टूट चुका है. पहले अपने घर को ठीक कर लें. छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार करेगी। 

 
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 जनवरी को सवेरे सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात आठ बजे वहां से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव रात साढ़े आठ बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन  हरण भवभय दारुणं । नव कंज लोचन कंज मुख  कर कंज पद कंजारुणं
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। ED ने अपनी चार्जशीट में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ₹508 करोड़ लेने का आरोप लगाया है। साथ ही असीम दास के बयान को वापिस लेने की बात को भी साज़िश बताया। असीम अपने पहले दिये बयान पर कायम रहा।
मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप के तथा कथित संचालक शुभम सोनी ने सोशल मीडिया और ईडी को भेजे ईमेल में 508 करोड़ रुपए का जिक्र किया है। शुभम सोनी के मेल की जांच किए जाने के बाद ईडी ने 1800 पन्नो का पेश किए प्रथम अभियोजन परिवाद में भूपेश बघेल के नाम का ​जिक्र किया है।
ईडी की चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम आने के बाद सांसद संतोष पांडेय ने करारा प्रहार किया है। संतोष पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, अभी तो कार्रवाई की शुरुआत हुई है। आगे पता चलेगा अलीबाबा अकेले थे या 40 चोर भी थे। 508 करोड़ का लेनदेन कैसे हुआ था, यह भी पता चलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने लगातार यह मुद्दा उठाया था।
देखें ED की चार्जशीट की कॉपी, जिसमें है भूपेश बघेल का नाम
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है।
छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। ED चार्जशीट में नाम होने पर भूपेश बघेल ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है। इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है।
महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है।
बता दें कि महादेव एप घोटला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक ओर जहां ईडी ने अपनी चार्जशीट में भूपेश बघेल के नाम का जिक्र किया है तो दूसरी ओर अब ये कहा जा रहा है कि ईडी जल्द ही भूपेश बघेल को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।