Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर के जमदेई में आयोजित ’अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह’ में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। 
मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा
देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति
देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरूण साव 10 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 10 जनवरी को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे लोरमी विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे लोरमी से खुड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 12 बजे खुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन शिविर एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
वे दोपहर एक बजे खुड़िया से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे शाम पांच बजे साइंस कॉलेज मैदान में व्यापार एवं उद्योग मेला का उद्घाटन करेंगे। श्री साव शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।
दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, कल शाम 5 बजे मंत्रालय में ये बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिया जा सकता है।
इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसान के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितैषी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी किस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी। उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी। बात अगर किसानों के हितों की है तो सरकार बदल जाने से किसानों के अधिकार समाप्त नहीं हो जाते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। हम किसानों के अधिकार की वो सारी चीजें देने के लिए तैयार हैं जो मोदी की गारंटी के तहत घोषणा किया गया था। साथ ही पिछले सरकार के फैसले किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को दिया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। पुलिस को लाश के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हो गया है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घर वालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पुलिस का बदमाशों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है, बीती रात शहर के भनपुरी इलाके के वार्ड क्रमांक चार में उत्पात मचाने वाले हुड़दंगीयों को पुलिस ने न सिर्फ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया बल्कि जहां उन्होंने दहशत फ़ैलाने की कोशिश की वहीं पर उनका जुलुस निकला, ताकि गुंडे बदमाशों को ये मैसेज जा सके की रायपुर पुलिस किसी भी हाल में बदमाशों को बख्शाने वाली नहीं है।
थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई. जिसके बाद साइबर सेल और खमतराई थाने की संयुक्त टीम को जानकारी मिली की इस उत्पात के मास्टरमाइंड पंकज कुशवाहा और इंद्रजीत सिंह रायपुर से भागने की फ़िराक में है और रायपुर रेलवे स्टेशन में मौजूद है. जिसके बाद दोनों की घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन में ही धर दबोचा.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भगवान राम को लेकर की जा रही राजनीति पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे सिस्टम को खराब करने की कोशिश की. वास्तविक चेहरा सामने आया है, और धर्म विरोधी हो गए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. भगवान राम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं, यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है।
मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राजनीति करना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास- जैसे विषयों पर पर करें. छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है. दंडकारण्य हमारी आस्था का केंद्र है. पद चरण पड़े थे, इसलिए कहा जाता है कि वहां कांटा नहीं है. भगवान राम का मंदिर बना है, हम सब जाएंगे. राम सबके हैं इसमें क्या कांग्रेस-बीजेपी.
वहीं पखांजूर में हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या पर केदार कश्यप ने शोक जताते हुए कहा कि यह हम सबके के लिए क्षति है. कल वहां गए थे, और मामले की पूरी जांच होगी. मामले के अलग-अलग पहलू बताए गए हैं. सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी. वहीं मंत्री ने हत्या के पीछे राजनीतिक षडयंत्र होने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में लगातार मामले सामने आए हैं. जरूर राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। ग्राम हथबंद में रायपुर-बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक डेढ़-दो महीने के बच्चे का शव ट्रेन से कट कर पड़ा मिला है. रिपोर्ट पर थाना हथबंद में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. बच्चे ने हरे रंग का टी-शर्ट पहना है. लाल काले रंग की टोपी, गुलाबी सफेद प्रींटदार स्वेटर और संतरे रंग के कंबल में बच्चे का शव लिपटा है। 
रायपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेन से गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. इस संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी यदि आपको मिले तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करने का कष्ट करें। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में लोग उत्साहित है. अयोध्या के साथ साथ सभी प्रदेश में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कहीं दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं विशेष अनुष्ठान को लेकर भक्त तैयारियों में जुटे हैं. प्रभु राम की बात हो तो उनके प्रिय भक्त कैसे पीछे रह सकते हैं. रायपुर राम मंदिर में भगवान की आराधना चल रही थी. प्रभु के भजनों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो रहा था इसी दौरान रामभक्त हनुमान वहां पहुंच गया और भगवान के भजन सुनकर जोर जोर से उछलकूद करने लगा। 
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राम मंदिर में एक बंदर उछल कूद करता नजर आ रहा है. यह बंदर राम मंदिर में भजन मंडली के साथ बैठ भजन का आनंद ले रहा. इस बीच कभी वह उछलकर भक्तों की पीठ पर जाता, तो कभी माइक हाथ में पकड़ लेता. उसकी उछल कूद को देख भक्त भी काफी प्रफुल्लित हो रहे हैं. कोई बंदर से हाथ मिलाता है तो कोई उसे केला दे रहा है. अक्सर बंदर के अपने आसपास देख लोग डर कर भागते रहते हैं लेकिन राम मंदिर में पहुंचे बंदर को देख भक्त खुशी खुशी उसके पास जाने लगे। 
भक्त जहां एक और ढोल मजीरे की थाप पर भजन सुनते नजर आ रहे थे , तो वहीं दूसरी ओर यह बंदर मंदिर में उछल कूदकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. मानो यह बंदर भगवान राम के भजन कीर्तन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा हो. यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे है। उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।