Browsing: रायपुर


 panchayattantra24.-रायपुर। अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई ने ग्राम निसदा आंगन बाड़ी, पटवारी कार्यालय तथा पंचायत का निरीक्षण किया। साथ ही रेत परिवहन की भी जांच की।
कल कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी धरसींवा विकासखंड में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, धान उपार्जन केन्द्र और शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों और आंगनबाडी में साफ-सफाई रखने, गुणवत्ता पूर्ण भोजन प्रदान करने और अनुपस्थित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिए।
कलेक्टर सबसे पहले ग्राम धनेली के प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने कक्षाओं और खेल मैदान पर फैली गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही शिक्षिकाओं की उपस्थिति की जानकारी ली। मौके पर शिक्षिका बिना किसी अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति भी नहीं ली थी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इनके एक दिन के वेतन की कटौती करने और इन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जहां राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस और दुर्ग जिले में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला और सेमीनार कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे।
 

 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  ने 50 डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।
श्रीराम मंदिर परिसर, वीआईपी रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झंडी दिखाकर डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम को किया रवाना गया है। श्री राम मंदिर अयोध्या में राम भक्तों की सेवा के लिए श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के द्वारा डॉक्टर एवं स्टाफ भेजे जा रहे हैं।
अयोध्या में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देंगे डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के दल में 20 महिला और 30 पुरुष शामिल हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “ये(कांग्रेस) दोहरा मापदंड अपनाते हैं, कभी श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनावी सनातनी बनते हैं। इस बार इन्होंने निमंत्रण ठुकराया है, जनता भी इन्हें ठुकराएगी।”
 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक वरिष्ठ नेता ऐसे भी हैं जो सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, खरी-खरी बोलने से नहीं चूकते। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की। पिछली सरकार में भी कई बार वे किसी योजना की खुलकर तारीफ करते रहे, तो कभी मुख्यमंत्री तक को गरियाने से गुरेज नहीं किया। अब जबकि प्रदेश में उनकी अपनी पार्टी यानी भाजपा की दसरकार है तो भी श्री कंवर अपनी ही पार्टी की सरकार की चाल को सुस्त बता रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि, सरकार के काम धीमी गति से चल रहे हैं। त्वरित गति से कार्य होना चाहिए। श्री कंवर ने कहा कि, हर चीज समय पर कंट्रोल होना चाहिए, काम धीमी गति से चलेगा तो अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, मंत्रिमंडल का गठन भी बहुत देर से हुआ। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में नक्सल घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि, नक्सल नियंत्रण के लिए फोर्स बढ़ानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, नक्सलियों से चर्चा की जानी चाहिए। श्री कंवर ने दावा किया कि, मेरे गृहमंत्री रहते प्रदेश में अपराध कम हुआ था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।
सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ का नाम – स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में खास आयोजन होने वाला है, इस अवसर पर राज्य के प्रमुख मंदिरों में आरती व पूजा होगी।
राज्य के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती और पूजा का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम को गंगा आरती का आयोजन किया जाए। साथ ही इस मौके पर राज्य के सभी शासकीय भवनों में आकर्षक रौशनी की व्यवस्था होगी।
संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने संस्कृति और पर्यटन विभाग बैठक में विभागीय अधिकारियों को श्री रामलला दर्शन योजना में प्रदेशवासियों को अध्योया ले जाने के लिए व्यवस्थित और सुविधापूर्ण कार्ययोजना भी तैयार करने कहा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए ‘श्री रामलला दर्शन योजना‘ प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में 18 से 75 आयु वर्ग के लोगों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा करायी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रमन सिंह ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, स्वतंत्रता सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री पद तक वह हर भूमिका में सदैव राष्ट्रसेवा में समर्पित रहे, विषम परिस्थितियों में भी देशभक्ति की भावना हृदय में जागृत किए पूरे उत्साह के साथ संघर्ष करने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी सदैव वंदनीय रहेंगे।
आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है। जय किसान, जय जवान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में अंतिम सांस ली थी। शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे। वे पंडित नेहरू के निधन के बाद सिर्फ करीब डेढ़ साल तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इस छोटे कार्यकाल में  उन्होंने अपनी काबलियत को पूरी दुनिया के सामने साबित किया था।
 

panchayattantra24.-रायपुर। 16 जनवरी को PWD मंत्री अरुण साव शहर सरकारों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। बैठक सुबह 9 बजे शुरू होगी और शाम साढ़े 5 बजे तक यह मैराथन बैठक चलेगी। इसमें प्रदेश के सभी 183 नगरीय निकायों के आयुक्‍त और सीएमओ बुलाए गए हैं। बैठक में शहर सरकार के कामकाज की मुख्‍य रुप से 6 बिंदुओं पर समीक्षा होगी।
नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों के अनुसार एजेंडा में नगरीय निकायों की वित्‍ती स्थिति भी शामिल है। ऐसे में निगम कमिश्‍नरों और सीएमओ को निकाय का पूरा खाता बही लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि राज्‍य में कुल 183 नगरीय निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 47 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत शामिल हैं।