Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करने आज नई दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम से चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं की टीम से चर्चा में कहा कि हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में प्रदर्शित की जा रही है। छत्तीसगढ़ से इस बार मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी के लिए आप सभी दिल्ली जा रहे हैं। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
सीएम साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बालिकाओं से बातचीत की और कहा गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हमेशा प्रदेश का नाम ऊंचा किया आज एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड पर पूरे विश्व की दृष्टि हमारे भारतवर्ष पर रहती है। यह एक ऐसा अवसर होता है जहां देशभर की कला संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलता है। श्री साय ने विश्वास जताया कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारी बेटियां छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पुरातन परंपराओं को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने में कामयाब होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर समूह की बालिकाओं से अलग-अलग उनके नाम भी पूछे। दुर्ग स्टेशन से दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम ने मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि वे सभी अपनी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।
जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी भारत सरकार द्वारा प्रदत्त थीम भारत लोकतंत्र की जननी पर आधारित है। छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है।
नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। इस झांकी में केंद्रीय विषय आदिम जन-संसद के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसके साथ ही राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज चिप्स के सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी कलेक्टरों को आयोजन की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से किए जाएं। इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग की व्यवस्था की जाए। मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय मंे कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में आयोजित किये जाएं। बैठक में राज्यभर के संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

panchayattantra24.-रायपुर/मणिपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता इम्फाल पहुंचे है। जहां वे सभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इम्फाल पहुंचने वाले कांग्रेस नेताओं में मोहन मरकाम, अमरजीत चावला सहित कई कार्यकर्ता शामिल है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। राज परिवार रायगढ़ की जयमाला सिंह ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक दिया है। इस क्रम में उन्होंने छग प्रभारी सचिन पायलट, प्रतिपक्ष के नेता डॉक्टर चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बघेल से मुलाकात कर गंभीर चर्चाएं की है।
रायगढ़ जशपुर और सारंगढ़ जिले के संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी उम्मीदवारी के पक्ष में है। जयमाला सिंह ने अभी से अपनी तैयारी भी प्रारंभ कर दी है अगामी माह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रवेश भी रायगढ़ जिले से होना है। राहुल गांधी और शीर्ष स्तर पर संगठन की नेताओं के आगमन की और उनके स्वागत की तैयारी जयमाला सिंह ने संगठन के सहयोग से अभी से प्रारंभ कर दी है। यहां यह जानना भी जरूरी है कि यह संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का क्षेत्र भी है। इसलिए इस क्षेत्र में कांग्रेस को चुनौती स्वीकार करते हुए बिना देर किए अपनी रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारी करना जरूरी है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक, मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष होते हैं ।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्लेटिनियम जुबली वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी छत्तीसगढ़ में किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त स्वामी, राज्य सचिव कैलाश सोनी, सरिता पाण्डे, विकास तिवारी एवं दिलीप पटेल उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट पर बैठक ली। और X पोस्ट कर बताया कि आज महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।
बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए।

panchayattantra24.-रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय सृजन 2.0 के दूसरे दिन आज फायरलेस कुकिंग, फैशन शो, मॉडल मेकिंग, वॉलीबॉल और शॉट पुट स्पर्धाओं के नाम रहा । शुक्रवार को हुए इन प्रतियोगिताओं में भी अलग – अलग स्कूलों से आए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब हम स्कूल में रहते है तो कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बारे में अक्सर सुनते हैं और वहां जाने का मन भी हमारा करता है । सृजन 2.0 में विगत दो दिनों तक हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का मन खुला होता है उनकी विचारशीलता आकाश से भी ऊपर होती है, आवश्यकता केवल अवसर के मिलने या देने की होती है, इसी कड़ी का निर्वहन आंजनेय यूनिवर्सिटी कर रहा है । सृजन 2.0 कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्रांजली गनी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों के कौशल को निखारने का मंच प्रदान करना है । आज युवा दिवस के दिन विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लेकर विकसित भारत के विकास में क्वांटम जंप लगाने का प्रयास किया है । डॉ गनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी स्कूलों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रो चांसलर दिव्या अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ टी रामाराव, प्रो वाइस चांसलर सुमीत श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल डॉ बीसी जैन सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। स्वर्गीय उत्तमचंद जी कोटड़िया की धर्मसहायिका गुमानी देवी कोटड़िया (82 वर्ष) के जीव ने देह त्याग कर अरिहंत सिद्ध शरण को प्राप्त किए हैं, उनकी भावना अनुसार परिवारजनों ने देहदान किया है। उनके पुत्र शैलेंद्र एवं भूपेंद्र कोटडिया ने बताया कि शाम 4 बजे उनके देवेन्द्र नगर स्थित निवास स्थान से माता जी का पार्थिव शरीर सामाजिक रीति रिवाजों पूजा पाठ करने के उपरांत शहर के लोगों की उपस्थिति में मेडिकल कालेज जेल रोड, रायपुर रवाना हुए जहां कालेज के प्रोफेसर को उनका पार्थिव देह सौप ने की प्रक्रिया कर देह दान किया गया।
उक्त अवसर पर शैलेंद्र सरिता कोटड़िया (पुत्र-पुत्रवधु)सुशील स्व. अशोक छाजेड, (पुत्री) ,मंजू प्रमोद जी सेठिया (पुत्री- दामाद),
मधु सतीश जी कोठारी (पुत्री-दामाद), अधिवक्ता भूपेंद्र- शालिनी कोटड़िया (पुत्र- पुत्रवधु), शताब्दी दिलीप ढ़ेलडिया (पौत्री-दामाद),प्रवर सोनल कोटड़िया (पौत्र-बहु), हृदय (पौत्र), शिवी (पड़पोती) प्राशिव (पड़पोता) एवं समाज जनों की उपस्थिति मे पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई.
उल्लेखनीय है कि देह दान करने के लिए श्रीमती गुमानी देवी को किसी ने प्रेरित नहीं किया था ब्लकि स्वयं से प्रेरित होकर उन्होंने परिवारजनों को मृत्यु पूर्व अपनी इच्छा बताई थी जिसे पूरे कोटडिया परिवारजनों ने पूरी की।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।
साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे। साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक पश्चात राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 15 जनवरी को कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’पीएम जन मन योजना’ की शुरूआत कार्यक्रम में वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम पश्चात कोरबा से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमान से रात्रि 8.25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।