Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। ट्रांसपोर्ट व ट्रैफिक को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए राजधानी की यातायात पुलिस और नगर निगम लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता से लेकर हर उपाय अपना रही हैं। लेकिन मनमानी करने वाले लापरवाह वाहन चालक पुलिस के इन प्रयासों पर लगातार पानी फेरते नजर आ रहे हैं, मानों उन्होंने यातायात के नियमों को तोड़ने की ठान ली हो।
दरअसल हम बात कर रहे हैं गलत साइड में वाहनों के आवाजाही को रोकने के पुलिस और निगम के प्रयास की। पिछले दिनों गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से तेलीबांधा इलाके में कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आई थी। इसके लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला किया। टीम ने अटल एक्सप्रेस वे के किनारे मौजूद सर्विस रोड पर टायर किलर लगाने का फैसला किया। उम्मीद थी कि इससे गलत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों पर लगाम लगेगी और यातयात को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। लेकिन शायद उनकी यह कोशिश कारगर साबित होती नजर नहीं आ रही हैं और इसकी वजह हैं खुद लापरवाह बाइक चालक। अपनी बाइक गलत दिशा से पार करने के लिए वाहन चालक पैरों से टायर किलर को पुश कर अपना वाहन पार कराते देखे गए हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अफसरों को RSS कार्यालय जाने वाले बयान पर निशाना साधा है. ओपी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के रेट लिस्ट चलते थे. मंडियों की तरह पैसे लेकर तबादले किए जाते थे. वे हमें न बताएं कि ट्रांसफर पोस्टिंग कैसे होते हैं. बीजेपी के गुड गवर्नेंस पर उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
नई सरकार के पहले बजट को लेकर ओपी चौधरी ने कहा, इस बार के बजट में छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोड मैप होगा. भारत 2047 में विकसित बनने जा रहा है, उसे विकसित छत्तीसगढ़ में कैसे परिवर्तित करें उसकी तैयारी करेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। नया रायपुर स्थित कार्यालय में आज लोकनिर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की हैं। उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए प्रदेशभर के निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाएं साथ ही विभागीय कार्यों को टाइम लिमिट पर पूरा करें।
मंत्री साव ने यह हिदायत भी दी हैं कि इन कामों में लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। विभाग के अधिकारी कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें। इसके अलावा सड़क पर ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के तीनों क्लस्टर के संयोजक और सह संयोजकों के बैठक में शामिल होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, ये उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन जिन नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया गया उनको क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी ने इन्हें झुनझुना पकड़ा दिया. आपस में अंदरूनी कलह बहुत है. डर की वजह से बाहर नहीं बोल पा रहे है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद संगठन में चर्चा हुई. हम संगठन में जल्द बदलाव करेंगे. नई ऊर्जा, नई रणनीति के साथ कार्यकर्ताओ में जान फूकेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय खनिज के परिवहन के लिए ई परमिट के लिए जारी आदेश को निरस्त करने की मांग साय सरकार से की गई है. इस संबंध में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है.  पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने ज्ञापन में लिखा है कि भूपेश सरकार ने कोयले में उगाही करने के लिए आदेश निकाला था, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर हुए कोयला घोटाला की जाँच ED कर रही है. एसईसीएल ऑक्शन करके सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोयला बेचता है, जिसके आधार पर डिलीवरी आदेश जारी होता है। 
माइनिंग नियम-अधिनियम में इस तरह के आदेश के लिए कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए पूर्व सरकार द्वारा जारी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए. आदेश निरस्त होने पर व्यापारी और उद्योगपतियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही परेशान लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ेगा। 
 

panchayattantra24.-रायपुर। आप के तीन बड़े नेता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे है । इनमें एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, अकलतरा से चुनाव लड़ चुके आनंद मिरी और सक्ती के प्रत्याशी रहे निषाद शामिल हैं।
हुपेंडी वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। दो बार भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे हैं अब से कुछ देर बाद होने वाली पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा कर सकते हैं। आप छोड़ने के बाद इनके किसी राष्ट्रीय दल को ज्वाइन करने की भी खबर है । उनके भाजपा प्रवेश की चर्चा है। हालांकि इन्होंने बीते कई वर्ष से भाजपा, कांग्रेस और उनके नेताओं को कोसते रहे हैं ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।  श्री राम मंदिर अयोध्या भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इसके निमित रायपुर महानगर में 20 जनवरी को जनजागरण के लिए  हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य बाईक रैली का आयोजन किया जाना है। बाईक रैली का नेतृत्व अकोला महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज करेंगे। इससे पहले आज वे मंगलवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
कालीचरण महाराज कौन है  – काली चरण महाराष्ट्र अकोला में हर साल कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं। कालीचरण महाराज पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने मध्य प्रदेश में शिव तांडव स्त्रोत गाया था। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनका वीडियो शेयर किया था।
 

PT – रायपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शामिल हुए। वहीं पतंग उत्सव कार्यक्रम में सीएम साय ने पतंग भी उड़ाया। सीएम साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के धर्म स्थलों, आस्था के केन्द्रों, मंदिरों, गुरूद्वारों में सफाई का काम करें। ऐसा उपाय करें कि 22 जनवरी को सम्पूर्ण वातावरण राममय हो जाए। रात में घरों में दीप जलाएं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

PT – बलरामपुर। तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनिशा नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सुजाउद्दीन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।