Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन ( मंत्रालय) में कैबिनेट की बैठक शुरू।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, ले सकते है कई बड़े फैसले
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय में शाम 5 बजे से होने वाली इस बैठक में घोषणा पत्र की एक और गारंटी पर मुहर लग सकती है। महतारी वंदन योजना बैठक में महतारी वंदन योजना के नियमों पर अंतिम मुहर लगने के संकेत है। इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है यहां भगवान के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी इसके लिए उत्सव सा माहौल है। आज बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को रामचरितमानस का वितरण भी किया। आज यहां तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा 3000 मानस ग्रंथों का वितरण किया। इसके पूर्व 48 हजार ग्रंथों का वितरण हो चुका है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने इस संबंध में निश्चय किया था कि 51 हजार मानस प्रति बांटकर लोगों के समक्ष श्रीराम का आदर्श अधिकाधिक संख्या में प्रसारित करेंगे। आज गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम ने वितरण के पश्चात इसे गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया। गुंडरदेही में रामचरितमानस को पूरी प्रतिष्ठा के साथ लाल कपड़े में बांधकर श्रद्धालुओं को सौंपा गया। श्रद्धालुओं ने इसे सिर माथे लिया। लगभग 3000 लोगों ने मानस को सिर माथे रखकर श्रीराम के जयजयकार के नारे लगाये और पूरा माहौल राममय हो गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम की जयकार के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मैं कांकेर सांसद मोहन मंडावी को रामायणी सांसद कहूँगा। उन्हें हीरो कहूँगा, उन्होंने मानस वितरण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बालोद आया, आपकी आत्मीयता के लिए आपका स्वागत करता हूँ। आज यहां 173 करोड़ रुपए से अधिक राशि का लोकार्पण भूमिपूजन किया। श्री मंडावी 2002 से मानस वितरण का कार्य कर रहे हैं। आज उन्होंने 3000 प्रतियां वितरित कर 51 हजार मानस वितरित करने का का पूरा कर लिया है। इससे पहले वे 48 हजार मानस वितरित कर चुके हैं। इसे गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडावी ने अपना ही नहीं, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने 51 हजार परिवारों में मानस पहुंचाने का काम किया है। साथ ही हर घर तुलसी चौरा हो, इसके लिए भी उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया है। यह बहुत अच्छा काम है। राम चरित मानस के वितरण से बेहतर समाज के निर्माण की दिशा तय होती है। इस महती कार्य के लिए श्री मंडावी को बधाई देता हूँ। यह कार्य ऐसे शुभ समय में हो रहा है जब 22 तारीख को अयोध्या धाम में श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा होने वाली है। चारों ओर उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक मंदिरों में साफसफाई का काम हम लोग कर रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। बीते 16 जनवरी को शिक्षक भर्ती -2019 के प्रतीक्षा सुची के अभ्यर्थीगण शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात किये। शिक्षक भर्ती 2019 में बहुत से पदों में नियुक्ति देना बांकि रह गया हैं, जिसका मुख्य कारण प्रतीक्षासुची की वैद्यता अवधि 31-03-2023 को समाप्त हो जाना ही हैं । ज्ञात हो कि यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया विभिन्न कोर्ट याचिकाओं के कारण विलम्ब हुआ, जिसके कारण अगली सुची जारी नही हो पायी, जबकि प्रतीक्षा सुची के लगभग 700 अभ्यर्थी सत्यापन कराकर प्रोविजनल लेटर प्राप्त कर अगली सुची का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शिक्षामंत्री जी द्वारा पुरानी रूकी हुई भर्तियों को पूरा करने की बात कही गयी थी, जिससे सभी शिक्षक अभ्यर्थी उत्साहित होकर शिक्षामंत्री जी से मिले।
सहायक शिक्षक अभ्यर्थी श्रवण साहू का कहना हैं कि डीपीआई द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी बहुत से पद रिक्त हैं जिन्हे ना ही नई शिक्षक भर्ती 2023 में जोड़ा गया और वैद्यता अवधि समाप्त होने के चलते ना ही उन पदों पर अभी तक नियुक्ति हो पायी हैं, उन पदों पर प्रतीक्षा सुची के अभ्यर्थियों को प्रतीक्षासुची की वैद्यता बढ़ाते हुए अथवा विशेष अनुमति देते हुए नियुक्ति देने की मांग को लेकर शिक्षामंत्री से मुलाकात हुई हैं जिसका सकारात्मक जवाब भी मिला हैं, शीघ्र ही प्रतीक्षा सुची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल पायेगी ऐसी उम्मीद हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश सरकार के दो नए मंत्रियों ने नवा रायपुर में मंत्रियों के लिए बने बंगलों में दिलचस्पी दिखाई है। भाजपा सरकार के मंत्री दयालदास बघेल और रामविचार नेताम ने नवा रायपुर शिफ्ट होने के लिए संपदा अधिकारी को पत्र दिया है। इन्हें मंत्रियों के लिए निर्धारित बंगले अलाट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि लगभग 15 दिन पहले ही प्रदेश के सभी नए मंत्रियों को राजधानी रायपुर में बंगले अलाट किए गये हैं।
नवा रायपुर में रामविचार नेताम ने एम-5 बंगला मांगा है। वहीं दयालदास बघेल ने एम-8 नंबर के बंगले के लिए पत्र दिया है। अभी नेताम मौलश्री विहार के अपने निजी आवास में और बघेल जेल रोड स्थित धरोहर नामक सरकारी बंगले में रह रहे हैं जो पहले रुद्र गुरु को आवंटित था।
नवा रायपुर के सेक्टर 24 में तेरह मंत्रियों के लिए बंगले बनकर तैयार हैं। इनमें बिजली और फर्नीचर का काम पूरा हो चुका है। ये सभी बंगले दो दो एकड़ में हैं। मुख्यमंत्री आवास अलग से बन चुका है। यह आठ एकड़ में बना हुआ है। अभी मुख्यमंत्री वहां शिफ्ट नहीं हो रहे हैं। वे पहुना में रह रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें उप मुख्यमंत्री ने और नगरीय निकायों के अधिकारीयों को उनके क्षेत्रों में निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस, संयुक्त सचिव पी.एस. ध्रुव, संचालक कुंदन कुमार और नगरीय निकायों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।
बता दे कि, इस बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने नगर निगमों के आयुक्त से कहा कि, ‘’निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान मैं खुद किसी दिन सुबह किसी भी नगर निगम में पहुंच सकता हूं’’. उन्होंने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त को निर्माण कार्यों और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्हें निगमों के कार्यों की मॉनिटरींग के लिए हफ्ते में तीन दिन जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम के साथ अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने साथ ही निरीक्षण की तस्वीरें भी साझा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 02 कार्यो का भूमि पूजन कर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

panchayattantra24.-रायपुर। इसी साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है. इस बीच नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई गई थी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में छत्तीसगढ़ से राजेश मूणत और अजय चंद्राकर भी शामिल हुए।
करीब 6 घंटे तक विभिन्न सत्रों में चली बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बताया गया कि इस माह के अंत तक पार्टी के शीर्ष नेता क्लस्टर में जाना शुरू करेंगे और सांगठनिक व रणनीतिक दृष्टि से पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. वे क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी सांगठनिक तंत्र से फीडबैक जुटाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट, ग्रीष्म कालीन धान के बदले मक्का की फसल लेने हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज का वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 10 हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।
panchayattantra24.-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट के हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान के तहत औषधी वाटिका डूमरतराई स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती एवं हुनमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी सहित कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी एवं औषधी वाटिका के व्यापारीगण शामिल हुए।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट के हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान के औषधी वाटिका डूमरतराई स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती एवं हुनमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। उन्होनें आगे कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को भारत में एक अविस्मरणीय दिन बनाने तथा उस दिन देश भर में देश भर में दिवाली मनाये जाने के आह्वान को देखते हुए मिट्टी की दिये, रंगोली बनाने हेतु विभिन्न रंग, फूलों की सजावट के लिए फूल तथा बाज़ारों एवं घरों में रोशनी करने हेतु बिजली के सामान को उपलब्ध कराने वाले वर्ग को भी बड़ा व्यापार मिलने की संभावना है। वहीं देश भर में प्रचार सामग्री जिसमें सड़कों पर लगने वाले होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, पत्रक, अन्य साहित्य, स्टीकर आदि को भी बड़ा व्यापार मिलेगा। बड़ी संख्या में कुर्ते, टी शर्ट एवं अन्य वस्त्र भी तैयार किए जा रहे हैं जिन पर श्री राम मंदिर के मॉडल की हाथ से कढ़ाई हो रही है या फिर छपाई हो रही है और ख़ास बात यह है कि मूल रूप से कुर्ते बनाने में खादी का उपयोग हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत युवती के साथ हुई सामूहिक अनाचार की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेडिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
जांच समिति में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेडिया संयोजक, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, डीसीसी महामंत्री धीरज उपाध्याय, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष भोजराम साहू सदस्य है। जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़िता व परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।