Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रायपुर पहुंच चुके है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। वे विधानसभा में हो रहे प्रबोधन कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही नए विधायकों की जो भी जिज्ञासाएं होंगी, उनका भी समाधान इस प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राम मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर हो रहे समारोह पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम के बिना ना तो यह दुनिया चलती है ना देश चलता है. जब रामलाल पधार रहे हैं तो राममय होना स्वाभाविक है. फिर ये तो प्रभु राम का ननिहाल है. जहां भांजे का पैर धोया जाता है. पूरे देश और विश्व के साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी उत्सव मनाने के लिए तैयार है. आज पुलिस ग्राउंड में गाथा श्री राम की संगीत में कार्यक्रम शाम को 6:00 बजे से है. सभी से अनुरोध है राम मंदिर के इतिहास को जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं।
कांग्रेस अब हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करेगी इस सवाल पर कहा बृजमोहन ने कहा कि राम की शरण में तो हर किसी को आना पड़ेगा. वहीं पिछले सरकार के घोटाले पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वो सरकार सरकार नहीं थी, घोटाले बाज सरकार थी. डेवलपमेंट से उनको मतलब नहीं था. वो अपना जेब भरते थे. धीरे-धीरे परते अब खुल रही हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके सार्थक निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में मुलाकात करने आए लोगों से अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घर पर दीप जलाकर उत्सव मनाने का आव्हान किया। ‘जनदर्शन’ में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित 200 से ज्यादा आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को ‘जनदर्शन’ में जांजगीर जिले के बुढ़ादेव आदिवासी समाज सेवा समिति के रूप में संगठित सबरिया जाति के लोगों ने गोंड़ जाति की मान्यता दिलाने संबंधी आवेदन दिया। श्री साव को समिति के सदस्यों ने बताया कि सब्बल लेकर मेहनत-मजदूरी करने के कारण बोल-चाल की भाषा में लोग उन्हें सबरिया कहने लगे। कालांतर में यही नाम राजस्व अभिलेख में भी दर्ज हो गया जिसके कारण उन्हें गोंड़ जाति नहीं माना जा रहा है। इसके कारण उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि वे गोंड़ ही हैं और अत्यंत पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजेार हैं। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव ने ‘जनदर्शन’ में कलाकारों के लिए बिलासपुर में रियायती दर पर सभागार उपलब्ध कराने की मांग की जिससे विभिन्न विधाओं के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके।
उप मुख्यमंत्री साव को ‘जनदर्शन’ में मस्तूरी विकासखंड के कई गांवों के किसानों ने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुंगेली जिले के सुरीघाट निवासी श्री सत्यप्रकाश गेंदले ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी की शिकायत उप मुख्यमंत्री से करते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है। साव ने उनके आवेदन पर विचार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
‘जनदर्शन’ में उप मुख्यमंत्री साव से सौजन्य भेंट करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों में आमंत्रण के लिए भी बिलासपुर और मुंगेली सहित कई जिलों के लोग पहुंचे। उन्हें अखंड ब्राम्हण सेवा समिति ने बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उप मुख्यमंत्री को मुंगेली जिले के लोगों ने गायत्री परिवार के 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ और बलौदाबाजार जिले के लोगों ने कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्री साव ने सभी को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए उनके कार्यक्रम की सफलता लिए शुभकामनाएं दीं।
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 20 जनवरी को शाम 6 बजे संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से ‘‘गाथा राम मंदिर की‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। आडियो-वीडियो के माध्यम से दी जाने वाली इस प्रस्तुति में राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की कथात्मक प्रस्तुति दी जाएगी।
पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है। हर किसी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। श्री राम मंदिर की विडियो-आडियो प्रस्तुति में गाथा में श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने और अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर निर्माण तक की गाथा सुनाई जाएगी। यह प्रस्तुति एक लाइव म्यूजिकल बैंड के साथ होगी। श्रीराम जन्मभूमि की तपस्या एवं संघर्ष की सत्य गाथा के इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। श्रीराम मंदिर की महागाथा को सुर-संगीत में श्रद्धालु देख और सुन सकेंगे।
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कार्यक्रम में राम जन्मभूमि के इतिहास से लेकर अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर तक की घटनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय प्रदर्शन मापन प्रणाली, प्रगति और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभु राम पर राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं। वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहिए।
अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार क्यों किया? चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम क्यों याद आते हैं। वहीं प्रदेश के कानून व्यवस्था पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है वह कांग्रेस के कुकर्मों के कारण है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया था। हमारी सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में मजबूत होगी, अच्छी होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मलेरिया उन्मूलन पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ग्लोबल फंड्स सपोर्टेड सभी 10 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष रूप से मलेरिया के मामलों की समीक्षा की गई। रायपुर में आयोजित बैठक में संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार, राजीव मांझी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छ.ग. शासन, जगदीश सोनकर, संयुक्त सचिव विमला नावरिया (छत्तीसगढ़ शासन) डॉ. तनु जैन निदेशक, एनसीवीबीडीसी (भारत सरकार) डॉ. रिंकू शर्मा संयुक्त संचालक, एनसीवीबीडीसी (भारत सरकार) सलाहकार एनवीबीडीसी डॉ. सी. एस. अग्रवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि व छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा के वरिष्ठ क्षेत्रीय संचालक के साथ सभी 10 राज्यों के (मलेरिया) कार्यक्रम अधिकारी व उनकी टीम समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मलेरिया उन्मूलन हेतु बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2030 तक मलेरिया उन्मूलन हेतु जो रोडमैप तैयार किया गया है। उक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर प्रयासरत है। वर्ष 2015 में वार्षिक परजीवी सूचकांक 5.21 से कम होकर वर्ष 2023 में 0.98 रिपोर्ट किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा ट्राईबल क्षेत्रों में मलेरिया एक्शन प्लान के ऊपर भी कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश में 2020 से ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान‘ का संचालन किया जा रहा है। । बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी 10 राज्यों में मलेरिया की स्थिति की जानकारी के साथ ही छत्तीसगढ़ में मलेरिया अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के नेता 22 जनवरी को कहाँ रहेंगे के सवाल पर कांग्रेस की तरफ से बताया गया हैं कि 22 जनवरी रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन वह कहाँ रहेंगे। यह सवाल भाजपा की तरफ से मंत्री केदार कश्यप ने पूछा था। उन्होंने कांग्रेस पर भांचा राम के अपमान का आरोप भी लगाया था।
कांग्रेस की तरफ से बताया गया हैं कि 22 जनवरी श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के कांग्रेस नेता बड़े पैमाने पर हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का पाठ करेंगे। यह उत्सव जिला स्तर पर होगा और सभी जिलों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसी तरह चंदखुरी में भी कांग्रेसी सुंदरकांड का महापाठ करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे।
नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर राज्य के गृहमत्री विजय शर्मा ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था देश का एक अहम विषय है। उन्होंने नवीन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीड़ित को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्रेन में खरसिया से रायगढ़ तक सफर किया। X पर जानकारी देते वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि आज बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रवीण पाण्डेय के साथ ट्रेन में खरसिया से रायगढ़ के बीच यात्रा करते हुए सार्थक चर्चा की।
इस दौरान रायगढ़ में नया टिकट काउंटर शुरू करने, हाईटेक स्टेशन निर्माण, नये रेलवे लाइन, रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं एवं अधोसंरचना के वित्तीय पक्ष, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं रेलवे से सम्बंधित कई समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रवीण जी ने मुझे समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया।