Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दंडकारण्य क्षेत्र भी राममय हो गया है. इस अवसर पर जगदलपुर में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में दौरान वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ये हम सब के लिए सौभाग्य का क्षण है. हम ऐसे समय के साक्षी बन रहे हैं, जब भगवान राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है.
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है. इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबे समय तक संघर्ष किया. गोलियां चली, लाठियां खाईं, शहादत दी और उसके बाद आज भगवान राम का मंदिर बन गया है. ये समय हर्ष का विषय है. भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी हर्षोल्लास है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। हर हर शंभू भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने प्रस्तुति दी. साथ ही श्री राम लला के मोहक रूप को निहारते उनके बाल अठखेलियों को समर्पित भजन सुनकर लोग गुनगुने लगे.
ठुमक चलत राम चंद्र
बाजत पैजनियां
किलकि-किलकि उठत धाय
किलकि-किलकि उठत धाय,
गिरत भूमि लटपटाय
धाय मात गोद लेत,
दशरथ की रनियां
ठुमक चलत रामचंद्र,
बाजत पैंजनियां
ठुमक चलत रामचंद्र…
शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का बहुत करीब से नाता है। यहां प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिक समय बिताया है, मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां एक पेड़ ऐसा है जिसके पत्तों की आकृति दोने के सामान है, माता शबरी ने इसी दोने में राम लक्ष्मण को बेर रख कर खिलाए थे, इस वट वृक्ष का वर्णन सभी युगों में मिलने के कारण इसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्बोधन में माता शबरी का भी स्मरण किया। उन्होंने जैसे ही मां शबरी का उल्लेख किया और कहा कि माता शबरी को विश्वास था कि उन्हें उनके तप का फल मिलेगा और प्रभु श्री राम आयेंगे। यह सुनते ही मां शबरी की भूमि शिवरीनारायण में उपस्थित जनमानस ने जय श्री राम और माता शबरी का जयघोष किया और पूरी सभा इस तुमुल जयकार से गुंजायमान हो गई।
सबसे पहले हमारे प्रभु राम आ गए हैं। सदियों की अभूतपूर्व प्रतीक्षा, त्याग, बलिदान के पश्चात हमारे राम आ गए हैं। यह शुभ अवसर है, कहने के लिए बहुत कुछ है, किंतु कंठ अवरुद्ध हो रहा है। यह क्षण अलौकिक है, यह पल पवित्र पल है, यह माहौल, यह ऊर्जा, यह वातावरण, यह घड़ी अद्भुत है। हम पर प्रभु राम की कृपा है। हमारे श्री राम अब टेंट में नहीं रहेंगे। अब वे इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज से हजार साल बाद भी लोग इस तारीख की चर्चा करेंगे। हम पर श्री राम की कितनी कृपा है जो हम यह पल जी रहे हैं, इसे घटित होते देख रहे हैं। यह समय, दिन, दिशाएं सभी दिव्य हैं।
राम भक्त हनुमान, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न सभी को नमन करता हूं। मै प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रही होगी जो हमारी तपस्या पूरी होने में इतना समय लगा, किंतु आज वो कमी दूर हुई। पूरे भारत वासियों ने लंबे समय तक यह वियोग सहा। ये नए काल चक्र की उर्जा है देश में नए उत्सव का प्रारंभ हुआ हैं। पूरा देश आज दिवाली मना रहा है। गांव गांव में भजन संकीर्तन हो रहे हैं। शाम को राम दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। न्यायपालिका के निर्णय से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अपने 11 दिनों के व्रत अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरण स्पर्श करने का प्रयास किया जहां प्रभु श्री राम के चरण पड़े थे मुझे सागर से सरयू तक यात्रा करने का अवसर मिला। हर जगह राम नाम छाया है। भारत के कण कण में राम विराजे हैं। इससे अच्छा देश को समाहित करने वाला सूत्र और कुछ नहीं हो सकता है। मुझे देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग भाषाओं में रामायण सुनने का अवसर मिला है। राम पर्वत से लेकर परंपराओं में सर्वत्र समाए हैं। हर युग में लोगों ने राम को जिया है, अपने तरीकों से राम को अभिव्यक्त किया है। यह राम रस जीवन की तरह निरंतर बहता रहा है। लोग राम रस का आचमन करते रहे हैं। आज देश उन सभी व्यक्तियों को याद कर रहा है जिनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप आज का यह अवसर हमे मिला है।
यह क्षण उत्सव के साथ ही भारतीय समाज के परिपक्वता के बोध का भी है। यह क्षण विनय का है। हमारे देश ने इतिहास की इस गांठ को जिस गंभीरता और परिपक्वता से खोला है। यह बताता है कि हमारा भविष्य सौहार्द और समन्वय से युक्त होगा। राम आग नही हैं ऊर्जा है: राम विवाद नहीं राम समाधान हैं। राम वर्तमान नहीं राम अनंतकाल हैं। राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा विश्व जुड़ा है। इसमें सर्व व्यापकता है। राम लला की प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुंबकम् के भाव की भी प्राण प्रतिष्ठा है । यह मंदिर भारत के दर्शन का मंदिर, राम के चेतना का मंदिर है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली क्षण में माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण राममय है। त्रेता युग में इसी भूमि में श्रीराम को जूठे बेर माता शबरी ने खिलाये थे। आज शिवरीनारायण की धरती वैसी ही पुलकित है। आज श्रीराम पुनः अयोध्या धाम में पधारे हैं। आज इस शुभ क्षण को देखने शिवरीनारायण के हजारों लोगों की उपस्थिति दूर तक दिख रही है।
इस क्षण की बरसों से प्रतीक्षा थी। जैसे ही भगवान श्रीराम साक्षात रूप में नजर आये। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, महंत राजेश्री रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण श्रद्धावनत होकर हाथ जोड़े खड़े हो गये। भगवान श्रीराम की मंजुल मूर्ति देखकर सभी गहरी श्रद्धा में डूब गये। रघुपति राघव राजाराम के गीत के बीच हाथ जोड़े सभी लोग भक्तिभाव में डूबे रहे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है।
मुख्यमंत्री श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ श्री ओम माथुर, महंत श्री रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। हेलीपेड पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, संभागायुक्त बिलासपुर शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण, श्री संकट मोचन हनुमान जी, श्री स्वामी बाला जी भगवान की पूजा अर्चना की।
सीएम साय ने अपने ट्वीट में लिखा, आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध प्राचीन मठ श्री दूधाधारी मठ में प्रभु श्रीरामजानकी के दिव्य दर्शन कर जीवन धन्य हुआ।
श्री दूधाधारी मठ की स्थापना 16वीं शताब्दी के साधु श्री स्वामी बलभद्रदास जी महाराज ने की थी। किंवदंतियों के अनुसार श्री स्वामी बलभद्रदास जी महाराज केवल दूध पर जीवित रहते थे और इसलिए उन्हें दूध अहारी महाराज (केवल दूध पीने वाले) के नाम से जाना जाने लगा। समय बीतने के साथ उच्चारण में आसानी के लिए यह शब्द दूधधारी के रूप में विकसित हुआ। इस प्रकार मठ का नाम दूधाधारी मठ पड़ गया। प्रभु श्रीरामजानकी एवं हनुमान जी का सबसे प्राचीन मंदिर होने के कारण हम छ्त्तीसगढ़वासियों की अगाध आस्था श्री दूधाधारी मठ के प्रति है। “श्री जानकीवल्लभो विजयते”

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ख़ास अवसर पर शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जांजगीर-चांपा दौरे के पहले सीएम सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर में स्थित प्राचीन दूधाधारी मठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 10:30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे.
जानकारी के मुताबिक, सीएम साय सुबह 11 बजे शिवरीनारायण में स्थित श्री राम मंदिर का दर्शन करेंगे, जिसके बाद 11:30 बजे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि, अयोध्या में आज होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस दौरान श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. कार्यक्रम में हर – हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा प्रस्तुति देंगे.
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फ़ॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) द्वारा आगामी 22 फरवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की  टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
        इस अवसर पर तरुणेश परिहार, राजीव सोनी, इंद्रजीत सिंह खालसा, सोनू सलूजा, राजेश सहित छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंजाब के गुरदासपुर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया है। इनका कलेक्शन रायपुर से भी मिला है। इस गिरोह के चार तस्कर रायपुर निवासी बताए गए हैं। एसएसपी गुरदासपुर ने अब से कुछ देर पहले मीडिया को बताया कि ये सभी हेरोइन तस्करी करते थे। इनके पास से आधा किलो हेरोइन के साथ 9 पिस्टल, 10 मैग्जीन, और 15 जिंदा कारतुस बरामद किए गए हैं। इन सभी को नार्कोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर पुलिस, पंजाब पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपियों को पूछताछ के लिए लाने का प्रयास कर रही है। यहां बता दें कि पिछले कुछ महिनों के दौरान आमानाका पुलिस ने हीरापुर, टाटीबंध, कबीर नगर, अटारी इलाके से कुछ सिक्ख युवकों को ब्राउन शुगर, हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को आशंका है कि यह लोग इस गिरोह के संपर्क में हो सकते हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल।