Browsing: रायपुर

 
 
  
 panchayattantra24.-रायपुर। कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरो में भजन-कीर्तन के बाद भोग भंडारे का आयोजन होगा तो बड़े शहरों के मंदिरों में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे।
 
बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां के आयोजन और भी खास होने जा रहे हैं। मंदिरों में अभी से ही भक्तों की लम्बी कतारें दिखाई देने लगी हैं। हर बड़े-छोटे मंदिरों में साजसज्जा किया गया हैं और रामधुन भी बजाई जा रही हैं। इसी कड़ी में साइंस कॉलेज मैदान में अनोखे किस्म की रंगोली तैयार की गई हैं जिसे राम रंगोली का नाम दिया गया हैं।
 
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में निर्मित यह रंगोली बेहद अद्भुत हैं। इस रंगोली को 19 हजार वर्गफीट में तैयार किया गया हैं जिसके लिए करीब 80 क्विंटल धान का इस्तेमाल हुआ हैं। इस रंगोली को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी राम रंगोली की तस्वीरें जमकर साझा की जा रही हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की लगभग 40 कंपनियां पहुंच रही हैं। इस बड़े ऑपरेशन के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले हर इलाके तक सुरक्षा बलों की पहुंच होगी। पिछले दिनों में सुकमा के ऐसे इलाके, जिनकी पहचान नक्सलियों के बटालियन मुख्यालय के तौर पर होती रही है, वहां पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने कैंप स्थापित कर लिया है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने नया कैंप सुकमा बीजापुर जिले की सीमा पर दुलेड़ व मेटागुड़ा के बीच में स्थापित किया गया है। इस साल नक्सल प्रभावित इलाकों में करीब 44 नए सिक्योरिटी कैंप स्थापित होंगे।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह यह बात कह चुके हैं कि दो साल के भीतर देश का ऐसा कोई भी हिस्सा बचा न रहे, जहां पर नक्सलियों का प्रभाव हो। ऐसे इलाकों तक सुरक्षा बलों की पहुंच न हो। यही वजह है कि इस साल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई प्रारंभ होने जा रही है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में नक्सली घटनाओं पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। झारखंड में गत वर्ष ही सुरक्षा बलों ने हर उस इलाके तक अपनी पहुंच बना ली थी, जिन्हें नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। कई इलाकों से नक्सलियों को खदेड़ कर सुरक्षा बलों ने अपने स्थायी कैंप स्थापित कर लिए थे। जहां पर भी सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित होता है, उस इलाके में विकास के कार्य भी तुरंत रफ्तार पकड़ लेते हैं। ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आने लगता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में संजीवनी राइस का लोकार्पण किया. कृषि विश्वविद्यालय ने शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और कैंसर कोशिकाओं की रोकथाम में कारगर धान की नई किस्म संजीवनी से निर्मित तीन उत्पाद विकसित किए हैं। 
संजीवनी से निर्मित तीन उत्पादों संजीवनी इंस्टैन्ट, संजीवनी मधु कल्क और संजीवनी राइस की यह किस्म इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर, मुम्बई के साथ किये गये अनुसंधान के बाद विकसित की गई है. धान की यह किस्में औषधीय गुणों से भरपूर है. रिसर्च में सिर्फ 10 दिन तक इसका उपयोग करने पर प्रतिरोधक क्षमता में काफी वृद्धि देखी गई है। 
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है. विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं एवं 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीकों का भी विकास किया गया है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आज स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए. उन्होंने रायपुर की माँ महामाया मंदिर में साफ़ सफ़ाई की.
बीजेपी दफ्तर में बैठक जारी  – बता दें कि भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे। यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को जल्द ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। उनके खाते में 12 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। राज्य सरकार के अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है।
आपको बता दें कि हाल ही में विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ की जनता को आस्था से जुड़ी मोदी की गारंटी पूरी की गई है। इस गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन कराया जाएगा। योजना के अनुसार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हर साल हजारों राम भक्त छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे।
 

 

publicuwatch24.-रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की कमान संभाल रहे संविदा अधिकारी डीडी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. उन्हें हटाने के लिए पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मोर्चा खोला ही हुआ है. अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अलग-अलग जिलों के अफसर भी उनकी नियुक्ति रद्द कर नियमित अफसर को सामान्य प्रशासन विभाग का कमान सौंपने की मांग को लेकर लामबंद होने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की सूरजपुर, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, जशपुर, मुंगेली, सक्ती, रायपुर, नारायणपुर इकाई ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर डीडी सिंह को हटाने की मांग की है. बता दें कि इससे पहले भी बस्तर इकाई के पदाधिकारी समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, कवर्धा, बिलासपुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, गरियाबंद और रायगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी होना जरूरी है। पांच फरवरी से बजट सत्र भी शुरू हो रहा है।
इस सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया और तृतीय सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आशीष विधायकों को संबोधित करेंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भुत विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रीमनसुख मंडाविया  का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी , कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , सांसद सुनील सोनी , विधायक सुशांत शुक्ला , प्रदेश प्रवक्ता , लोकेश कावड़िया, प्रीतेश गाँधी सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण व पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया।
बता दें कि भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे। यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
वे 10.55 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति कार्यक्रम पश्चात पूर्वान्ह 12.15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजभवन से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां आयोजित विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम पश्चात शाम 5.20 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 5.50 बजे दिल्ली के प्रस्थान करेंगे।