Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। युवक ने दोस्त के कूल्हे को गोली मार दी। मामला रायपुर शहर का है। पुलिस के मुताबिक पुष्पा गुप्ता ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू राजेन्द्र नगर उरला रायपुर में रहती है। 18.01.24 की रात्रि लगभग 10:30 बजे उसके भाई रवि गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 19 साल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर उरला ने फोन कर बताया कि उसे चोट लगी है तथा वह उपचार कराने हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जिस पर प्रार्थिया अस्पताल जाकर अपने भाई से चोट लगने के संबंध में पूछताछ की तो प्रार्थिया के भाई रवि गुप्ता ने बताया कि वह रात्रि करीबन 08ः30 बजे काम करने अपने एक्टिवा वाहन से जा रहा था तो रास्ते में उसका दोस्त मोहित साह मिला जो उसके साथ एक्टिवा में पीछे बैठ गया, दोनों उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते है।
मोहित साह ने रवि गुप्ता को बताया कि वह सिवान बिहार से कट्टा व जिंदा राउंड लेकर आया है जिसे वह चलाकर टेस्ट करना चाहता है। इसी दारौन रात्रि 09:30 बजे बृज टेªक एण्ड टाॅवर कंपनी सरोरा रोड पास पहुंचकर मोहित साह ने राउंड फायर कर टेस्ट करने हेतु कट्टा रवि गुप्ता को दिया रवि गुप्ता द्वारा फायर करने पर राउंड फायर नहीं होने से रवि गुप्ता ने कट्टा को मोहित साह को दिया। मोहित साह द्वारा कट्टा से फायर करने पर राउंड फायर होकर रवि गुप्ता के दाहिने कूल्हे में लग गया, जिसे मोहित साह द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहित साह द्वारा कट्टा से राउंड फायर करने पर रवि गुप्ता को चोट लगने सम्बन्धी प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी मोहित साह के विरूद्ध थाना उरला में धारा 308 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहित साह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग देषी कट्टा, 06 नग जिंदा राउंड एवं 01 नग राउंड का खाली खोखा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी मोहित साहू द्वारा कट्टा व राउंड को सिवान बिहार से क्रय कर लाना बताया गया है। आरोपी मोहित साहू वर्ष 2022 में थाना उरला से लूट के प्रकरण मे जेल निरूद्ध रह चुका है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4 मरीज मिले हैं. अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 18 जनवरी को कोरोना के 4577 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.37 प्रतिशत रही. गुरुवार को रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4, बस्तर और कांकेर से 3-3, बिलासपुर से 2 और रायगढ़ से एक की पहचान हुई. नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 88 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है. अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज बस्तर जिले में है, यहां 18 सक्रीय मरीज हैं।

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होने जा रही हैं। सीएम साय इस रिव्यू मीटिंग की अगुवाई करेंगे तो साथ में विभाग के मुखिया, गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यह समीक्षा बैठक पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित होगी।
बताया जा रहा हैं कि सीएम के निर्देश पर सभी मंत्री अपने विभागों के समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मंत्री विभाग के अफसरों से जहां मोदी की गारंटी के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं तो वही उनसे पुरानी सरकार के योजनाओं का भी फीडबैक लिया जा रहा हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। हादसा बस्तर के कोसा सेंटर के पास हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हादसा हुआ है। जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ का सामान लेकर रायपुर की तरफ जा रहा था, तो वहीं विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक जगदलपुर की तरफ आ रहा था। घना कोहरा होने की वजह से बस्तर में नेशनल हाईवे- 30 के किनारे स्थित कोसा सेंटर के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि इनमें से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुछ देर बाद इस हादसे की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा 20 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘गाथा श्री राम मंदिर की‘ की उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्री राम की गाथा तो हर कोई जानता है। मगर भव्य मंदिर बनाए जाने को लेकर पिछले 500 वर्षों के संघर्ष की जानकारी बेहद कम लोगों को है। ऐसे में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जनता को भव्य श्री राम मंदिर की महागाथा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है।
इसी के तहत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर रात कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री अग्रवाल वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर भी गए और वहां पर की जा रही तैयारी का भी जायजा लिया। अग्रवाल ने कहा कि, पूरे देश और दुनिया में प्रभु श्री राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है और श्री राम का ननिहाल खासतौर पर प्रभु के आगमन को लेकर उत्साहित है और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं और आयोजनों पर नजर रखने के लिए श्री अग्रवाल तैयारियों का जायज़ा लेने पुलिस परेड ग्राउंड और श्री राम मंदिर पहुंचे।
बता दें कि इस गाथा में श्रीराम से चल कर लवकुश से शुरू होकर अयोध्या पर हुए हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा होती है जिसमें हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का उल्लेख है, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। साथ ही राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णाेद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवा, कोठारी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और छत्तीसगढ़ में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है. क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा. दुनिया के राम भक्त इस दिन को उत्सव के रूप में मनाकर इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में विशेष तैयारी की जा रही. शहर-शहर, गांव-गांव, अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन की तैयारी है. हमारी सरकार भी तैयारी में जुटी है. छत्तीसगढ़ के लोगों में इसे लेकर दोगुना उत्साह है. हर एक व्यक्ति इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी में हैं.
वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का रुख साफ है. यही कांग्रेस है जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा था. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए. आज पूरा देश मंदिर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ हैं, कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। अब देश में दो बार दिवाली मनेगी. एक कार्तिक महीने में और दूसरा 22 जनवरी को. ये बातें डॉ. कमलेश गोगिया ने आंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में कही. आंजनेय विश्वविद्यालय में बुधवार को “प्रभु श्रीराम और लोक संस्कृति” विषय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया शामिल हुए.
इस अवसर पर डॉ. कमलेश गोगिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कण कण में राम बसे हैं. यहाँ दिन की शुरुआत ही राम-राम से शुरू होती है. यहाँ की संस्कृति, सभ्यता और लोक परंपरा प्रभु श्रीराम के आदर्शों को चरितार्थ करते हैं. उन्होंने कहा कि आज हम जिस जगह में बैठ कर राम पर बात कर रहें हैं. यह जगह राम का ननिहाल भी है. हर माँ चाहती है उसका पुत्र प्रभु राम के आदर्शों को आत्मसात करे.
इस अवसर पर कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम राम पर बात कर रहें हैं. राम जैसा आचरण और आदर्श अपनाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ. जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य वक्ता डॉ. कमलेश गोगिया का स्वागत किया. कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन और विषय परिचय पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष राहुल तिवारी ने दिया. आभार प्रदर्शन फिल्म विभाग के विभागाध्यक्ष अंकित शुक्ला ने किया. कार्यक्रम का संचालन विनोद सावंत ने किया. इस अवसर पर कला और मानविकी संकाय अध्यक्ष डॉ. रुपाली चौधरी, डॉ. निधि शुक्ला, डॉ. शिल्पा शर्मा, डॉ. प्रांजली गनी समेत समस्त संकाय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

panchayattantra24.-रायपुर। अयाेध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे भारत में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे का श्रीराम भजन “मेरे मन में है राम” अपने सभी सोशल मीडिया अकॉउंट से शेयर किया है।
गायक संगीतकार अभिनेता नितिन दुबे का नया भजन “मेरे मन में हैं राम” जमकर वायरल हो रहा है. इस भजन की खासियत ये है कि ये हिंदी श्रीराम भजन भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों पर बनी है और छत्तीसगढ़ राज्य में ही इस भजन की शूटिंग हुई है. छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि भगवान राम का ननिहाल है एवं यहां पर बने इस श्रीराम भजन को पूरे इंडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है।
“मेरे मन मे हैं राम” इस भजन में नितिन दुबे के साथ सुप्रसिद्द कलाकार शर्मिला बिस्वास और बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने भी अभिनय किया है. इस गीत के गायक संगीतकार अभिनेता नितिन दुबे हैं और गीतकार सनत हैं. इस भजन के डायरेक्टर दीप्तांशु छडीमली और कोरियोग्राफर राम यादव हैं. ये गीत यूटयूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर रिलिज़ हुआ है और इसे अब तक 22 लाख से ज़्यादा दर्शक देख चुके हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में कैट ने श्री राम मंदिर की स्थापना की स्मृति के रूप मे व्यापारिक संगठनों को श्री राम मंदिर का मॉडल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी जी सहित व्यापारिंक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट के हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान के तहत कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में कैट ने श्री राम मंदिर की स्थापना की स्मृति के रूप मे व्यापारिक संगठनों को श्री राम मंदिर का मॉडल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होनें आगे कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज़ से ऐतिहासिक बनने जा रहा है जिसके लिये देश भर में सभी वर्गों के लोगों में बेहद उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। श्री राम भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता एवं मर्यादा के प्रत्येक हैं और राम का राज सही अर्थों में इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का साक्षात दर्शन है। 22 जनवरी को देश भर के बाज़ारों में बृहद स्तर पर दीपावली मनाई जाएगी तथा व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के घरों में श्री राम ज्योति भी जलाई जाएगी। इसके अलावा बाज़ारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी आम लोगों को दिखाया जाएगा। 22 जनवरी तक श्री राम मंदिर के उद्द्घाटन से देश में 1 लाख करोड़ रुपये एवं प्रदेश में 3 हजार करोड रूपये के व्यापार होने की ओर अग्रसर है। पूरा भारतवर्ष राम मय हो गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। प्रदेश के सभी मंदिरों और राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पूरे देश में रामलाला के स्वागत का उत्साह है। इसी कड़ी में संस्कृति विभाग 20 जनवरी पुलिस मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे बताया कि, इस कार्यक्रम 500 सालों के संघर्ष को दिखाया जायेगा। इसके साथ ही 2000 साल का इतिहास भी बताया जाएगा। इस कार्य्रकम का आयोजन गाथा श्री राम मंदिर के नाम से होगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बलिदान देने वाले भक्तो की कहानी भी बताई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में 5 हजार रामायण मंडली भजन करेगी। मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नदी किनारे दीप जलेंगे, आतिशबाजी होगी। इसके साथ ही गाथा श्री राम मंदिर कार्य्रकम में बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल होंगे। इसके सतह ही मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया।