Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल विगत दिवस बेमेतरा जिला मुख्यालय के श्री राम मंदिर में दीपदान, गंगा आरती और रामायण मानस गायन में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा कलाजत्था के माध्यम से सभी विकासखण्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री बघेल ने भक्तिमय गाने का आनंद लिया।
उन्होंने कार्यक्रम में पंजीकृत त्रिवेणी संगम मानस मण्डली पिकरी एवं जय मां शीतला मानस मण्डली भिलौरी को 5-5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित विकासखंड और ग्राम पंचायतों में नागरिकों के लिए एलईडी टी.व्ही. व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है।
राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा के लिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। पंडित शास्त्री राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा करेंगे। जो 27 जनवरी तक चलेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा गुढ़ियारी में आयोजित है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रगट की। स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू और अजय जामवाल भी सुकमा पहुंचे।
उन्होंने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगदलपुर के विधायक प्रतिनिधि सोयम मुक्का, धनीराम बारसे, हूंगा राम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा में लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की है। साथ ही साथ कोर ग्रुप की बैठक में भी बात हुई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई है। सभी प्रभारियों, और संयोजकों को संबंधित लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए कहा गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा फरवरी के पहले पखवाड़े तक हो सकती है। जिन सीटों पर पहले प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं उनमें बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा और कोरबा सीट है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश की अर्थव्यवस्था में सनातन इकॉनमी का एक नया अध्याय बहुत मज़बूती से जुड़ा है और जिसके तेज़ी से देश भर में विस्तार होने की बड़ी संभावनायें दिखाई दे रही है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज यहाँ कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार श्री राम मंदिर के कारण से देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का बड़ा कारोबार हुआ जिसमें प्रदेश में लगभग 3 हजार करोड़़, दिल्ली में लगभग 25 हज़ार करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये का सामान एवं सेवाओं के ज़रिये व्यापार हुआ।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतने बड़ा पैसा व्यापार के ज़रिए देश के बाज़ारों में आया और विशेष बात यह है कि यह सारा व्यापार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया जिसके कारण यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को अपने-अपने निकायों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में विलंब और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और नियमानुसार ब्लैक-लिस्ट करने की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अधोसंरचना विकास, राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, कर संग्रहण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था और वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता और सभी संभागों के संयुक्त संचालक भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने महंत राम सुंदर दास को लोकसभा चुनाव में भाजपा में आने का न्यौता दिया है. दरअसल, ओम माथुर कार्यक्रम में मंच को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मंच पर विराजमान महंत राम सुंदर दास को कहा कि आज महंत जी भी मंच पर विराजमान हैं, मंहत जी अब समय आ गया है आपके लिए भी आ जाइए लोकसभा, पिछली बार भूल हो गई थी.
वहीं बीजेपी प्रवेश पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी का वायुमंडल देखकर और मोदी जी की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग प्रवेश कर रहे हैं. आने वाले दिनों में और प्रवेश देखने मिलेगा. लोकसभा की रणनीति पर ओम माथुर ने कहा कि कभी पेपर आउट नहीं किया जाता है. लेकिन रिजल्ट आयेंगे तब तक इंतजार करिए.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माँ महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ काली की आरती कर उन्हें लड्डुओं का भोग अर्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को लड्डुओं से तौला गया। मुख्यमंत्री ने नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल के दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का वितरण किया।
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था। अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांजे प्रभु श्री रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए। उन्होंने कहा कि रामायण में माता शबरी का भी जिक्र आता है और उनका आश्रम शिवरीनारायण में है। माता शबरी वनवासी थीं और उन्होंने वर्षों प्रभु का इंतजार किया। उनकी तपस्या का परिणाम था कि भगवान स्वयं उनके पास आए थे और शिवरीनारायण की पावन धरा पर ही माता शबरी ने उन्हें बेर खिलाए। साय ने कहा कि इसी तरह भक्तों की लंबी प्रतीक्षा के बाद उनके आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर आया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रामभक्त चिट्ठियों के माध्यम से प्रभु के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इन चिट्ठियों को एकत्रित कर अयोध्या धाम ले जाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ननिहाल वासियों को सरकारी खर्चे पर प्रभु की जन्मभूमि अयोध्याधाम का दर्शन कराया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में देर रात शहर भीतर सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. महिला थाने के सामने कार क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि होने की खबर नहीं है. कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा सुनने कोटा जाएंगे। बता दें कि बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में हनुमंत कथा सुनाएंगे।
आज से रायपुर में कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. कथा में 250 परिवारों की घर वापसी होगी। इसके साथ ही निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवार का सम्मान होगा।