Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण किया धतत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हम ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ का अनुसरण करते हैं। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। इनके रास्ते पर चलते हुए हम छत्तीसगढ़ के जन-जन का सपना पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस का यह समारोह जगदलपुर के लालबाग मैदान में हर्ष और उल्लास के वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन, भारत के अमृत काल में, 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस अवसर पर मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के विकास में आदिवासी अंचलों का अग्रणी योगदान दर्ज कराया था। बाद में इस राह पर चलकर प्रदेश के अनेक वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया। ऐसी सभी विभूतियों को मैं सादर नमन करता हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सरकार में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वालों अब जल्द ही गाज गिरने वाली है. इस मामले की जांच के आदेश शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दिया है. मंत्री बृजमोहन ने कहा, एक-एक शिकायत की जांच कराएंगे. दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा.
शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा, कुछ शिकायतों पर जांच के लिए निर्देश दिया है. और भी शिकायत मिलेगी तो जांच के निर्देश दिए जाएंगे. जांच में चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. भर्ती में विषय बाध्यता ख़त्म किया गया है, इसे लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, इसकी जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कांग्रेस सरकार में 14580 और 12289 शिक्षक का पोस्ट निकाला गया था, जिसमें जमकर गड़बड़ी करने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आज जगदलपुर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
बुलडोजर की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान  – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है। यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है। हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान  का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक आधुनिक, प्रगतिशील और सम्पूर्ण गणतंत्र देने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। राज्यपाल ने भारत देश के महान  संविधान निर्माताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसकी जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है विशेष कर युवाओं की है। उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने और समर्पण, निष्ठा, और ईमानदारी से देश की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के दौरे पर है। सबसे पहले वे ग्राम मिनमिनिया मैदान में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद ग्राम बरपेला टोला में आयोजित शाकंभरी जयंती में शामिल हुए और माँ दुर्गा मंदिर पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज सुबह राजधानी रायपुर कोहरे से ढका नजर आया। यह तस्वीर केनाल रोड की है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है। कहीं-कहीं शीत लहर के हालात हैं।
अब बादल छंटने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी कम होने लगा है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान करीब 4 डिग्री कम होकर 15.1 डिग्री पहुंच गया है। इससे रात में भी ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है।
हालांकि पिछले 10 साल की तुलना में इस साल अभी भी जनवरी का महीना सबसे गर्म गुजर रहा है। जनवरी में पारा 9 डिग्री तक कम होने रिकार्ड है। इस साल अब तक तापमान पंद्रह डिग्री ही पहुंचा है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। रमन सिंह की जगह राजेश मूणत राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। संशोधित आदेश जारी कर सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि  राजनांदगांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण  के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्य अतिथि नामित किया गया था।
अपरिहार्य कारणों से अब विधान सभा अध्यक्ष के स्थान पर विधायक राजेश मूणत को राजनांदगांव के लिए 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के लिए मुख्य अतिथि घोषित किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बंगाल के सीएम ममता के फैसले के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने इण्डिया गठबंधन के मौजूदा स्थिति पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की हैं। सिंहदेव ने इसके अलावा केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा हैं।
सिंहदेव ने कहा “गठबंधन के जो साथी हैं वे राज्य चुनाव में आपस में लड़ते हैं सभी सीधे प्रतिद्वंदी हैं। सभी विपक्ष दलों को एक मंच में लाना बहुत कठिन होता है। अब साथ आने की बात है तो ये आसान नहीं है लेकिन जो कारण हमें एक साथ आने की है- देश के संविधान की व्यवस्थाओं को चुनौती मिल रही है, संवैधानिक संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है।
महंगाई की बाते, रोजगार-बेरोजगार की बाते हैं और भी गंभीर बाते हैं। बहुत ही ज्यादा गंभीर परिस्थितियां बन रही हैं। मुझे विश्वास है कि ये जो पहल है इस पर जरूर पुनर्विचार होगा और गंभीरता से एक मजबूत विकल्प के रूप में ये गठबंधन सामने आएगा।”