Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़वासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख का ऐलान हो गया है।
7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद 29 फरवरी को दूसरे चरण की ट्रेन रवाना होगी।
दरअसल भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ शुरू की गई है। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अन्य वर्ग के लोगों को जगह दी जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 4 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे. यह कार्यक्रम पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. इसके बाद सीएम साय 5.10 बजे पंडित दिनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में श्री राम कथा विजय कौशल महाराज की कथा में शामिल होंगे.


panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भागवत प्रसाद गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। भागवत प्रसाद गुप्ता पीटीआई के स्टेट हेड संजीव गुप्ता के पिता हैं।
मुख्यमंत्री साय ने भागवत प्रसाद गुप्ता के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवारजनों को दुःख की अपार घड़ी को सहने के लिए संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश का मुखिया सिर्फ शासन का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि वह प्रदेश की जनता के सुख दु:ख का साथी भी होता है। आज जगदलपुर में शहीदों के परिजनों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जयसिंह के नाती को बड़ी आत्मीयता से गोद में उठाकर दुलार किया।
नन्हा तेजस भी मुख्यमंत्री की गोद में मुस्कुराता हुआ निश्चिंत बैठा है, मानो उसे यह ज्ञात हो गया है कि प्रदेश के साथ साथ उसका भविष्य भी अब सुरक्षित हाथों में है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में जय सिंह शहीद हो गए थे।

panchayattantra24.-रायपुर। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिला के आमाखेरवा स्टेडियम ग्राउंड मनेद्रगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा आमनागरिको के नाम संदेश का वाचन भी किया।
panchayattantra24.-रायपुर। छग विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। X पर रमन सिंह ने लिखा , भारत माता की जय
आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे भारत के #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर निवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। आइये इस #RepublicDay2024 को हम सभी एक #ProudIndian के नाते देश को स्वच्छ और हमारे लोकतंत्र को स्वस्थ रखने का प्रण लें।

panchayattantra24.-रायपुर। ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में तीन पूर्व मंत्रियों, कुछ पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक, यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रशासनिक अफसरों की बात करें तो सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, विवेक ढांड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह इदरीश गांधी, पूर्व सीएम के मित्र विजय भाटिया का नाम भी नाम शामिल। ईडी का दावा है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में जमकर कमीशन का खेल चला है। ईडी की मानें तो करीब 540 करोड़ रुपए का कोल घोटला हुआ है। ईडी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों ने प्रति टन 25 रुपए कमिशन लेकर अकूत संपत्ति बनाई है।

panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। यहां तैनात सुरक्षा दस्ते ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर आईएसबीटी के प्रभारी बद्री चंद्राकर, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) आशीष मिश्रा और बस स्टैंड की सुरक्षा सम्हाल रहें सुरक्षा दस्ते के कमांडर व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अपर कलेक्टर सी साहू,बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।